PM Modi in Kerala Live: 'आयुष्मान भारत योजना से देशवासियों के एक लाख करोड़ रुपये बचे', केरल में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में दर्शन-पूजन किए। पीएम मोदी ने केरल को चार हजार करोड़ की सौगात दी।
लाइव अपडेट
'बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए'
पीएम मोदी ने कहा कि 'एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते नौ सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। वहीं कांग्रेस के पांच दशकों के शासन में सिर्फ गरीबी हटाओं का नारा दिया गया। इससे पता चलता है कि हमने विकसित भारत का जो रास्ता चुना है, वह सही है। हमें अपने मतदाताओं को यह बताना होगा कि 10 साल पहले देश में हर दूसरे दिन आतंकी घटनाएं होती थीं, जिससे निवेश और विदेश में रहने वाले हमारे लोग प्रभावित होते थे। एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन का घोटालों का इतिहास रहा है।'#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi says "We saw the potential of the Kerala BJP party workers during the Nari Shakti Sammelan in Thrissur. With my own experience, I can say that only a strong organisation can have such a huge conference. It shows that you are all… pic.twitter.com/QBw726hb6Z
— ANI (@ANI) January 17, 2024
शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री एर्नाकुलम में पार्टी के शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान और स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि 'भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बात करते हुए मुझे हमेशा खुशी मिलती है क्योंकि यही राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं की कोशिश है कि भाजपा चमकती रहे। मैं उन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सलाम करता हूं, जो अपनी विचारधारा और देशभक्ति के लिए समर्पित हैं।'#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi attends Shaktikendra in-charge Sammelan, in Ernakulam pic.twitter.com/KQrYm2E20j
— ANI (@ANI) January 17, 2024
'देशवासियों के एक लाख करोड़ बचे'
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा 'भाजपा की प्राथमिकता लोगों की आय बढ़ाने के साथ ही देशवासियों की बचत बढ़ाना भी है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देशवासियों को करीब करीब एक लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। अब तक जन औषधि केंद्रों की वजह से लोगों के 25 हजार करोड़ रुपये बचे हैं।'#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says "The priority of BJP is to increase the income as well as savings of the people of the country. Under the Ayushman Bharat Yojana, around Rs 1 lakh crore of the people of the country have been saved. Till now, people have saved more the… pic.twitter.com/H0BJO4BJKV
— ANI (@ANI) January 17, 2024
'भारत वैश्विक व्यापार का केंद्र बन रहा'
पीएम मोदी ने कहा 'आज भारत वैश्विक व्यापार का केंद्र बन रहा है। ऐसे में हम भी अपनी समुद्री ताकत को बढ़ा रहे हैं। आज देश को अपना सबसे बड़ा ड्राई डॉक मिला है। साथ ही जहाज निर्माण, जहाजों की मरम्मत और एलपीजी आयात टर्मिनल की सुविधा का भी उद्घाटन किया गया है। इन सभी सुविधाओं से शिपयार्ड की क्षमताओं में कई गुना इजाफा होगा। मैं इन सुविधाओं के लिए केरल के लोगों को बधाई देता हूं।''गुरुवयूर मंदिर में पूजा अर्चना करने का सौभाग्य मिला'
कोच्चि में परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज सुबह गुरुवयूर मंदिर में पूजा करने का अवसर मिला, जो मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। कुछ दिन पहले अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए मैं केरल में रामायण से संबंधित चार मंदिरों की बात कर रहा था। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे अयोध्या में राम मंदिर से पहले त्रिप्रयार में श्री रामास्वामी मंदिर में पूजा का अवसर मिला।'#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi says "Today, I got the opportunity to offer prayers at Guruvayur Temple in the morning. A few days ago while inaugurating the Maharishi Valmiki International Airport in Ayodhya on 30th December, I was talking about four temples… pic.twitter.com/DQ6lhC3EGd
— ANI (@ANI) January 17, 2024
प्रधानमंत्री ने कोच्चि में चार हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में 4000 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी मौजूद रहे।#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi to inaugurate projects worth more than Rs 4,000 crore in Kochi. pic.twitter.com/TbqHSToZBB
— ANI (@ANI) January 17, 2024
#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi inaugurates projects worth more than Rs 4,000 crores in Kochi. pic.twitter.com/EoUfZh3IwX
— ANI (@ANI) January 17, 2024
अभिनेता-राजनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में शामिल हुए पीएम मोदी
केरल के गुरुवयूर मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिल्म अभिनेता और राजनेता सुरेश गोपी की बेटी की शादी में भी शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेता मोहनलाल समेत कई अन्य हस्तियां भी मौजूद रहीं।#WATCH | Kerala: Prime Minister Narendra Modi visits Guruvayur Temple in Thrissur district and blesses newly wedded couples in the temple. pic.twitter.com/l8H4uzxVwm
— ANI (@ANI) January 17, 2024
'गुरुवयूर की जनता ने आशीर्वाद दिया'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवयूर मंदिर में दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा कि 'सुबह के समय गुरुवयूर के लोग बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए। इस गर्मजोशी की सराहना करता हूं और यह मुझे लोगों के लिए और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करती है।'Prime Minister Narendra Modi tweets "It was early in the morning but people in Guruvayur came in large numbers to bless me. I cherish this warmth and it motivates me to work even harder for the people." pic.twitter.com/nNFibzV70q
— ANI (@ANI) January 17, 2024