फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjay Raut Arrest Live: संजय राउत को चार अगस्त तक की ईडी कस्टडी, जांच एजेंसी ने आठ दिन की रिमांड मांगी थी

Mon, 01 Aug 2022 07:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 01 Aug 2022 07:09 PM IST
खास बातें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें  PMLA अदालत में पेश किया गया। संजय राउत की गिरफ्तारी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Patra Chawl Scam Live Updates Sanjay Raut Arrested by ED PMLA Court
Sanjay Raut - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

04:08 PM, 01-Aug-2022

राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित: वकील

संजय राउत के वकील एडवोकेट अशोक मुंदरगी ने कोर्ट से कहा कि संजय राउत की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। वह दिल से जुड़ी बीमारी के मरीज हैं। उनकी सर्जरी भी हुई थी। इससे जुड़े कागजात कोर्ट के सामने पेश किए गए हैं।
04:08 PM, 01-Aug-2022

ईडी के वकील की दलील

ईडी के वकील ने तर्क दिया कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व निदेशक प्रवीण राउत ने एक पैसा भी निवेश नहीं किया। उन्हें 112 करोड़ रुपये मिले। जांच से पता चलता है कि संजय और वर्षा राउत के खाते में 1.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। राउत और परिवार 1.6 करोड़ रुपये के लाभार्थी थे। ईडी के वकील एड हितेन वेनेगांवकर ने अदालत को बताया कि जांच से पता चला है कि उस पैसे (1.6 करोड़ रुपये) में से अलीबाग के किहिम बीच पर एक भूखंड खरीदा गया था। एक प्लॉट सपना पाटकर के नाम पर लिया गया था। जांच में यह भी पता चला कि प्रवीण राउत संजय राउत के फ्रंट मैन थे। ईडी के वकील ने दी दलील दी कि संजय राउत को 4 बार तलब किया गया, लेकिन वह सिर्फ एक बार एजेंसी के सामने पेश हुए। इस दौरान संजय राउत ने सबूतों और अहम गवाहों से छेड़छाड़ की कोशिश की। 
विज्ञापन
03:56 PM, 01-Aug-2022

पात्रा चॉल घोटाला मामले में राउत की मुश्किलें बढ़ीं

कोर्ट ने पात्रा चॉल घोटाला मामले में संजय राउत को 4 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा।
03:23 PM, 01-Aug-2022

ईडी ने कोर्ट से संजय राउत की कस्टडी मांगी

ईडी ने कोर्ट से संजय राउत की कस्टडी मांगी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय एजेंसी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी है। राउत वकील कोर्ट में अपनी दलील दे रहे हैं। इसके बाद कोर्ट ने राउत को चार अगस्त तक की ईडी कस्टडी में भेज दिया। 
03:19 PM, 01-Aug-2022

उद्धव ने साधा केंद्र पर निशाना

संजय राउत के परिवार से मिलने के बाद पूर्व सीएम उद्धव ने कहा कि देश में बदला लेने की राजनीति चल रही है। हमें अपने विरोधियों को जवाब देना होगा। जो भी हमारे खिलाफ बोलेगा, उसे बताना होगा कि हम क्या हैं? उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र के साथ खिलावाड़ हो रहा है। केंद्रीय एजेंसियों के जरिए हमें परेशान किया जा रहा है। जो भी उनका विरोध कर रहा है, उसे जेल में डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो झुक जाए, वो शिवसैनिक नहीं हो सकता।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'पुष्पा' में एक डायलॉग है- 'झुकेगा नहीं'। असली शिवसैनिक जो झुकेगा नहीं वो संजय राउत हैं। जो कहते थे वो झुकेंगे नहीं, आज वो सब तरफ हैं। यह बालासाहेब द्वारा दिखाया गया निर्देश नहीं है। राउत ही सच्चे शिवसैनिक हैं।
02:47 PM, 01-Aug-2022

उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने राउत की मां से गले लग उन्हें ढाढ़स बढ़ाया। उन्होंने राउत की पत्नी और बेटी से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 01-Aug-2022

पेशी के लिए अदालत लाए गए संजय राउत

ईडी के अधिकारियों ने शिवसेना नेता संजय राउत को मुंबई की अदालत में पेश किया।
02:12 PM, 01-Aug-2022

शिंदे की सरकार निश्चित गिरेगी: आदित्य ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र कभी भी विश्वासघात बर्दाश्त नहीं करेगा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। कोंकण क्षेत्र के अपने दौरे के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार का ध्यान 'गंदी राजनीति' पर है, न कि लोगों के कल्याण पर। शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ने कहा कि यह पूरा राजनीतिक ड्रामा डेढ़ महीने का है। सरकार निश्चित रूप से गिर जाएगी। महाराष्ट्र कभी भी 
01:03 PM, 01-Aug-2022

संजय राउत के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे संजय राउत के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे हैं।
12:48 PM, 01-Aug-2022

संजय राउत को मेडिकल के लिए जेजे अस्पताल लाया गया

पात्रा चॉल घोटाले मामले में गिरफ्तार हुए शिवसेना नेता संजय राउत को मेडिकल के लिए जेजे अस्पताल लाया गया है। चेकअप के बाद उन्हें  PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed