फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic day rss chief mohan bhagwat says india rises when we work together with sense of brotherhood

RSS: गणतंत्र दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया भाईचारे का संदेश, बोले- तभी देश आगे बढ़ सकता है, जब...

Fri, 26 Jan 2024 11:59 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 26 Jan 2024 11:59 AM IST
सार

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 'भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी।'

विज्ञापन
Republic day rss chief mohan bhagwat says india rises when we work together with sense of brotherhood
गणतंत्र दिवस पर मोहन भागवत ने नागपुर में फहराया तिरंगा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि अगर हम सभी देशवासी एकसाथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। संघ प्रमुख ने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख बोले- भारत की ताकत असीमित
तिरंगे को सलामी देने के बाद संघ प्रमुख ने कहा कि 'भारत के लोगों की क्षमता असीमित है। जब यह ताकत बढ़ेगी तो यह कई कमाल कर सकती है। आज हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हम तभी कुछ हासिल कर सकते हैं, जब हमारे अंदर भाईचारे की भावना होगी। हमारे देश में विविधता में एकता की परंपरा रही है। देश तभी नई ऊंचाईयों पर पहुंच सकता है, जब सभी साथ मिलकर भाईचारे की भावना से काम करें और संविधान का पालन करें।'
विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा '75वें गणतंत्र दिवस के विशेष अवसर की शुभकामनाएं। जय हिंद।' गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाले भव्य उत्सव का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड में जहां भारत की सैन्य ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही इस परेड में भारत की संस्कृति और विविधता में एकता की ताकत का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इस साल के गणतंत्र दिवस की थीम 'विकसित भारत' और 'भारत-लोकतंत्र की मातृका' है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed