फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: देशभर में जश्न, वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक रैली; कई बड़े नेता हुए शामिल

Thu, 17 Sep 2026 02:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 17 Sep 2026 02:23 PM IST
खास बातें

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर मौजूदा राजनीतिक कर्मभूमि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक उत्सव जैसा माहौल है। उनके समर्थकों के अलावा देश के सांविधानिक पदों पर आसीन हस्तियां भी उन्हें बधाई दे रही हैं। पीएम मोदी को विदेश से भी जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे जा रहे हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में जानिए पीएम मोदी के जन्मदिन पर समारोह, संदेश आदि से जुड़े तमाम अपडेट्स

विज्ञापन
PM Modi Birthday Greetings Prez Murmu VP Radhakrishnan Amit Shah Shivraj Rajnath Singh and others wished BJP
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:21 PM, 17-Sep-2026

उमर अब्दुल्ला ने पीएम मोदी को जन्मदिन की दी बधाई

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उमर अब्दुल्ला ने इस मौके पर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस मिल जाए तो उन्हें और क्या चाहिए।


02:18 PM, 17-Sep-2026

गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा भी है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि लोग प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के साथ रक्तदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
02:14 PM, 17-Sep-2026

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

पटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारत के विकास के लिए समर्पित रहे हैं।

02:07 PM, 17-Sep-2026

प्रवेश वर्मा ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देशवासी यह दिन खुशी के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने भारत का नाम वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि देश के किसान, युवा और नागरिक आर्थिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की, ताकि वे लगातार देश की सेवा करते रहें।

02:06 PM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में रक्तदान अभियान

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा और संकल्प के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि इस दिन समाज में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के साथ अच्छे काम करने का संकल्प लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में 2,500 से अधिक यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंच रहे हैं। 
01:26 PM, 17-Sep-2026

पीएम के जन्मदिन का जश्न: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली

भाजपा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशव्यापी जश्न मना रही है। आज गुजरात में उनके जन्मस्थान वडनगर से संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक बाइक रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:03 PM, 17-Sep-2026

पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर भेजा बधाई संदेश

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी। संदेश में पुतिन ने कहा कि मोदी को देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक स्तर पर बड़ी प्रतिष्ठा हासिल है। उन्होंने भारत-रूस के विशेष और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने में पीएम मोदी के योगदान का जिक्र किया। पुतिन ने हालिया दिल्ली यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भी आभार जताया और कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग जारी रहेगा।
12:22 PM, 17-Sep-2026

 पीएम मोदी के 25 साल गरीब कल्याण के लिए याद किए जाएंगे- अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को वडनगर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की। उन्होंने पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों को गरीब कल्याण और देश की समृद्धि की नींव रखने वाला दौर बताया। शाह ने कहा कि यह समय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। शाह ने आवास, शौचालय, नल का पानी, बिजली, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।
12:19 PM, 17-Sep-2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 25 पौधे लगाए- शिवराज सिंह

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने अपना जीवन जनसेवा के लिए समर्पित किया है। विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में काम कर रहे हैं। 7 अक्टूबर को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। जन्मदिन के मौके पर 25 पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों से दीये जलाकर इस अवसर को मनाने की अपील की गई।
12:04 PM, 17-Sep-2026

विपक्ष के कई नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

एनसीपी-एसपी के प्रमुख शरद पवार ने एक्स पर लिखा, 'भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।' वहीं, डीएमके पार्टी के प्रमुख एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

वाईएसआआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा,'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।'

सीएम विजय ने दी बधाई 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके के प्रमुख जोसेफ विजय ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो एक मजबूत भारत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से नेतृत्व कर रहे हैं। मैं पूरे दिल से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।'

हेमंत सोरेन ने क्या कहा? 
झामुमो के अध्यक्ष और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, "देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।'

शिवसेना-यूबीटी की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और हमेशा खुश रहने की कामना करती हूं।'

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed