Parliament LIVE: विपक्ष के कई और सांसद निलंबित, लोकसभा-राज्यसभा से 78 सांसद हुए सस्पेंड
Winter Session of Parliament News Live: संसद के शीतकालीन सत्र में आज हंगामे के आसार हैं। दरअसल संसद की सुरक्षा में चूक और विपक्षी सांसदों को निलंबित करने के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा में खूब गहमा-गहमी रह सकती है। वहीं संसद में घुसपैठ की घटना के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरे संसद परिसर में सुरक्षाकर्मी गश्त करते दिख रहे हैं। वाहनों की जांच भी बढ़ा दी गई है।
लाइव अपडेट
जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण संबंधी दो विधेयक पारित
संसद ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करने के प्रावधान वाले दो अहम विधेयकों को मंजूरी प्रदान दे दी। राज्यसभा ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2023 और संघ राज्य क्षेत्र शासन (सशोधन) विधेयक, 2023 को संक्षिप्त चर्चा के बाद ध्वनिमत से मंजूरी दी। सदन ने विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों विधेयकों को मंजूरी दी। उस समय विपक्ष के सदस्य संसद की सुरक्षा में चूक मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे। लोकसभा ने पिछले दिनों इन विधेयकों को मंजूरी दी थी।राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई
लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सांसदों पर कार्रवाई की गई है। संसद के उच्च सदन के 45 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इसके बाद सदन का कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
तीन सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित किया गया
लोकसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में सोमवार को 33 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया। बताया गया है कि जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें से 30 को पूरे सत्र के लिए और तीन अन्य सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित रहने तक निलंबित किया गया है। इनमें के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक शामिल हैं।लोकसभा से कुल 31 सांसद निलंबित किए गए
लोकसभा से आज कई और सांसदों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी समेत 34 सांसदों को लोकसभा से निलंबित किया गया।'देश की सबसे सुरक्षित इमारत में सुरक्षा चूक के लिए कौन जिम्मेदार'
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा 'अगर देश की सबसे सुरक्षित इमारत में भी सुरक्षा में चूक हो सकती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? गृह मंत्री अमित शाह को यह तय करना होगा कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है। उन्हें संसद में आकर बताना चाहिए कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है।'#WATCH | Adjournment of Parliament amid ruckus by Opposition MPs over Parliament security breach incident | Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, "...If there can be a security breach in the safest building in the country, who is responsible for it? Union Home Minister… pic.twitter.com/Q2pXaQ8j2a
— ANI (@ANI) December 18, 2023
वहीं भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने संसद में हंगामे को लेकर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि 'संसद में विचारों का आदान-प्रदान होना चाहिए। विपक्ष लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करना चाहता है। देश की जनता ये देख रही है।'
टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का निलंबन खत्म करने की मांग
राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन का निलंबन खत्म करने की मांग की है। बता दें कि संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर हंगामा करने के आरोप में जिन सांसदों को निलंबित किया गया है, उनमें डेरेक ओ ब्रायन का नाम भी शामिल है।Leader of Opposition in Rajya Sabha Malliakrjun Kharge writes to Chairman Jagdeep Dhankhar to revoke the suspension of TMC MP Derek O'Brien pic.twitter.com/WU6lUv4yZw
— ANI (@ANI) December 18, 2023
'यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं'
संसद की सुरक्षा में चूक पर शिरोमणी अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 'यह एक बड़ी सुरक्षा चूक थी और साथ ही खुफिया एजेंसियों की भी असफलता थी। लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा कैसे हुआ। देश के लोग देख रहे हैं कि जिन्होंने इसे लेकर सवाल पूछे उन्हें संसद से निलंबित कर दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।'#WATCH | Delhi: On Parliament security breach incident, Shiromani Akali Dal (SAD) MP Harsimrat Kaur Badal says, "It was a big security lapse and intelligence failure...People want to know how it happened...The people of the country are watching. Those who asked questions were… pic.twitter.com/vouViNSX7K
— ANI (@ANI) December 18, 2023