Republic Day Parade 2024 Live: कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन; राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन
India 75th Republic Day Celebration Live: देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हुई परेड में दुनिया ने भारत का शौर्य देखा। साथ ही विभिन्न राज्यों और मंत्रालयों की झांकी में देश की समृद्ध संस्कृति ने अभिभूत किया। इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास रहा। 100 से ज्यादा महिलाओं के बैंड ने परेड की शुरुआत की। वहीं परेड के दौरान भारत की नारी शक्ति ने देशवासियों को गर्व करने का मौका दिया।
RSS: गणतंत्र दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया भाईचारे का संदेश, बोले- तभी देश आगे बढ़ सकता है, जब...
Republic Day: गणतंत्र दिवस के मौके पर विशेष पगड़ी पहनकर आए पीएम मोदी, जानें इस बार उनके लुक में क्या अलग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' रिसेप्शन का आयोजन किया। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हैं।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu hosts 'At Home' reception at Rashtrapati Bhawan on #RepublicDay
— ANI (@ANI) January 26, 2024
French President Emmanuel Macron, Vice President Jagdeep Dhankhar, Prime Minister Narendra Modi and other dignitaries present. pic.twitter.com/DYpKJIbgHj
भारत और फ्रांस के बीच एक रक्षा औद्योगिक साझेदारी ‘रोडमैप’ पर सहमति बनी है, जो प्रमुख सैन्य हार्डवेयर एवं प्लेटफॉर्म का सह-विकास व सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा तथा अंतरिक्ष, जमीनी युद्ध, साइबर जगत और कृत्रिम मेधा सहित कई क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देगा। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने बीती रात जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच हुई वार्ता के नतीजों की घोषणा करते हुए यह भी कहा कि टाटा और एयरबस हेलीकॉप्टर्स ने महत्वपूर्ण स्वदेशी पुर्जों के साथ एच125 हेलीकॉप्टर के उत्पादन के लिए एक साझेदारी की है।
फ्रांस के राष्ट्रपति ने लिखा- शुक्रिया भारत
'मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं।' यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। वहीं, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भारत की गणतंत्र दिवस परेड को भी देखा। मैक्रों ने परेड के बाद ट्वीट कर खुशी जताते हुए कहा कि 'यह फ्रांस के लिए सम्मान की बात है। शुक्रिया भारत।'गणतंत्र दिवस के समापन पर पीएम मोदी ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया
गणतंत्र दिवस परेड का हुआ समापन। पीएम मोदी ने लोगों से मुलाकात की और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi greets the people who arrived at Kartavya Path to watch #RepublicDay2024 parade.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
French President Emmanuel Macron was the chief guest at this year's parade. pic.twitter.com/zScdwjLJxX
प्रचंड हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाई पास्ट
कर्तव्य पथ पर प्रचंड हेलीकॉप्टर्स ने किया फ्लाई-पास्ट#WATCH | Aerial shots taken specially from Prachand that is taking part in the fly past over Kartavya Path, during #RepublicDay2024 celebrations here. pic.twitter.com/AINN2Bm2D0
— ANI (@ANI) January 26, 2024
तंगैल फॉर्मेशन से कर्तव्य पथ से वायुसेना के विमानों ने भरी उड़ान
भारतीय वायुसेना ने तंगैल फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ से किया फ्लाईपास्ट।#WATCH | The Tangail formation comprising one Dakota aircraft in lead with two Dornier aircraft in echelon fly over Kartavya Path in 'Vic' formation.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
Specially recorded aerial visuals.#RepublicDay2024 pic.twitter.com/jlHopOKHCG
यूपी की झांकी की थीम- अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत
उत्तर प्रदेश की झांकी में थीम अयोध्याः विकसित भारत-समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया। यूपी की झांकी में रामलला की प्रतिमा को प्रदर्शित किया गया।#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Uttar Pradesh takes part in the parade.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
The theme of the tableau is based on 'Ayodhya: Viksit Bharat-Samradh Virasat'. The front of the tableau symbolises the Pranpratishtha ceremony of Ram Lalla, showcasing his childhood form. pic.twitter.com/VHdsaiVMvo
छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ की झांकी में आदिवासी समुदाय में मौजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को प्रदर्शित किया गया।#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Chhattisgarh takes part in the parade.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
The tableau of the state reflects the democratic consciousness and traditional democratic values present in the tribal communities since ancient times. The tableau has been decorated with… pic.twitter.com/FucYDRiK8e
मध्य प्रदेश की झांकी में नारी शक्ति को सलाम
मध्य प्रदेश की झांकी में आत्मनिर्भर और प्रगतिशील; नारी शक्ति को सलाम किया गया है।#WATCH | The #RepublicDay2024 tableau of Madhya Pradesh takes part in the parade.
— ANI (@ANI) January 26, 2024
The tableau portrays the 'Self-reliant and progressive; women of the state. pic.twitter.com/2XoU9TDJdN