Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wayanad Landslide Live: वायनाड त्रासदी को संसद में उठाएंगे राहुल गांधी, पीड़ितों के लिए घर बनाने मदद करेगा NSS

Fri, 02 Aug 2024 03:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 02 Aug 2024 03:00 PM IST
खास बातें

Kerala Wayanad Landslide News Live Updates: केरल के वायनाड में मंगलवार को हुए भूस्खलन ने तबाही मचा दी। अबतक इस भूस्खलन के कारण मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 276 पर पहुंच चुका है। अभी भी करीब 250 लोग लापता है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। बारिश और विपरित परिस्थियों का सामना करते हुए बचावकर्मियों ने शुक्रवार को यानी की तौथे दिन भी बचाव कार्य शुरू किया। 190 फुट बेली ब्रिज के पूरा होने कारण सुबह से जारी राहत और बचाव अभियान में गति मिली। यह ब्रिज अब सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मुंडक्कई और चूरलमाला तक एंबुलेंस की सुविधा पहुंचाने में मदद करेगा। 

विज्ञापन
Kerala Wayanad Landslide Live Updates Death Toll Rescue Operation Continues News in Hindi
वायनाड में भूस्खलन लाइव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:16 PM, 02-Aug-2024

मुंदक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव पहुंचे राहुल-प्रियंका

केरल: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित मुंदक्कई और पुंचिरी मट्टम गांव का दौरा किया।
05:37 PM, 02-Aug-2024

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश और बचाव अभियान जारी

केरल के वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में तलाश अभियान और बचाव अभियान जारी है।
 
विज्ञापन
03:48 PM, 02-Aug-2024
NSS वायनाड में 150 परिवारों के लिए घर बनाने में करेगा मदद
केरल के उच्च शिक्षा विभाग की मंत्री आर. बिंदु ने शुक्रवार त्रिशूर में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएनएस) उन 150 परिवारों के लिए घरों का निर्माण करेगी, जिन्होंने हाल ही में वायनाड में हुए भूस्खलन के कारण अपने घर खो दिए हैं।
02:54 PM, 02-Aug-2024

वायनाड की स्थिति पर राहुल ने बात की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वायनाड भूस्खलन पर बात की। उन्होंने कहा, "मैं कल से यहां हूं। यह एक भयानक त्रासदी है। हमने आज प्रशासन के साथ बैठक की। उन्होंने हमें हताहतों की संख्या के बारे में बताया। हमने उनसे कहा कि हम यहां उनकी मदद के लिए हैं। केरल ने ऐसी त्रासदी नहीं देखी थी। यहां के मुख्यमंत्री से हमने बात की और कहा कि यह त्रासदी का एक अलग स्तर है। इससे अलग तरीके से निपटना होगा।" कई रिपोर्ट में दावा किया गया है क कांग्रेस ने इस हादसे के पीड़ितों के लिए 100मकान बनाने का भी वादा किया।
01:19 PM, 02-Aug-2024

भाजपा नेता मुरलीधरन ने वायनाड भूस्कलन पर बात की

भाजपा नेता वी. मुरलीधरन ने वायनाड में भूस्खलन पर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि हम लोगों को बचाने में सक्षम होंगे, उम्मीद करते हैं कि जब राहत अभियान आगे बढ़ेगा तो हम और अधिक लोगों की जान बचा पाएंगे। मेरे पास 18 और 25 तारीख को दी गई चेतावनी की प्रतियां भी हैं, जिसमें कहा गया है कि अलर्ट था और एहतियाती उपाय किए जाने चाहिए, अगर ऐसा नहीं किया जा सका तो सरकार को पता लगाना चाहिए कि गलती किसकी थी और फिर आवश्यक कदम उठाने चाहिए। सदन के सामने तथ्य रखना गृह मंत्री की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार को विस्तार से सोचना होगा और योजना बनानी होगी कि कैसे अवैध संरचनाओं की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। केरल में लगभग 240 अवैध निर्माणों में से 100 वायनाड में हैं, ऐसे अवैध निर्माण की अनुमति कैसे न दी जाए, पारिस्थितिकी की सुरक्षा कैसे की जाए, जब भारी बारिश हो तो लोगों को तुरंत वहां से हटाया जाए, इन सबके बारे में राज्य सरकार को सोचना चाहिए।"
12:26 PM, 02-Aug-2024

वायनाड में बचाव कार्य जारी

कॉलम कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राहुल ने वायनाड में राहत एवं बचाव अभियान पर हा कि बचाव अभियान जारी है। आज यह चौथा दिन है, कल JCB की मदद से मलबा हटाया गया। हमारे साथ डॉग स्कॉयड भी मौजूद है। आर्मी, एसओजी, आईआरडब्ल्यू आदि के साथ मिलकर हम मलबा हटाकर शवों को निकाल रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 02-Aug-2024

ब्रिगेडियर अर्जुन सेगन ने मौजूदा स्थिति पर की बात

 वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में खोज और बचाव अभियान पर ब्रिगेडियर अर्जुन सेगन(पैरा रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर के कमांडेंट) ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "आज खोज और बचाव अभियान का चौथा दिन है और रास्ता खोला जा रहा है ताकि यहां पर उपकरण पहुंच सके। यहां पर घर और दुकाने थी लेकिन पानी के बहाव से सब कुछ बह गए और टूट चुके हैं। हम जहां पर खड़े हैं ये 80-100 फीट ऊपर हैं इससे अंदाजा लग सकता है पानी का बहाव कितना तेज था। जहां-जहां लोगों के फंसे होने की आशंका है वहां तलाशी की जा रही है। अभी तक यहां कोई शव नहीं मिला है लेकिन यहां पर कल शव मिले थे इसलिए आज विस्तृत में तलाशी की जा रही है।"
11:31 AM, 02-Aug-2024

पदवेट्टी कन्नू में सेना ने चार लोगों को बचाया

भारतीय सेना को वायनाड के पदवेट्टी कुन्नू में फंसे चाल लोगों को बचाया, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। इस बचाव अभियान को बहुत ही सावधानी से अंजाम दिया गया था, जिससे सभी व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। हालांकि, बचाव ्भियान के दौरान एक महिला को पैर मे चोट लग गई। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। 
10:45 AM, 02-Aug-2024

300 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका

वायनाड के मुंडक्कई में भारी बारिश के बीच बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। केरल के एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एम. आर. अजीत कुमार ने बताया कि अभी भी 300 लोग लापता हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग द्वारा विवरण एकत्रित करने के बाद अंतिम संख्या के बारे में बताया जा सकता है। 

उन्होंने आगे कहा, हम नदी में भी खोज कर रहे हैं। कल हमें पोथुकल से शव मिला। चालियार नदी के किनारे से लेकर कोझिकोड शहर के सभी पुलिस स्टेशनों को अपने-अपने क्षेत्रों में तलाशी लेने का निर्देश दिया है।रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मलप्पुरम जिले में चालियार नदी के किनारे से शव मिलने की खबर सामने आई है।
10:22 AM, 02-Aug-2024

वायनाड में 30 जुलाई को साल की छह फीसदी वर्षा कुछ घंटों में हो गई

भूस्खलन से एक दिन पहले 29 जुलाई को सामान्य से कम वर्षा से वायनाड जूझ रहा था, वहीं 30 जुलाई को बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सालाना करीब औसत 2,800 मिलीमीटर बारिश हासिल करने वाले वायनाड ने करीब 20 दिनों में सालाना वर्षा का करीब 30 फीसदी हासिल कर लिया। वहीं एक दिन में ही 30 जुलाई को साल की छह फीसदी वर्षा कुछ घंटों में हो गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed