फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Forecast Live: इन राज्यों में बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त; सड़क, ट्रेन व हवाई सेवा बाधित

Tue, 09 Jul 2024 02:43 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Jul 2024 02:43 PM IST
खास बातें

Monsoon 2024 Rain Today Weather News Live Updates: पूरे देश को फिलहाल मानसून ने अपने कब्जे में ले रखा है और ज्यादातर जगहों पर मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में यूपी-बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल में कई जगहों पर गंभीर स्थिति बनी हुई है। पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में स्थानीय नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होने की वजह से कई गांवों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Weather Forecast Today Live Updates IMD Alert Areas Monsoon Rain Landslide Flood News in Hindi
Weather News - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:42 PM, 09-Jul-2024
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित खटीमा में इमारतें जलमग्न हुईं।

02:15 PM, 09-Jul-2024
उत्तराखंड में जनजीवन अस्तव्यस्त
उत्तराखंड के चंपावत और उधम सिंह नगर जिले में लगातार बारिश से नदियों में उफान आने से कई गांवों में पानी भर गया है। भूस्खलन के चलते 325 सड़कें बंद हो गई है। बता दें, गढ़वाल मंडल में मौसम में कुछ सुधार होने के बाद सोमवार को चारधाम यात्रा फिर शुरू हो गई थी। भारी बारिश के अलर्ट के बीच रविवार को यात्रा रोक दी गई थी।
विज्ञापन
12:57 PM, 09-Jul-2024

टमाटर की खेती हो रही खराब

उत्तराखंड के देवीपुरा गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं, यूपी के अमरोहा में लगातार बारिश के कारण टमाटर की खेती खराब हो रही है। किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। एक किसान ने बताया कि टमाटर पहले गर्मी से खराब हुआ। अब समय से पहले बारिश हुई, जिससे टमाटर फट गया है।
12:21 PM, 09-Jul-2024

सीएम धामी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के कुमाऊं मंडल के टनकपुर, बनबसा और खटीमा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
12:19 PM, 09-Jul-2024

दिल्ली में बारिश हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।
 
12:18 PM, 09-Jul-2024
असम में अब तक 84 की मौत  
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 28 जिलों में 23 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़, बारिश और बिजली गिरने से अब तक 84 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में वज्रपात का कहर जारी : बिहार के सात जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में बीते 10 दिनों में बिजली गिरने से 40 लोगों की जान जा चुकी है। 22 की मौत पिछले 48 घंटे में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:13 AM, 09-Jul-2024
हिमाचल में 70 सड़कें बंद
हिमाचल में शिमला-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 समेत 70 सड़कों पर भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बिजली के 84 ट्रांसफॉर्मर और 51 जलापूर्ति योजनाएं ठप हो गईं। राज्य के विभिन्न इलाकों में रविवार शाम से ही मूसलाधार बारिश हुई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में श्रीनगर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पर भारी भूस्खलन से यातायात रुक गया। अधिकारियों ने बताया कि सूरनकोट इलाके में पनार पुल के पास भूस्खलन हुआ। मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।
10:51 AM, 09-Jul-2024
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि असम और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इस वजह से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य प्रशासन, 25 जिलों में 543 राहत शिविरों पर नजर बनाए हुए हैं। इन 25 जिलों में कुल 3,45,500 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। 
10:28 AM, 09-Jul-2024

छह घंटों में 300 एमएम बारिश दर्ज

मुंबई में सोमवार सुबह सात बजे से पहले के छह घंटों में 300 एमएम बारिश दर्ज की गई, जिससे मायानगरी थम गई। भारी बारिश के चलते मुंबई हवाईअड्डे पर दृश्यता कम होने की वजह से 50 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। ट्रैक पर पानी भर जाने से लोक ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव होने से वाहनों पर भी ब्रेक लग गया। स्कूल और कॉलेजों को बंद करना पड़ा और मुंबई विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी रद्द करनी पड़ीं। उत्तरी गोवा में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। 
10:27 AM, 09-Jul-2024

इन राज्यों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, राजस्थान और गोवा में मूसलाधार बारिश हुई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed