Bengal Phase 5 Election 2021 Live: कामरहटी से भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी पर बम और पत्थर से हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के छह जिलों की 45 सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान अधिकतर मतदान केंद्रों पर वोटर्स कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन करते नजर आए। वहीं चौथे चरण के चुनाव के बाद आयोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गया है। लेकिन इसके बाद भी टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें सामने आई हैं। मिनाखान में टीएमसी ने आरोप लगाया है कि यहां बम से हमला किया गया है,जिसमें टीएमसी के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर है। पश्चिम बंगाल से जुड़ा हर अपडेट यहां जानिए..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी के काफिले पर बम और पत्थर से हमला
उत्तर 24 परगना के कामरहटी से भाजपा उम्मीदवार राजू बनर्जी के काफिले पर बम और पत्थर से हमला किया गया। उन्होंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।बंगाल में शाम साढ़े छह बजे तक 78.36 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम साढ़े छह बजे तक 78.36 फीसदी मतदान हुआ है।
बंगाल में शाम पांच बजे तक 77.45 फीसदी मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक बंगाल में शाम पांच बजे तक 77.45 फीसदी मतदान हुआ है।राहुल बाबा, पहले इटली का संस्कार छोड़ो : शाह
बंगाल : सवा चार बजे तक 69.40 फीसदी मतदान
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पांचवें चरण में 45 सीटों पर शाम सवा चार बजे तक 69.40 फीसदी मतदान हुआ है।भाजपा के बूथ एजेंट की मौत
ऑडियो टेप सामने आने के बाद भड़कीं ममता
दोपहर तीन बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई
कोरोना और हिंसा के बीच मतदान लगातार जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर तीन बजे तक 67.95 फीसदी वोटिंग हुई है।टीएमसी के गुंडे मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहे हैं - भाजपा नेता सब्यसाची दत्ता
West Bengal | TMC goons stopped me here at Nayapatti. They are also stopping the voters even as polling is underway: BJP candidate from Bidhan Nagar, Sabyasachi Dutta, in the assembly constituency pic.twitter.com/wT4VqtvAoR
— ANI (@ANI) April 17, 2021
1.30 बजे तक 54.67 फीसदी वोटिंग
#WestBengalPolls: 54.67% voter turnout recorded till 1:34 pm.
— ANI (@ANI) April 17, 2021
Voting for the fifth phase of the State's Assembly elections is underway today. pic.twitter.com/T25K4nHJtp
उत्तरी 24 परगना में अमित शाह का रोड शो
West Bengal | Union Home Minister and BJP leader Amit Shah holds roadshow in Amdanga, North 24 Parganas district pic.twitter.com/ednSmL0kDV
— ANI (@ANI) April 17, 2021