Pune Bridge Collapse Live: हादसे में अब तक चार की मौत, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा
Pune Indrayani River Bridge Collapse News Live: महाराष्ट्र के पुणे में रविवार दोपहर इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया। इस हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 18 लोग घायल बताएं जा रहे हैं। करीब 38 लोगों को बचाव कर्मियों ने बचा लिया है। लाइव ब्लॉग में पढ़ें हादसे की पल-पल की अपडेट....
लाइव अपडेट
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना पर एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने कहा, 'यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... जब यह घटना हुई, तो स्थानीय युवाओं ने करीब 20-25 लोगों को बचाया; एनडीआरएफ और पुलिस ने भी लोगों को बचाया। पुल काफी पुराना था और इसके जीर्णोद्धार की चर्चा होती थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो सका। पूरे महाराष्ट्र में ऐसे कई पुल हैं जो पुराने हैं, कुछ तो 100 साल पुराने हैं, औपनिवेशिक काल के हैं और उनकी स्थिति भी जीर्ण-शीर्ण है'।
#WATCH | Bridge collapse incident on the Indrayani River | Pune | NCP-SCP MLA Rohit Pawar says, "The incident is very unfortunate... When the incident happened, young locals saved around 20-25 people; NDRF and police also saved people. The bridge was quite old and there used to… pic.twitter.com/OSNCis7rFq
— ANI (@ANI) June 15, 2025
VIDEO | Visuals from Pune Indrayani river bridge that collapsed earlier today, causing four deaths.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/lTOybdAkej
महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल और जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी पिंपरी-चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना के बाद घायल और गंभीर रूप से घायल लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे।
#WATCH पुणे: महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल और जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी पिंपरी-चिंचवाड़ में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना के बाद घायल और गंभीर रूप से घायल लोगों से मिलने सिविल अस्पताल पहुंचे। pic.twitter.com/IdF4eoZxV6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... जब प्रशासन को यह पता था कि पुल कमजोर था, तो अधिकारियों ने बैरिकेड क्यों नहीं लगाए?... पर्यटकों की सुरक्षा पुख्ता क्यों नहीं की गई?... इस पुल के रखरखाव के लिए जिम्मेदार सभी उच्च अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें दंडित किया जाना चाहिए...एक साल पहले ही इस पुल के लिए 8 करोड़ रुपये का फंड भी आवंटित किया गया था, लेकिन यह कागजों तक ही सीमित रहा... हमारे देश में लोगों को घूमना पसंद है और वे ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं... पुणे की खराब स्थिति को देखते हुए, लोग पर्यटक के रूप में भी यात्रा नहीं कर सकते?... हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मांग करते हैं कि सभी जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए, सभी पुराने पुलों का ऑडिट किया जाना चाहिए, सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा तैनात की जानी चाहिए... यह मामला सीधे तौर पर हत्या का मामला है'।
#WATCH | इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना | पुणे | शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा, "यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है... जब प्रशासन को यह पता था कि पुल कमजोर था, तो अधिकारियों ने बैरिकेड क्यों नहीं लगाए?... पर्यटकों की सुरक्षा पुख्ता क्यों नहीं की गई?... इस पुल के रखरखाव के… pic.twitter.com/kBTd3UXCgg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना पर पुणे ते जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, 'अथर्व अस्पताल के आईसीयू में सात मरीज भर्ती हैं और उनकी स्थिति की समीक्षा की गई है। डॉक्टरों के अनुसार, छह मरीज खतरे से बाहर हैं, लेकिन एक, जिसे देर से पाया गया था, उसकी हालत गंभीर है, लेकिन अभी उसकी हालत स्थिर है। कुल मिलाकर, अब तक 50 लोगों को बचाया गया है। दुर्भाग्य से चार लोगों की मौत हो गई है... एनडीआरएफ और अन्य टीमें पुलिस और अन्य टीमों के साथ समन्वय में काम कर रही हैं। उम्मीद है कि किसी मरीज की जान नहीं जाएगी।'
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने की वजह से कई लोगों के डूबने की खबर अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और जो लोग अब भी लापता हैं, उनकी सकुशलता की आशा करता हूं। प्रशासन से अपील है कि पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य किए जाएं।
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने की वजह से कई लोगों के डूबने की खबर अत्यंत दुखद है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2025
मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और जो लोग अब भी लापता हैं, उनकी सकुशलता की आशा करता हूं।
प्रशासन से अपील है कि पूरी तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य किए जाएं।
इंद्रायणी पुल ढहने की घटना के बाद पुणे के मावल तहसील में बचाव अभियान जारी है, जहां आज दिन में एक पुराना लोहे का पुल ढह गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए।
VIDEO | Indrayani bridge collapse: Rescue operation continues in Pune's Maval tehsil where an old iron bridge collapsed earlier in the day, leading to the death of four people, while 18 others were injured.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 15, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ayx3k8FMde
पुणे में इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, 'अभी हमने 4 शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान में 250 लोग काम कर रहे हैं। उनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा था, जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत बचाया जा सका... हम तब तक ऑपरेशन जारी रखेंगे जब तक हम पूरे इलाके को कवर नहीं कर लेते'।
#WATCH पुणे: इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा, "अभी हमने 4 शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान में 250 लोग काम कर रहे हैं। उनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा था, जिसकी वजह से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को तुरंत बचाया जा सका... हम तब तक ऑपरेशन जारी रखेंगे जब… pic.twitter.com/ZjDYlLyq9V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, 'बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मलबे के नीचे शव होने की संभावना है...एनडीआरएफ और एसडीआरएफ सभी मलबा हटाने के लिए काम कर रहे हैं...यह पुल किसानों की आवाजाही के लिए था लेकिन 250-300 पर्यटक इस पर खड़े थे और अत्यधिक भार के कारण पुल ढह गया'।
#WATCH पुणे: महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, "बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मलबे के नीचे शव होने की संभावना है...NDRF और SDRF सभी मलबा हटाने के लिए काम कर रहे हैं...यह पुल किसानों की आवाजाही के लिए था लेकिन 250-300 पर्यटक इस पर खड़े थे और अत्यधिक भार के कारण पुल ढह… https://t.co/wUJ7McvpK8 pic.twitter.com/SyJHofPlBK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025
पुणे में रविवार दोपहर हुए पुल हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। बचावकार्य के दौरान बचावकर्मियों को दो और शव मिले हैं। वहीं 18 लोग घायल हुए हैं। जबकि बचाव कर्मियों ने 35 से अधिक लोगों को बचाया है।
पुणे में पुल ढहने से हुए हादसे पर सीआरपीएफ के डीआईजी वैभव निंबालकर ने कहा, 'घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने बिना किसी आदेश का इंतजार किए तालेगांव की सीआरपीएफ की टीमें भेजीं। एनडीआरएफ की टीमें भी भेजी गईं। हमारा काम मुख्य रूप से प्रशासन की मदद करना है और भीड़ को संभालने समेत हर तरह की मदद करना है...एनडीआरएफ की दो टीमें बचाव अभियान पर काम कर रही हैं'।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: CRPF के DIG वैभव निंबालकर ने कहा, "घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने बिना किसी आदेश का इंतजार किए तालेगांव की CRPF की टीमें भेजीं। NDRF की टीमें भी भेजी गईं। हमारा काम मुख्य रूप से प्रशासन की मदद करना है और भीड़ को संभालने समेत हर तरह की मदद करना… https://t.co/ryv0rA8eXb pic.twitter.com/Ov5l29FR8v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2025