फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Oath: मोदी मंत्रिमंडल में 23 राज्यों के मंत्री, 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन

Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 09 Jun 2024 09:41 PM IST
खास बातें

Narendra Modi Swearing-in Ceremony Live Updates: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह की पल-पल की अपडेट यहां पढ़िए

विज्ञापन
PM Modi Oath Ceremony 2024 Live Updates Lok Sabha Election NDA New Govt Formation News in Hindi
नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:10 PM, 09-Jun-2024

शपथ ग्रहण के बाद विदेशी मेहमानों के साथ तस्वीर

पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में सात देशों के मेहमान पहुंचे - फोटो : दूरदर्शन वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे सात देशों के मेहमान। इनमें नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और मॉरिशस के प्रधानमंत्री भारत के राजकीय मेहमान बनकर पहुंचे। सात देशों के शासनाध्यक्षों में श्रीलंका और मालदीव के राष्ट्रपति भी शामिल हैं। शपथ के बाद अंत में एक ग्रुप फोटो भी कराई गई। कूटनीतिक संदेश देती इस तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी दिखे।
09:50 PM, 09-Jun-2024
PM Modi Oath Ceremony: बी. श्रीनिवास वर्मा, गुजरात के भावनगर से निर्वाचित महिला भाजपा सांसद निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। केरल से निर्वाचित जॉर्ज कुरियन को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। असम से निर्वाचित पवित्र मार्गरेटा को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में कुल 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो गया। अब इन मंत्रियों का पोर्टफोलियो आने वाले दिनों में मिलेगा। मंत्रिमंडल में 20 से अधिक राज्यों के मंत्रियों को जगह दी गई है। 71 सदस्यीय टीम में युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
09:43 PM, 09-Jun-2024

पुणे से निर्वाचित 49 साल के भाजपा सांसद को भी राज्य मंत्री पद मिला

PM Modi Oath Ceremony: बी. श्रीनिवास वर्मा, गुजरात के भावनगर से निर्वाचित महिला भाजपा सांसद निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। केरल से निर्वाचित महाराष्ट्र के पुणे से निर्वाचित 49 साल के भाजपा सांसद मुरलीधर मोहोल को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 
09:40 PM, 09-Jun-2024

MCD के पूर्व मेयर को भी राज्य मंत्री पद; पूर्वी दिल्ली से बने भाजपा सांसद

इनके अलावा छत्तीसगढ़ से चुने गए तोखन साहू और हर्ष मल्होत्रा को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। दिल्ली में नगर निगम (MCD) के मेयर के रूप में सेवाएं दे चुके मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद चुने गए हैं।
09:35 PM, 09-Jun-2024

पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद को भी मंत्री पद मिला

बिहार के मुजफ्फरपुर से पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद राज भूषण चौधरी को भी राज्य मंत्री पद मिला है। 2019 में वीआईपी पार्टी से चुनाव लड़ने वाले भूषण ने इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव जीता। बिहार में इन्हें निषाद समुदाय का बड़ा चेहरा माना जाता है।
09:29 PM, 09-Jun-2024

पश्चिम बंगाल से निर्वाचित भाजपा चीफ सुकांत मजूमदार को भी राज्यमंत्री पद

PM Modi Oath Ceremony: दुर्गा दास उइके और रक्षा खड़से को भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। रक्षा सबसे कम आयु की मंत्री हैं। रक्षा 26 साल की आयु में पहली बार सांसद बनीं। आज 37 साल की आयु में उन्हें राज्यमंत्री के रूप में पीएम मोदी की टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा पश्चिम बंगाल से निर्वाचित भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार को भी राज्यमंत्री पद पर शपथ दिलाई गई है। सावित्री ठाकुर को भी राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:26 PM, 09-Jun-2024

चुनाव हारने के बावजूद पूर्व कांग्रेस नेता बिट्टू को मिला मंत्री पद

रवनीत बिट्टू को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई - फोटो : दूरदर्शन वीडियो
पूर्व कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू को चुनाव हारने के बावजूद राज्य मंत्री पद दिया गया है। पंजाब से कांग्रेस सांसद रहे बिट्टू ने चुनाव से तचंद हफ्ते पहले पाला बदला, लेकिन चुनाव जीतने में नाकाम रहे।
09:16 PM, 09-Jun-2024
उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद कमलेश पासवान को भी राज्य मंत्री का पद मिला है। सतीश चंद्र दुबे को बिहार में बड़ा ब्राह्मण चेहरा माना जाता है। उन्हें भी पीएम मोदी की नई सरकार में राज्य मंत्री पद दिया गया है। रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ को भी राज्य मंत्री पद दिया गया है।
09:10 PM, 09-Jun-2024

केरल से इतिहास के एकमात्र भाजपा सांसद को भी मंत्री पद मिला

PM Modi Oath Ceremony: केरल से भाजपा के पहले सांसद सुरेश गोपी को भी राज्यमंत्री पद दिया गया है। गोपी केरल के इतिहास में एकमात्र भाजपा सांसद हैं। गोपी की ख्याति मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महानायक अमिताभ बच्चन जैसी है। उनके अलावा तमिलनाडु से निर्वाचित एल मुरुगन को दोबारा राज्य मंत्री के रूप में मौका दिया गया है। अजय टम्टा को भी राज्य मंत्री पद पर शपथ दिलाई गई। इसके बाद तेलंगाना से निर्वाचित बंडी संजय कुमार को भी राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया है।
09:05 PM, 09-Jun-2024

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमुख रहे बनवारी लाल वर्मा को दोबारा मिला मंत्री पद

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रमुख रहे बनवारी लाल वर्मा को दोबारा मिला मंत्री पद। उनके बाद पश्चिम बंगाल के मतुआ समुदाय से आने वाले शांतनु ठाकुर को भी राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed