Parliament Session Live: राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर पीएम को लिखा पत्र; लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
{"_id":"66836a985030bfb0a90e05d6","slug":"parliament-session-2024-live-updates-pm-modi-reply-on-president-droupadi-murmu-address-news-in-hindi-2024-07-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Live: राहुल गांधी ने नीट मुद्दे पर पीएम को लिखा पत्र; लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 02 Jul 2024 02:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 02 Jul 2024 02:25 PM IST
खास बातें
Sansad Satra 2024, 18th Lok Sabha News Live : 18वीं लोकसभा के गठन के बाद मंगलवार को संसद भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल की जगह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में मोदी के पहुंचते ही सभी सांसदों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन तथा स्वागत किया। इस बीच लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
Parliament Session
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:28 PM, 02-Jul-2024
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रधानमंत्री को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने चीन, जम्मू में आतंकवादी हमलों, आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में खामियों के बारे में कुछ नहीं कहा, और इसलिए प्रधानमंत्री के भाषण में कोई ठोस बात नहीं थी।"
07:27 PM, 02-Jul-2024
हाथरस हादसे पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "सरकार को संवेदनशीलता के साथ लोगों की मदद करनी चाहिए। मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने प्रियजनों को खोया है।"
विज्ञापन
07:26 PM, 02-Jul-2024
हाथरस हादसे पर समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "सरकार आखिरकार क्या कर रही थी? सरकार की जानकारी में होने के बावजूद इतनी बड़ी घटना होना बहुत दुखद है। उनकी सुरक्षा और व्यवस्था के लिए सरकार ने क्या किया ये सबसे बड़ा प्रश्न बनता है। जब तक आप किसी आयोजन पर शुरूआत से लेकर अंत तक ध्यान नहीं देंगे तो इसी तरह की घटना होगी। इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो वो सरकार है। हमें उम्मीद है कि सरकार घायलों का अच्छा इलाज करवाएगी।"
07:25 PM, 02-Jul-2024
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "विपक्ष के पास वो क्षमता ही कहां है कि वे पीएम मोदी की कही हुई बातों को सुने। संसदीय परंपरा में ऐसा बहुत कम होता है जब सामने(विपक्ष में) सभी को बोलने का मौका दिया जाए और उसके बाद भी प्रधानमंत्री को बोलने ना दिया जाए। देश देख रहा है। प्रधानमंत्री ने भी आज प्रार्थना की कि ऐसी साजिशों पर लगाम लगनी चाहिए और यह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा के लिए ठीक नहीं है।"
07:25 PM, 02-Jul-2024
हाथरस हादसे पर भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, "हाथरस में जो भी हादसा हुआ है वो बहुत बड़ी दुर्घटना है और बहुत दुखद है। उसमें जिन लोगों की जानें चली गई हैं उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना। जो घायल हैं वो जल्द से जल्द ठीक हो जाएं परमात्मा से मेरी यही कामना है।"
07:24 PM, 02-Jul-2024
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "ये चिंता और शर्म की बात है कि नई 18वीं लोकसभा के पहले सत्र में ये व्यवहार? जबकि (कांग्रेस सांसद) राहुल गांधी की सारी बातें हम लोगों ने सुनी। क्या वे सच नहीं बोलने देना चाहते हैं? आज जो प्रस्ताव पारित हुआ है वो बहुत ठीक हुआ है। प्रधानमंत्री ने 2.5 घंटे तक तमाम विरोध के बावजूद विस्तार से सभी विषयों को रखा। देश ने भी देखा कि लोकतंत्र और संविधान की दुहाई देने वाले प्रधानमंत्री की आवाज को भी संसद में नहीं बोलने देते।"
विज्ञापन
विज्ञापन
06:50 PM, 02-Jul-2024
लोकसभा अनिश्चितकाल के स्थगित
लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
लोकसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
04:22 PM, 02-Jul-2024
नए सांसदों ने बहस को और अधिक मूल्यवान बनाया: पीएम
उन्होंने कहा, कल और आज कई माननीय सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। मैं विशेष करके जो पहली बार सांसद गण हमारे बीच आए हैं और उनमें से जो कुछ साथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। संसद के सभी नियमों का पालन करते हुए व्यक्त किए। उनका व्यवहार ऐसा था जैसे एक अनुभवी सांसद का होता है। पहली बार आने के बावजूद भी उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है और उन्होंने अपने विचारों से इस बहस को और अधिक मूल्यवान बनाया है।
विपक्षी सांसदों की ओर से भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा कहा, "मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि लगातार झूठ फैलाने के बाद भी उनकी घोर पराजय हुई।"

04:16 PM, 02-Jul-2024
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब दे रहे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, "मैं राष्ट्रपति के भाषण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुआ हूं। आदरणीय सभापति जी, हमारी आदरणीय राष्ट्रपति ने अहम विषय उठाए हैं। आदरणीय राष्ट्रपति ने हम सबका और देश का मार्गदर्शन किया है। इसके लिए मैं राष्ट्रपति जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

04:12 PM, 02-Jul-2024
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट के मुद्दे पर पीएम को लिखा पत्र
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नीट के मुद्दे पर कल संसद में बहस कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य नीट में शामिल होने के इच्छुक 24 लाख छात्रों के हितों में रचनात्मक रूप से काम करना है, जिनके जवाब दिए जाने चाहिए। मेरा मानना है कि यह उचित होगा यदि आप इस बहस का नेतृत्व करें।