फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2024: राज्यसभा में बॉयलर (संशोधन) विधेयक 2024 पारित, दोनों सदनों की कार्यवाही आज स्थगित

Wed, 04 Dec 2024 07:37 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Dec 2024 07:37 PM IST
खास बातें

Winter Session of Parliament Updates: संसद के शीतकालीन सत्र का पहला हफ्ता हंगामे की भेंट चढ़ गया, लेकिन अब संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चल रही है। हालांकि विपक्ष अभी भी अदाणी, संभल हिंसा, मणिपुर मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है। संभल हिंसा को लेकर भी केंद्र पर हमलावर है विपक्ष।

विज्ञापन
Parliament Winter Session Live Updates Amit Shah to Move Disaster Mangement Bill PM Modi Lok Sabha Rajya Sabha
लोकसभा और राज्यसभा कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित - फोटो : X / @sansad_tv

लाइव अपडेट

07:33 PM, 04-Dec-2024

लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

07:32 PM, 04-Dec-2024

लोकसभा में सदस्यों को अध्यक्ष ओम बिरला की सलाह

लोकसभा में सदस्यों को अध्यक्ष ओम बिरला की सलाह, बिल पर चर्चा के दौरान बिल से जुड़े मुद्दों पर ही बोलने का प्रयास करें, विधेयक को पढ़ के बोलें। संसद की गरिमा बनाए रखें. सीनियर सांसद भी आरोप-प्रत्यारोप में लग जाते हैं तो नए लोग क्या सीखेंगे।
 
विज्ञापन
07:25 PM, 04-Dec-2024
4,500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवकों ने भारत का दौरा किया- केंद्र

केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा को सूचित किया गया कि 2014-24 के दौरान सार्वजनिक नीति और शासन पर मध्य-करियर क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिए 32 देशों के 4,500 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवकों ने भारत का दौरा किया है। केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक लिखित उत्तर में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम शासन में सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचार पर केंद्रित है, जिससे विदेशों में भारत के सुशासन मॉडल का प्रसार और अनुकरण संभव हो सके।

उन्होंने कहा कि कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) अपने अधीन एक स्वायत्त सोसायटी राष्ट्रीय सुशासन केंद्र (एनसीजीजी) के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सिविल सेवकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण आयोजित करता है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि डीएआरपीजी/एनसीजीजी ने लोक प्रशासन, लोक नीति और शासन सुधारों के क्षेत्र में यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, पुर्तगाल, सिंगापुर, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, कंबोडिया, गाम्बिया, मालदीव और मलेशिया के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
06:15 PM, 04-Dec-2024

राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित


 
06:09 PM, 04-Dec-2024

मोहम्मद यूनुस महज एक कठपुतली है- मजूमदार

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, (बांग्लादेश में) ये घटनाएं मानवता को शर्मसार करने वाली हैं। यह हिंदुओं और हिंदू धर्म पर सीधा हमला है। बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या घटकर 8% रह गई है और हम इस बारे में कुछ नहीं कर सकते, लेकिन भारत और खासकर बंगाल के हिंदुओं को इससे सीख लेनी चाहिए... अब यह स्पष्ट हो गया है कि मोहम्मद यूनुस महज एक कठपुतली है।
 
06:08 PM, 04-Dec-2024

पुलिस लोगों को मार रही है- संजय सिंह

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा, पुलिस लोगों को मार रही है, लेकिन कोई भी शोक संतप्त परिवारों से मिलने और संवेदना जताने नहीं जा सकता। यह कैसी तानाशाही है?

वहीं शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले पर उन्होंने कहा, पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:07 PM, 04-Dec-2024

राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर बोले उपेंद्र कुशवाहा

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को संभल जाने से रोके जाने पर आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, कानून व्यवस्था के अनुसार क्या अनुमति दी जा सकती है, इसके लिए स्थानीय सरकार जवाबदेह है। किसे अनुमति दी जानी चाहिए और कौन फिर से माहौल खराब कर सकता है, यह जिला प्रशासन सबसे अच्छी तरह जानता है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
 
06:04 PM, 04-Dec-2024

राज्यसभा और लोकसभा का समय बढ़ाया गया

आज का काम-काज पूरा होने तक राज्यसभा का समय बढ़ाया गया। लोकसभा का समय एक घंटे के लिए बढ़ाया गया।
 
05:39 PM, 04-Dec-2024

राज्यसभा में बॉयलर (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित हुआ

राज्यसभा में बॉयलर (संशोधन) विधेयक, 2024 पारित हुआ।
 

इस पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 1863 में कोलकाता (तब Calcutta) में एक बॉयलर में विस्फोट हुआ, तब बंगाल काउंसिल ने एक कानून बनाया था, 6 दूसरे राज्यों में भी अलग-अलग कानून बने। 1920 में अंग्रेजों ने एक कमेटी बनाई, फिर 1923 में एक कानून बना, इसमें सुरक्षा के नियम बनाए गए। ये बॉयलर्स बिल एक प्रकार से देश को सुरक्षित बनाता है, सुरक्षित बनाता है। कामगारों को सुरक्षा मिले, जवाबदेही तय हो, जनता और उद्योग जगत पर विश्वास कायम करता है।
 

 
05:38 PM, 04-Dec-2024

लोकसभा में रेलवे (संशोधन) विधेयक पर चर्चा

लोकसभा में The Railways (Amendment) Bill, 2024 पर चर्चा की जा रही है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed