फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rozgar Mela LIVE: पीएम मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हजार नव-नियुक्त कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

Sat, 22 Oct 2022 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Oct 2022 01:29 PM IST
खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। सरकार इस अभियान के तहत अगले 18 महीने में इन सभी रिक्त पदों को भरेगी। केंद्र के सभी विभाग इसके लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। रोजगार मेले के तहत देशभर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मचारी केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर शामिल होंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi Launch Rozgar Mela Live 10 Lacks Jobs Offer Know All About Recruitment in Hindi
पीएम मोदी ने रोजगार मेले का किया शुभारंभ - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

12:45 PM, 22-Oct-2022
पीएम ने आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि आज देश में रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं
12:30 PM, 22-Oct-2022
पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण का उदाहरण देते हुए कहा कि बीते वर्षों में सेल्फ हेल्प ग्रुप से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं जिन्हें भारत सरकार आर्थिक मदद दे रही हैं। ये करोड़ों महिलाएं अब अपने बनाए उत्पाद देशभर में बिक्री कर रही हैं, अपनी आय बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
12:05 PM, 22-Oct-2022

युवाओं को स्किल इंडिया अभियान से मदद 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कौशल विकास योजना के तहत देश के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग देने का बहुत बड़ा अभियान चल रहा है। इसके तहत अभी तक सवा करोड़ से अधिक युवाओं को स्किल इंडिया अभियान की मदद से ट्रेन किया जा चुका है। इन वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग में एक करोड़ से अधिक रोजगार बने हैं। इसमें भी बड़ी संख्या में हमारी बहनों की हिस्सेदारी है।
12:03 PM, 22-Oct-2022

भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। सात-आठ साल के भीतर हमने 10वें नंबर से पांचवें नंबर तक की छलांग लगाई है। ये इसलिए संभव हो पा रहा है, क्योंकि बीते 8 वर्षों में हमने देश की अर्थव्यवस्था की उन कमियों को दूर किया है, जो रुकावटें पैदा करती थीं।
11:51 AM, 22-Oct-2022

हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर

प्रधानमंत्री ने कहा, विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए हम आत्मनिर्भर भारत के रास्ते पर चल रहे हैं। आज अगर केंद्र सरकार के विभागों में इतनी तत्परता आई है, इसके पीछे सात से आठ साल की कड़ी मेहनत है, कर्मयोगियों  का विराट संकल्प है। 
11:49 AM, 22-Oct-2022

रोजगार के अभियान में जुड़ी एक और कड़ी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी है रोजगार मेले की। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:39 AM, 22-Oct-2022

Rozgar Mela LIVE: पीएम मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 75 हजार नव-नियुक्त कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र सरकार के 10 लाख पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed