फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Nagpur Visit LIVE: गुलामी, आक्रमण और साजिशों के बाद भी भारत की चेतना की लौ जलती रही', बोले पीएम मोदी

Sun, 30 Mar 2025 01:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi Nagpur Visit Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को नागपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने रेशम बाग स्थित संघ मुख्यालय जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
PM Modi in Nagpur Today Live Updates: Visit RSS Founder's Memorial Pay Tribute to Hedgewar Golwalkar
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

01:26 PM, 30-Mar-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित नागस्त्र-3 कामिकेज ड्रोन सिस्टम को अवलोकन किया। यह ड्रोन 100 किलोमीटर की दूरी तक के लक्ष्यों को भेद सकता है और इसकी मारक क्षमता 5 घंटे से ज्यादा है। प्रधानमंत्री मोदी सोलर इंडस्ट्रीज पहुंचे और यहां सोलर प्लांट में मध्यम ऊंचाई और लंबी दूरी के ड्रोन और उच्च ऊंचाई वाले लंबी दूरी के ड्रोन के लिए रनवे सुविधा का उद्घाटन किया।
01:25 PM, 30-Mar-2025
विज्ञापन
12:56 PM, 30-Mar-2025
पीएम मोदी ने कहा कि हम अपने देश का इतिहास देखें तो सैकड़ों वर्षों की गुलामी, इतने आक्रमण, भारत की सामाजिक संरचना को मिटाने की इतनी क्रूर कोशिशें, लेकिन भारत की चेतना कभी समाप्त नहीं हुई, उसकी लौ जलती रही। कठिन से कठिन दौर में भी भारत में चेतना को जागृत रखने वाले नए-नए सामाजिक आंदोलन होते रहे। भक्ति आंदोलन का उदाहरण हम सभी को पता है। मध्यकाल के उस कठिन कालखंड में हमारे संतों ने भक्ति के विचारों से हमारी राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा दी। 

उन्होंने कहा कि हमारा शरीर परोपकार के लिए ही है, सेवा के लिए ही है और जब ये सेवा संस्कारों में आ जाती है तो सेवा ही साधना बन जाती है। यही साधना तो हरेक स्वयंसेवक की प्राणवायु होती है। ये सेवा संस्कार, ये साधना, ये प्राणवायु... पीढ़ी दर पीढ़ी हर स्वयंसेवक को तप-तपस्या के लिए प्रेरित कर रही है। ये सेवा साधना हर स्वयंसेवक को निरंतर गतिमान रखती है, ये कभी थकने और रुकने नहीं देती है। हम देव से देश और राम से राग के जीवन मंत्र लेकर चले हैं। अपना कर्तव्य निभाते चलते हैं। इसलिए बड़ा छोटा कैसा भी काम हो, कोई भी क्षेत्र हो... संघ के स्वयंसेवक नि:स्वार्थ भाव से काम करते हैं।
12:48 PM, 30-Mar-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात कही थी। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश जिस तरह काम कर रहा है, माधव नेत्रालय उन प्रयासों को बढ़ा रहा है। देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें यह हमारी प्राथमिकता है। देश में गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अच्छे से अच्छा इलाज मिले, कोई भी देशवासी जीवन जीने की गरिमा से वंचित ना रहे, अपना जीवन देश के लिए दे चुके बुजुर्गों को इलाज की चिंता सताती ना रहे, यह सरकार की नीति है। इसलिए आयुष्मान भारत के कारण आज करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। बीते 10 साल में गांवों में लाखों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। जहां से लोगों को देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से टेलीमेडिसिन से कंसल्टेशन मिलता है, प्राथमिक इलाज मिलता है और आगे के लिए सहायता होती है। उन्हें रोगों की जांच के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ रहा है।'
12:47 PM, 30-Mar-2025
उन्होंने कहा कि अगले ही महीने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती भी है। आज मैं दीक्षाभूमि पर बाबा साहेब को नमन किया है और उनका आशीर्वाद भी लिया है। मैं इन विभूतियों को नमन करते हुए देशवासियों को नवरात्रि और सभी पर्वों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
12:47 PM, 30-Mar-2025
पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र यज्ञ के इस पावन अनुष्ठान में मुझे आज यहां आने का सौभाग्य मिला है। आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का ये दिन बहुत विशेष है। आज से नवरात्रि का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है।  देश के अलग अलग कोनों में आज गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरेह त्योहार भी मनाया जा रहा है। आज भगवान झूलेलाल जी और गुरु अंगद देव जी का अवतरण दिवस भी है। ये हमारे प्रेरणापुंज परम पूज्यनीय डॉ साहब की जयंती का भी अवसर है। इसी साल आरएसएस की गौरवशाली यात्रा का 100 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। आज इस अवसर पर मुझे स्मृति मंदिर जाकर पूज्य डॉ. साहब और पूज्य गुरुजी को श्रद्धांजिल अर्पित करने का सौभाग्य मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:43 PM, 30-Mar-2025
प्रधानमंत्री मोदी ने म्यांमार में आए भूकंप का जिक्र किया। उन्होंने पीड़ितों की मदद के लिए चलाए गए ऑपरेशन ब्रह्मा के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि भारत सबकी मदद के लिए सबसे पहले तैयार रहता है। तुर्किये में आए भूकंप के बाद भारत ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आया था। कही युद्ध की स्थिति हुई तो सिर्फ अपने ही नहीं, दूसरे देशों के लोगों को भी वापस लाने का काम किया गया।
12:36 PM, 30-Mar-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लाल किले से मैंने सबके प्रयास की बात कही थी। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश जिस तरह काम कर रहा है माधव नेत्रालय उन प्रयासों को बढ़ा रहा है। देश के सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें यह हमारी प्राथमिकता है। देश में गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अच्छे से अच्छा इलाज मिले, कोई भी देशवासी जीवन जीने की गरिमा से वंचित ना रहे, अपना जीवन देश के लिए दे चुके बुजुर्गों को इलाज की चिंता सताती ना रहे, यह सरकार की नीति है। इसलिए आयुष्मान भारत के कारण आज करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है...बीते 10 साल में गांवों में लाखों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बने हैं। जहां से लोगों को देश के सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरों से टेलीमेडिसिन से कंसल्टेशन मिलता है, प्राथमिक इलाज मिलता है और आगे के लिए सहायता होती है। उन्हें रोगों की जांच के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ रहा है।"
12:32 PM, 30-Mar-2025
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक आगे बढ़ रहे हैं। ध्येय की एक ही दृष्टि कायम है। समाज के प्रति प्यार है। समाज में हमें हर एक व्यक्ति को दृष्टि देनी है। जीवन में जो दृष्टि आवश्यक होती है, वह जीवन की परिस्थितियों का उत्कृष्ट उपयोग करके अपने जीवन को सार्थक, निरामय और स्वस्थ बनाने में सहायक होती है। यही जीवन की दृष्टि हमें चाहिए। यह दृष्टि सेवा कौन सी है? वह है- एकांत में साधना, एकांत में परोपकार। एक घंटे शाखा में खुद का विकास और इसके बाद 23 घंटे समाज का विकास। अनुकूल परिस्थितियां मिलने के बाद भी, हर सुख-साधन पाने के बाद भी हमें उनका उपयोग करना है। इससे समाज को फायदा होगा। दुनिया को इसका लाभ होगा।
 
12:27 PM, 30-Mar-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह दिन बहुत विशेष है। आज से नवरात्रि का पवित्र पर्व शुरू हो रहा है। देश के अलग-अलग कोनों में आज गुड़ी पड़वा, उगादि और नवरेह का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। आज भगवान झूले लाल जी और गुरु अंगद देव का अवतरण दिवस भी है... इसी साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौरवशाली यात्रा के 100 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं... मैं इन विभूतियों के नमन करते हुए देशवासियों को नवरात्रि और सभी पर्वों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed