Assembly Bypolls: छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न; जानें कहां-कितनी हुई वोटिंग
अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें पश्चिम बंगाल की धूपगुरी, त्रिपुरा की धनपुर व बॉक्सनगर, केरल की पुडुपल्ली, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर और उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित घोसी सीट पर वोटिंग हुई। आम चुनाव से पहले इन चुनावों को अहम माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
केरल के कोट्टायम जिले की पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर मंगलवार को हुए उपचुनाव में 1.76 लाख से अधिक मतदाताओं में से 72.91 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन के पहले हिस्से में मतदान में काफी तेजी देखी गई। दोपहर दो बजे तक ही 50 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। हालांकि, इसके बाद मतदान धीमा पड़ गया और चार-पांच घंटों में केवल 22.91 प्रतिशत ही अतिरिक्त मतदान हुआ।
बंगाल और त्रिपुरा में शाम तीन बजे तक कितना मतदान?
पश्चिम बंगालधूपगुड़ी- 63.45%
त्रिपुरा
बॉक्सा नगर- 78.69%
धनपुर-74.71%
डुमरी विधानसभा सीट पर तीन बजे तक करीब 59% मतदान
झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक 2.98 लाख मतदाताओं में से करीब 59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। शुरुआती आठ घंटे में 58.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।त्रिपुरा में 60 फीसदी मतदाओं ने डाला वोट
त्रिपुरा की धनपुर और बोक्सानगर सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। धनपुर के 59 मतदान केंद्रों और बोक्सानगर के 51 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। धनपुर में एक बजे तक 61 प्रतिशत और बोक्सापुर में 59 प्रतिशत मतदान हुआ है।बंगाल उपचुनाव में 51 प्रतिशत मतदान
बंगाल की धुपगुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर एक बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 260 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।केरल की पुथुपल्ली सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर दो बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां रुक-रुककर बारिश हो रही है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
सपा प्रत्याशी ने अधिकारियों पर लगाए आरोप
घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि जनता ने चुनाव फाइनल कर दिया है लेकिन अधिकारी नहीं चाहते कि वोटिंग हो। अभी हमें सूचना मिली है कि फतेहपुर में जहां सबसे ज्यादा मतदान हो रहा है, वहां दस जवान और पुलिस इंस्पेक्टर आधार कार्ड चेक कर रहे हैं, नामों की स्पेलिंग पढ़ रहे हैं। अगर गड़बड़ है तो उन्हें रोका जा रहा है। सुधाकर सिंह ने कहा कि इंस्पेक्टर को आधार कार्ड जांच का हक नहीं है।घोसी सीट पर सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान
घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। इस दौरान 455 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। घोसी उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं।#WATCH | Kerala: UDF’s Congress candidate Chandy Oommen cast his vote for the Puthuppally by-polls.
— ANI (@ANI) September 5, 2023
(Visuals from LP Government school, booth number 10) pic.twitter.com/Afp99fEU1j