फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Live: एसआईआर, टैरिफ के मुद्दे पर संसद में हंगामा, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

Fri, 08 Aug 2025 03:16 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 08 Aug 2025 03:16 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2025 Bihar SIR News: लोकसभा में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 पेश किया जाएगा। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया इस विधेयक को पेश करेंगे। साथ ही खेल मंत्री डोपिंग रोधी विधेयक 2022 में कुछ संशोधन का प्रस्ताव भी सदन में पेश करेंगे। राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक 2025 में खेल के विकास और खेल को बढ़ावा देने के प्रावधान हैं। साथ ही खिलाड़ियों के कल्याण, खेल प्रशासन को विश्वस्तरीय बनाने आदि के प्रावधान हैं। 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates SIR Bihar donald Trump Tariff Bills tabled News
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

03:15 PM, 08-Aug-2025

संसद सोमवार तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित की गई थी। हालांकि 3 बजे सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 
02:08 PM, 08-Aug-2025

'सरकार कमजोर हो गई है'

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'पूरा देश यह कह रहा है कि चुनाव आयोग अच्छी तरह से जांच करे और तब बोले...कोई आपको सबूत दे रहा है...तो उस सबूत को लें, जांच करें और देश को बताएं कि क्या हो रहा है...यह सरकार बिलकुल कमजोर हो गई है। सदन नहीं चला पा रही है।'
 
विज्ञापन
02:07 PM, 08-Aug-2025

सरकार एसआईआर पर नहीं कर रही चर्चा

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'आज तीसरे सप्ताह का आखिरी कार्य दिवस था और आज भी सरकार SIR पर चर्चा करने के लिए तैयार नहीं हुई। कल राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के ही डॉक्यूमेंट से निश्चित साक्ष्य के साथ यह साबित कर दिया कि जबरदस्त घपला हुआ है।'
 
12:18 PM, 08-Aug-2025

राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है और एक बार फिर से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी है। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। 
12:08 PM, 08-Aug-2025

लोकसभा की कार्यवाही फिर शुरू

स्थगन के बाद लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता, कभी वो फर्जी वोटरों की बात करते हैं, कभी वोटरों के नाम हटाने की शिकायत करते हैं। वो क्या चाहते हैं? चुनाव आयोग ने 1 अगस्त को नोटिस जारी किया है। उन्हें जाकर चुनाव आयोग को उन वोटरों के बारे में बताना चाहिए जिनके नाम सूची से बाहर रह गए हैं।'
 
11:30 AM, 08-Aug-2025

संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:09 AM, 08-Aug-2025

एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन

एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध जारी है। विपक्षी सांसद सदन में नारेबाजी कर रहे हैं। 
11:03 AM, 08-Aug-2025

संसद की कार्यवाही शुरू

संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। संसद के दोनों सदनों में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को श्रद्धांजलि दी गई। 
11:00 AM, 08-Aug-2025

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
 
10:08 AM, 08-Aug-2025
लोकसभा में शुक्रवार को कुछ निजी सदस्यों के विधेयकों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजीव प्रताप रूडी मानसिक स्वास्थ्य देखभाल (संशोधन) विधेयक, 2024 में धारा 2 में बदलाव सहित संशोधनों का प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण संबंधी समिति की विभिन्न रिपोर्टें भी निचले सदन में पेश की जाएंगी, जहां भाजपा के सांसद गणेश सिंह और रामवीर सिंह बिधूड़ी 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग) के अंतर्गत ओबीसी के कल्याण हेतु विभिन्न उपायों/योजनाओं का कार्यान्वयन, और भारत सरकार तथा केंद्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत पदों और सेवाओं में ओबीसी के लिए आरक्षण नीति का निर्माण और कार्यान्वयन, और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय से संबंधित कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अंतर्गत विभिन्न विभागों/संगठनों/संस्थानों में रोजगार में ओबीसी का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और उनके कल्याण के लिए किए गए उपाय' जैसे विषयों पर आठवीं और नौवीं रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed