फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: लखीमपुर खीरी और सांसदों के निलंबन पर विपक्ष ने किया हंगामा, दोनों सदन कल तक स्थगित

Wed, 15 Dec 2021 10:20 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Dec 2021 10:20 PM IST
खास बातें

2021 Winter Session of Parliament Live: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आज राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देने के बाद जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। राहुल गांधी ने यह स्थगन प्रस्ताव केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी की मांग करते हुए दिया था। वहीं सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर राज्यसभा में भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। संसद से जुड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Parliament winter session 2021 live news updates today in hindi meeting of leaders of opposition for second consecutive day, Rahul Gandhi, Lakhimpur kheri violence
राज्यसभा में नित्यानंद राय - फोटो : Rajya sabha

लाइव अपडेट

10:20 PM, 15-Dec-2021

क्रिप्टोकरेंसी बिल: मौजूदा संसद सत्र में पेश होना मुश्किल

 देश में क्रिप्टोकरेंसी की दिशा और दशा तय करने वाला कानून संसद के मौजूदा सत्र में पेश होना मुश्किल है। इसके निवेशकों को स्थिति स्पष्ट होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार इसी मानसून सत्र में क्रिप्टोकरेंसी बिल पर चर्चा करेगी और कानून बनाने पर आगे बढ़ेगी। हालांकि, मौजूदा सत्र 23 दिसंबर को समाप्त हो रहा है और अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है। लिहाजा सत्र के शेष बचे समय में बिल का पेश होना मुश्किल है। इतना ही नहीं इसे मानसून सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध भी नहीं किया गया है।
08:24 PM, 15-Dec-2021

राज्यसभा: भाजपा-कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें कहा गया है कि कल यानी 16 दिसंबर को सरकार के पक्ष का समर्थन करने और विधेयकों के पक्ष में मतदान करने के लिए सभी सांसद सदन में पूरे दिन मौजूद रहें। उधर कांग्रेस ने भी कल अपने सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।
विज्ञापन
05:54 PM, 15-Dec-2021

उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को मिलेगा राज्य का दर्जा

सरकार ने बुधवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र शासित प्रदेश को उचित समय पर राज्य का दर्जा दिया जाएगा। राज्यसभा में लिखित सवालों के जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव कराने का फैसला भारत के चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है। जम्मू-कश्मीर को 5 अगस्त, 2019 को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया गया और जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। 
 
05:51 PM, 15-Dec-2021

1द राज्यों और 6 केंद्रशासित प्रदेशों में 2020 में यूएपीए के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं

कुल 28 राज्यों में से दस और कुल आठ केंद्र शासित प्रदेशों में से छह में 2020 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। बुधवार को राज्यसभा में सरकार ने यह जानकारी दी। एक सवाल के जवाब में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने यह कहते हुए आंकड़े पेश किए कि 2019 में अधिनियम के तहत 1,948 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2020 में यह संख्या घटकर 1,321 हो गई। पिछले साल गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत सबसे ज्यादा गिरफ्तारी वाले शीर्ष तीन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 361 गिरफ्तारियों के साथ उत्तर प्रदेश रहे, इसके बाद जम्मू और कश्मीर में 346 और मणिपुर में 225 गिरफ्तारियां हुईं। 
 
05:29 PM, 15-Dec-2021

ओवैसी ने पीएम मोदी को घेरा

वहीं, लखीमपुर खीरी मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहले दिन से ही हम कह रहे हैं कि यह एक पूर्व नियोजित हत्या है। मोदी सरकार को अजय मिश्रा को निलंबित करना चाहिए। मुझे पूरा यकीन है कि पीएम उन्हें निलंबित नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें आगामी यूपी चुनावों में उस मंत्री के उच्च जाति के वोट चाहिए।
 
05:29 PM, 15-Dec-2021

जोशी ने राहुल को लिया आड़े हाथ

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले कभी संसद में नोटिस नहीं दिया, कम से कम अब तो नोटिस दे रहे हैं। हम जानते हैं कि कांग्रेस ने 26/11 हमले से कैसे निपटा, जब पी चिदंबरम गृह मंत्री थे और भाजपा अब आतंकवाद से कितनी अच्छी तरह निपट रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लोगों को झूठी उम्मीदें देने से पहले अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जो किया है, उस पर एक रिपोर्ट दे दें। इससे पहले हमने कर्नाटक विधान परिषद में 11 सीटें जीती हैं। हम 37 सीटों के साथ बहुमत की ओर बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:03 PM, 15-Dec-2021

सरकार ने बताए जम्मू-कश्मीर में नागरिक हत्याओं के हालात

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने राज्यसभा को बताया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 2017 से 2021 (30 नवंबर तक) नागरिकों की हत्याओं के मामले प्रति वर्ष 37 से 40 के बीच रहे हैं। आतंकियों की नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिशों और ठंड के बावजूद कई अप्रवासी मजदूर घाटी में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।
04:55 PM, 15-Dec-2021

सीएपीए कर्मियों के लिए अलग सेवा या पेंशन नियमों पर कोई प्रस्ताव नहीं: केंद्र

केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि अर्धसैनिक बलों या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मचारियों के लिए सेवा और पेंशन के अलग नियमों को लेकर कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
04:49 PM, 15-Dec-2021

बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने पर बंगाल-पंजाब की आशंकाएं निराधार: केंद्र

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र में हालिया वृद्धि के संबंध में पश्चिम बंगाल और पंजाब सरकारों की आशंकाएं निराधार हैं। उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्यों के सहयोग से सीमा पार अपराधों पर अधिक प्रभावी नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।
04:41 PM, 15-Dec-2021

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की स्थिति पर बोली सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्यसभा में बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (सीएमआईई) का बेरोजगारी डाटा दिखाता है कि 2016 से अक्तूबर 2021 तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए बेरोजगारी दर मासिक समय श्रृंखला में भारी उतार-चढ़ाव रहा है। लेकिन सरकारी आंकड़ों में वहां बेरोजगारी की सामान्य स्थिति 5.1 से 6.7 फीसदी के बीच दर्ज की गई है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed