Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस, अदाणी मुद्दे पर संसद में हंगामा; कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
{"_id":"67565e9fdf0cdc8ca606fc65","slug":"parliament-winter-session-live-updates-rahul-gandhi-pm-modi-lok-sabha-rajya-sabha-know-all-about-2024-12-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Winter Session Live: जॉर्ज सोरोस, अदाणी मुद्दे पर संसद में हंगामा; कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 09 Dec 2024 04:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 09 Dec 2024 04:56 PM IST
खास बातें
Parliament Winter Session Live Updates News in Hindi: संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में पहले अदाणी, संभल जैसे मुद्दे और फिर भाजपा के राहुल गांधी पर गंभीर आरोपों को लेकर हंगामा हुआ। ऐसे ही राज्यसभा की कार्यवाही नोटों की गड्डी मिलने को लेकर हंगामेदार रही। आज भी दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। शीतकालीन सत्र के पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
संसद सत्र
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
03:14 PM, 09-Dec-2024
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही भी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है।03:12 PM, 09-Dec-2024
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
सदन में भारी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पहले राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित की गई थी, लेकिन अब इसे लेकर तक के लिए ही स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
02:09 PM, 09-Dec-2024
भारी हंगामे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले सभापति धनखड़ ने सदन के नेता और विपक्ष के नेता को अपने चैंबर में बुलाया, ताकि इस गतिरोध का समाधान निकाला सके। इससे पहले लोकसभा की कार्यवाही भी तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
02:07 PM, 09-Dec-2024
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई।
01:56 PM, 09-Dec-2024
उन्होंने हंगामा कर रहे सत्ता पक्ष के सदस्यों से इस प्रस्ताव की अवहेलना करने का आरोप लगाया। इस पर सभापति ने कहा कि उन्हें यह बात उस समय क्यों नहीं याद आई जब उनकी नजरों के सामने सत्र के पहले सप्ताह हंगामा होता रहा और कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि अक्सर हंगामा करने और आसन के सामने आ जाने वाले संजय सिंह की ओर से ऐसी बातें शोभा नहीं देती।
01:56 PM, 09-Dec-2024
भाजपा के लक्ष्मीकांत बाजपेयी को शून्यकाल में बोलने का मौका दिया गया और उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर बोलना आरंभ किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उनकी टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब सभापति ने नियम 267 के तहत नोटिस खारिज कर दिए हैं तो उसमें उल्लिखित मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत गलत हो रहा है। आप सभापति हैं। आप सदन के रक्षक हैं। कृपया आप पक्षकार मत बनिए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने सदन चलने देने का आग्रह करते हुए कि पिछले दिनों नेता सदन ने प्रस्ताव दिया था कि किसी भी सूरत में शून्यकाल और प्रश्नकाल बाधित बाधित नहीं होना चाहिए और इस पर सभी ने सहमति भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:55 PM, 09-Dec-2024
राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा ने कहा कि उन्हें भाजपा के सदस्यों ने सुबह ही कह दिया था कि आज सदन में जाने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि वह सदन को नहीं चलने देंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के विकास रंजन भट्टाचार्य ने कहा कि अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए सत्ताधारी दल के सदस्यों की ओर से जानबूझकर हंगामा किया जा रहा है।
कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने आसन से सवाल किया कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को किस नियम के तहत बोलने की इजाजत दी रही है। उन्होंने कहा कि ये अपनी सारी बातें रख रहे हैं। इनके माइक भी खुले रहते हैं। इनके फोटो भी दिखाए जा (राज्यसभा टीवी पर) रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। शोरगुल और हल्ला नहीं दिखाया जाता है लेकिन इनका दिखाया जा रहा है।
कांग्रेस के राजीव शुक्ला ने आसन से सवाल किया कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को किस नियम के तहत बोलने की इजाजत दी रही है। उन्होंने कहा कि ये अपनी सारी बातें रख रहे हैं। इनके माइक भी खुले रहते हैं। इनके फोटो भी दिखाए जा (राज्यसभा टीवी पर) रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। शोरगुल और हल्ला नहीं दिखाया जाता है लेकिन इनका दिखाया जा रहा है।
01:55 PM, 09-Dec-2024
विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सत्ताधारी दल के सदस्यों की ओर से हंगामा किए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि किसी सदस्य पर आरोप लगाना उचित नहीं है, खासकर तब जबकि वह सदन में उपस्थित न हो। भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सत्ता पक्ष की ओर से किसी भी सदस्य का नाम नहीं लिया गया है और नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी से पता चलता है कि उन्होंने स्वत: स्वीकार किया है कि वह सदन में अनुपस्थित सदस्यों में से ही कोई है।
01:54 PM, 09-Dec-2024
जनता दल (यूनाईटेड) के संजय झा ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट आई है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का जॉर्ज सोरोस से संबंध है। सदन में इस मुद्दे पर जरूर चर्चा होनी चाहिए। बांग्लादेश में जो कुछ हुआ, उसमें भी सोरोस की भूमिका है। सोरोस ने आधिकारिक रूप से कहा है कि नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए उन्होंने दस लाख डॉलर रखे हुए हैं।
01:54 PM, 09-Dec-2024
सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सदस्यों ने कांग्रेस तथा उसके नेताओं पर विदेशी संगठनों और लोगों के माध्यम से देश की सरकार, अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कथित कोशिश के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग करते हुए सोमवार को राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। पहली बार के स्थगन के बाद जब उच्च सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु हुई तो नेता सदन जे पी नड्डा ने कहा कि खबरें आई हैं कि एक राजनीतिक दल के संबंध देश विरोधी ताकतों के साथ हैं और इस पर हमारे सदस्य उद्वेलित हैं। हम इस पर चर्चा चाहते हैं। इसके बाद सभापति ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल का नाम पुकारा। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग किस प्रकार से बहुराष्ट्रीय कंपनियों और अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस की मदद से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के एजेंट बनकर इस देश में विखंडन पैदा करना चाहते हैं। अग्रवाल जब अपनी बात रख थे तब राजग के सदस्य अपने स्थानों पर खड़े होकर हंगामा और शोरगुल कर रहे थे।