Parliament Session 2024 Live: सरकार ने मानी विपक्ष की मांग, दो दिनों तक संविधान पर विशेष बहस कराने पर दी सहमति
{"_id":"6746960d8d4244c7c40ddd59","slug":"parliament-winter-session-2024-live-adani-case-waqf-bill-pm-modi-lok-sabha-rajya-sabha-congress-bjp-2024-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session 2024 Live: सरकार ने मानी विपक्ष की मांग, दो दिनों तक संविधान पर विशेष बहस कराने पर दी सहमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 27 Nov 2024 03:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:34 PM IST
खास बातें
Winter Session of Parliament Live Updates: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। हालांकि विपक्ष के हंगामे के चलते एक भी दिन सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल नहीं पाई है। हालांकि, 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर हुए खास आयोजन की वजह से सदनों की कार्यवाही नहीं हुई थी।
विज्ञापन
Parliament Winter Session
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
03:33 PM, 27-Nov-2024
सरकार के अड़ियलपन के कारण दोनों सदन स्थगित, कांग्रेस का आरोप
कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि अदाणी पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है और सरकार के 'अड़ियल रवैये' के कारण संसद के दोनों सदन स्थगित हुए। कांग्रेस महासचिव (संचार प्रभारी) जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष पूरे 'मोदानी घोटाले' की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग कर रहा है।गौरतलब है कि अदाणी मामले को लेकर विपक्ष चर्चा पर अड़ा है, जिसके चलते संसद में हंगामे के कारण दो दिनों से सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई है। जयराम रमेश ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'आज भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई, क्योंकि सरकार अदाणी समूह के बारे में नवीनतम खुलासों पर तत्काल चर्चा के लिए तैयार नहीं है और अपनी बात पर अड़ी हुई है।' उन्होंने कहा, 'विपक्ष 'मोदानी घोटाले' की जेपीसी जांच की मांग कर रहा है।' गौरतलब है कि गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर और एक अन्य प्रमुख कार्यकारी अधिकारी पर अमेरिकी न्याय विभाग ने सौर बिजली की आपूर्ति के लिए अनुबंध पाने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26 करोड़ अमरीकी डालर की रिश्वत देने की कथित योजना का हिस्सा होने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने इस मुद्दे में गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की है।
02:20 PM, 27-Nov-2024
सरकार ने दो दिनों तक संविधान पर बहस की मांग मानी
राज्यसभा की BAC (बिजनेस एडवाइजरी कमेटी) की बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर दो दिन की विशेष बहस कराने पर सहमति जताई है। कल राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर संविधान पर 2 दिन की बहस कराने की मांग की थी, जिसे अब सरकार ने मान लिया है। बहस की तारीखें नहीं बताई गई हैं।
विज्ञापन
01:30 PM, 27-Nov-2024
कल बतौर सांसद शपथ लेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी कल यानी गुरुवार को लोकसभा में बतौर सांसद शपथ लेंगी। प्रियंका गांधी ने हालिया उपचुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीता है। शपथ लेने के बाद 30 नवंबर को प्रियंका गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का भी दौरा करेंगी।12:13 PM, 27-Nov-2024
संसद की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी और संभल बवाल को लेकर सदन में लगातार हंगामा करता रहा, जिसके चलते संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।11:18 AM, 27-Nov-2024
राहुल गांधी ने गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की
राज्यसभा भी हंगामे के चलते सुबह 11.30 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अदाणी की गिरफ्तारी की मांग की है।11:06 AM, 27-Nov-2024
लोकसभा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विपक्ष अदाणी, संभल, मणिपुर और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर नारेबाजी कर रहा था और प्रश्नकाल को भी नहीं चलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:03 AM, 27-Nov-2024
संसद की कार्यवाही शुरू
संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। हालांकि कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने मणिपुर और गौतम अदाणी के मुद्दे पर हंगामा शुरू कर दिया।10:37 AM, 27-Nov-2024
संजय राउत ने ईवीएम पर उठाए सवाल
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बैलेट पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम पिछले 10 सालों से यह सवाल उठा रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब भाजपा ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। ईवीएम इस देश में धोखा है और अगर ईवीएम नहीं होगी तो भाजपा को पूरे देश में 25 सीटें भी नहीं मिलेंगी। महाराष्ट्र और हरियाणा के नतीजे जिस तरह से आए हैं, हम उसे स्वीकार नहीं करते। बैलेट पेपर पर चुनाव करवाएं और जो भी नतीजे आएंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे।
10:34 AM, 27-Nov-2024
लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस
- कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अदाणी समूह के कथित कदाचार और इस मुद्दे पर जेपीसी गठन के मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।
- कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।
- कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।
- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध के ग्राफ' को लेकर नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।
09:27 AM, 27-Nov-2024
लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार
संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में हंगामे के आसार है। विपक्ष अदाणी पर लगे आरोपों और मणिपुर के हालात पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। वहीं, सरकार इस सत्र में वक्फ समेत कई अहम विधेयक पास कराने की कोशिश में है।