Parliament Session LIVE: कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया, कहा- कल संसद में मौजूद रहें
{"_id":"667a254867b1daa5630495c3","slug":"parliament-session-2024-live-updates-nda-lok-sabha-speaker-candidate-announced-mp-oath-taking-2024-06-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session LIVE: कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया, कहा- कल संसद में मौजूद रहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 25 Jun 2024 03:18 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 25 Jun 2024 03:18 PM IST
खास बातें
लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच सहमति नहीं बन पाई है और अब स्पीकर पद को लेकर चुनाव होगा। ओम बिरला एनडीए तो के सुरेश विपक्षी गठबंधन की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में दूसरी बार होगा, जब स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा।
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर पद को लेकर होगा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:05 PM, 25-Jun-2024
भाजपा ने भी अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
भारतीय जनता पार्टी ने भी कल 26 जून को लोकसभा में अपने सभी सदस्यों को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया।

06:18 PM, 25-Jun-2024
कांग्रेस ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया
कांग्रेस ने लोकसभा में अपनी पार्टी के सांसदों को कल यानी 26 जून को सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया। पत्र में कहा गया, कल लोकसभा में बहुत अहम मुद्दा लाया जाएगा। लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों से निवेदन है कि कृपया सुबह 11 बजे से सदन के स्थगित होने तक सदन में मौजूद रहें। इस संदेश को बहुत महत्वपूर्ण माना जाए।

05:34 PM, 25-Jun-2024
हम सत्ता में बैठे लोगों को अहंकारी नहीं होने देंगे: चंद्रशेखर आजाद
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 'आज मैंने संसद के अंदर सांसद के रूप में शपथ ली। आज भी हमारे लोगों को सम्मान, बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। नौकरियां कहां हैं? रोजगार कहां है? सरकार को जवाब देना होगा। हम यहां अपने लोगों के स्वाभिमान और अधिकारों की रक्षा के लिए आए हैं और हम इसे करके दिखाएंगे। हम यहां आवाज उठाएंगे, हमारे लोग जागरूक होंगे। हम सत्ता में बैठे लोगों को अहंकारी नहीं होने के लिए मजबूर करेंगे।

05:33 PM, 25-Jun-2024
लोकसभा स्पीकर के पद को लेकर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "मैं चाहती हूं कि ओम बिरला चुने जाएं क्योंकि उन्होंने पिछले पांच वर्षों में बहुत अच्छा प्रबंधन किया है।"
05:30 PM, 25-Jun-2024
यूसुफ पठान ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

05:28 PM, 25-Jun-2024
विपक्ष को कोई पद नहीं देना चाहती सरकार: राजीव शुक्ला
लोकसभा स्पीकर पद पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "सरकार विपक्ष को कोई पद नहीं देना चाहती। विपक्ष चुनाव लड़ने के लिए मजबूर है।

05:26 PM, 25-Jun-2024
छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ लेने के साथ ही 'जय हिंदू राष्ट्र' कहा
भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने आज 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली और 'जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत' शब्दों के साथ अपनी शपथ समाप्त की। विपक्षी नेताओं ने उनके शपथ पर आपत्ति जताई।

05:24 PM, 25-Jun-2024
संविधान बचाओ अभियान ने दिलाई एमवीए को बड़ी जीत: नाना पटोले
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा संविधान बचाओ अभियान का असर ये हुआ कि महाराष्ट्र की जनता ने महा विकास अघाड़ी को बड़ी जीत दिलाई, उस जीत और महाराष्ट्र में आगामी चुनाव को लेकर आज एक बैठक होनी है।"

05:22 PM, 25-Jun-2024
सरकार का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया: इमरान प्रतापगढ़ी
कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "ये सरकार पूरी तरह से दलित विरोधी है, इसीलिए आठ बार के सांसद के सुरेश जो कि कांग्रेस के सांसद हैं, उन्हें पहले प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाया गया। एक तरह से सरकार का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया था। संविधान के मुताबिक काम नहीं हो पाया। अब विपक्ष कह रहा है कि आप हमें डिप्टी स्पीकर का पद दीजिए। सरकार चाहती है कि विपक्ष को उसकी मर्जी से चलाया जाए। अब आप अपने इशारे पर विपक्ष को दबा नहीं पाएंगे। हम सब संविधान की कॉपी लेकर खड़े हैं और राहुल जी का रवैया, पूरे विपक्ष का रवैया बता रहा है कि आपको संविधान की इस किताब के हिसाब से काम करना होगा। आप अपनी इच्छा से देश नहीं चलाएंगे। देश संविधान के हिसाब से चलेगा।"

04:59 PM, 25-Jun-2024
हेमा मालिनी ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने आज 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।