Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

परिसीमन विधेयक LIVE: स्टालिन से राहुल-सोनिया गांधी की मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात; सरकार का साथ देगी डीएमके

Sun, 29 Nov 2026 06:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 29 Nov 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Parliament Session Delimitation Bill Opposition meet LIVE updates INDIA Bloc DMK NCP Keralam Karnataka leaders
स्टालिन से मिले इंडिया ब्लॉक के नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:36 PM, 29-Nov-2026

स्टालिन से मिलने के बाद राहुल गांधी बोले- 850 सीटों की लोकसभा से देश और दक्षिण भारत को नुकसान होगा

चेन्नई में एमके स्टालिन से मिलने के बाद राहुल गांधी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्टालिन के साथ उनकी अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने 'इंडिया' गठबंधन की बात स्टालिन के सामने रखी। राहुल गांधी ने कहा कि परिसीमन से लोकसभा की सीटें 850 हो जाएंगी। भाजपा को इन सीटों का आकार तय करने की छूट मिली तो देश को नुकसान होगा। इससे दक्षिण भारत और खासकर तमिलनाडु को भी नुकसान होगा।  चुनाव क्षेत्रों का स्वरूप भी बदल जाएगा। राहुल ने स्टालिन से अपील की कि वे तमिलनाडु के हितों की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस चाल को कामयाब न होने दें। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि 850 सीटों वाली लोकसभा को भाजपा ने अपने हिसाब से बदला तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा।
06:29 PM, 29-Nov-2026

हम परिसीमन के खिलाफ हैं, स्टालिन को अपनी बात बताई: राहुल गांधी

स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम परिसीमन के खिलाफ हैं।  हमने डीएमके चीफ को इंडिया ब्लॉक का रुख बताया, अपनी बात बताई। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस तमिलनाडु विरोधी ताकत है, आरएसएस तमिल संस्कृति का विरोध करती है। सीटों की संख्या बढ़ी तो भाजपा को फायदा होगा। अगर भाजपा ने 850 सीट करने में सफल हो जाती है तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। दक्षिण भारत को भी इससे नुकसान होगा। 
विज्ञापन
06:24 PM, 29-Nov-2026

परिसीमन बिल पर सरकार का साथ देगी डीएमके 

खरगे, सोनिया और राहुल गांधी समेत 'इंडिया' गठबंधन के शीर्ष नेताओं के साथ हुई अहम मुलाकात के बावजूद बात बनती नजर नहीं आ रही है। डीएमके परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का साथ देने के अपने रुख पर कायम है। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने एमके स्टालिन को इस बिल के खिलाफ लाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन डीएमके का मानना है कि संशोधित बिल में तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व और हितों की सुरक्षा से जुड़ी शर्तें शामिल हैं, इसलिए वह इसका समर्थन करेगी। 
 
06:04 PM, 29-Nov-2026

मुंबई के लिए रवाना हुए इंडिया गठबंधन के नेता

एमके स्टालिन से मिलने के बाद इंडिया गठबंधन के नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। उनका शरद पवार से अस्तपाल में मिलने का कार्यक्रम तय है। 

05:57 PM, 29-Nov-2026

भाजपा ने अपने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप; 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) डॉ. संजय जायसवाल द्वारा जारी इस निर्देश में सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर, 2026 तक पूरे समय सदन में उपस्थित रहने और सरकार के महत्वपूर्ण विधायी कामकाज (परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिल) का समर्थन करने को कहा गया है।

05:52 PM, 29-Nov-2026

परिसीमन बिल पर आर-पार की तैयारी: कल सुबह संसद में जुटेंगे 'इंडिया' गठबंधन के नेता, खरगे के दफ्तर में बनेगी रणनीति

संविधान (132वां संशोधन) विधेयक और परिसीमन (द्वितीय) विधेयक पर विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए सोमवार, 30 नवंबर को सुबह 9:45 बजे संसद भवन में 'इंडिया' गठबंधन के दोनों सदनों के नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में होने वाली इस बैठक में गठबंधन के सभी घटक दल संसद के विशेष सत्र में इन विधेयकों पर अपने रुख और आगे की कार्रवाई को लेकर अंतिम फैसला लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
05:50 PM, 29-Nov-2026

शरद पवार से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खरगे; मुंबई में सुरक्षा कड़ी, डॉग और बम स्क्वायड तैनात

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं, जहां एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता और पुलिस डॉग स्क्वायड पहुंच चुका है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अगुवाई में 'इंडिया' गठबंधन के वरिष्ठ नेता आज शाम अस्पताल में भर्ती एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करने वाले हैं। सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र और परिसीमन बिल पर विपक्ष को एकजुट रखने की कवायद के तहत हो रही इस अहम मुलाकात को लेकर मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

05:02 PM, 29-Nov-2026

चेन्नई में स्टालिन से मिले खरगे, सोनिया और राहुल गांधी, परिसीमन बिल पर चर्चा जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में 'इंडिया' गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात की है। सभी नेताओं के बीच इस पर चर्चा शुरू हो गई है।  सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए स्टालिन को मनाने की कोशिश की। कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का मानना है कि लोकसभा सीटों को बढ़ाने वाला यह बिल लोकतंत्र और विपक्ष के हितों के खिलाफ है, जबकि स्टालिन और डीएमके नेताओं ने साफ कहा है कि संशोधित बिल में तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व और हितों की सुरक्षा से जुड़ी शर्तें शामिल होने के कारण ही उन्होंने इसका समर्थन करने का फैसला लिया है। 
 
04:55 PM, 29-Nov-2026

परिसीमन बिल को लेकर पीएम आवास पर हाई-लेवल मीटिंग, अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई बड़े मंत्री मौजूद

सोमवार को लोकसभा में पेश होने जा रहे परिसीमन बिल से ठीक पहले प्रधानमंत्री आवास पर एक बेहद अहम और उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री शामिल हैं। संसद के विशेष सत्र में इस बिल को आसानी से पास कराने और विपक्ष की घेराबंदी का जवाब देने की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए यह अहम मंथन किया जा रहा है।
04:40 PM, 29-Nov-2026

स्टालिन के घर पहुंचे 'इंडिया' गठबंधन के दिग्गज नेता, शुरू होने वाली है चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत 'इंडिया' गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के आवास पर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में चर्चा होने वाली है। 
 

 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed