फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament LIVE: कांग्रेस और आप ने अपने सांसद के लिए किया जारी व्हिप, लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश

Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Jul 2023 12:07 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session Live Updates:  संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है। लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी है। मणिपुर मुद्दे पर कांग्रेस और बीआरएस ने अलग-अलग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसे स्वीकार करते हुए चर्चा के लिए मंजूरी दे दी। संसद सत्र से जुड़ी पल-पल की खबर पढ़ें यहां... 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates: Opposition bringing no-confidence motion against Govt in Lok Sabha
सोनिया गांधी ने आप सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब@ANI

लाइव अपडेट

11:44 PM, 26-Jul-2023
मौजूदा सत्र में राज्यसभा ने पहली बार प्रश्नकाल पूरा किया
मणिपुर हिंसा मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बुधवार को भी बाधित होती रही। लेकिन मौजूदा मानसून सत्र में पहली बार राज्यसभा ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बावजूद प्रश्नकाल पूरा किया। सभापति जगदीप धनखड़ ने प्रश्नकाल जारी रखा, जबकि कई विपक्षी सदस्यों ने अपनी बारी आने पर पूरक प्रश्न नहीं पूछे।

जिस सवाल पर सांसदों ने पूरक सवाल नहीं पूछा, उस सवाल को सभापति को छोड़ना पड़ा। जब सवाल उठाने की बारी आई तो विपक्षी सदस्यों ने जानना चाहा कि सरकार मणिपुर हिंसा मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं कर रही है, जिस पर आसन ने उन्हें फटकार लगाई। धनखड़ ने उन्हें चेतावनी दी कि उनकी कार्रवाई नियमों और परंपराओं के खिलाफ है। भोजनावकाश के बाद दोपहर दो बजे कार्यवाही फिर शुरू होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 
11:43 PM, 26-Jul-2023
2020 के बाद अनाथ बच्चों की संख्या में 25 प्रतिशत का इजाफा
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में बताया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार के बच्चों के गोद लेने वाले पोर्टल केयरिंग पर अनाथ, परितक्त व समर्पण किए जाने वाले बच्चों के पंजीकरण में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वर्ष 2020-21 के दौरान ऐसे बच्चों की संख्या 4,521 थी, जो 2022-23 में बढ़कर 5,663 हो गई।

पिछले पांच वर्षों में चाइल्ड हेल्पलाइन को 31 करोड़ कॉल
स्मृति ईरानी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को पिछले पांच वर्षों में 31 करोड़ से अधिक कॉल आई हैं। उन्होंने बताया कि चाइल्ज हेल्पलाइन व गृह मंत्रालय की आपतकालीन मदद प्रणाली-112 को एकीकृत करने का प्रस्ताव है, जिसपर चरणबद्ध तरीके से काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन को 2022-23 में 50,69,126, 2021-22 में 54,84,203, 2020-21 में 50,08,300, 2019-20 में 72,94,688 व 2018-19 में 90,12,362 कॉल प्राप्त हुईं।

 
विज्ञापन
11:41 PM, 26-Jul-2023
धनखड़ से मिला पूर्वोत्तर के राज्यसभा सांसदों का दल
पूर्वोत्तर राज्यों के सांसदों के एक दल ने बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उनसे मणिपुर की स्थिति पर अल्पकालिक चर्चा की अनुमति देने का आग्रह किया। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे पर बहस को रोकने का आरोप लगाया।

सांसदों ने बाद में मीडिया से कहा कि उन्होंने नियम 176 के तहत बहस का अनुरोध किया है, जो अल्पकालिक चर्चा के लिए है। विपक्षी सांसद नियम 267 के तहत मणिपुर की स्थिति पर बहस की मांग कर रहे हैं, जिसमें दिन के अन्य सभी सूचीबद्ध व्यवसायों को अलग रखकर चर्चा करना शामिल है। असम गण परिषद के सांसद बीरेंद्र प्रसाद बैश्य ने कहा, हम मणिपुर के हालात को लेकर चिंतित हैं। हम मानसून सत्र के पहले दिन ही इस पर चर्चा करना चाहते थे। हम इस पर कोई राजनीतिक खेल नहीं चाहते। हम इस मुद्दे का तत्काल समाधान चाहते हैं। वहीं, असम से भाजपा सांसद भुबनेश्वर कलिता ने भी विपक्ष पर चर्चा को बाधित करने का आरोप लगाया। 

सभापति को सौंपे गए ज्ञापन में भाजपा सांसद बिप्लब कुमार देब, फेंगगोंग कोन्याक, पबित्र मार्घेरिटा, कामाख्या प्रसाद तासा, एमएस लिसेंबा, नबम रेबिया समेत अन्य सांसदों के हस्ताक्षर हैं।
11:41 PM, 26-Jul-2023
केंद्र सरकार ने इस साल 3,470 यूआरएल पर रोक के निर्देश दिए
सरकार ने बुधवार को संसद में बताया कि आईटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत 2023 में 3,470 यूआरएल को बंद करने के निर्देश जारी किए गए।

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि आईटी अधिनियम की धारा 69ए केंद्र सरकार को देश हित में किसी भी जानकारी को रोकने के निर्देश जारी करने की शक्ति प्रदान करती है। मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 में क्रमशः 6,096, 6,775 और 3,470 यूआरएल को बंद करने के निर्देश जारी किए।
11:41 PM, 26-Jul-2023
2019 से 2023 के बीच 32 हजार छात्रों ने छोड़ी उच्च शिक्षा
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच देश के आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम जैसे उच्च शिक्षण संस्थानों में पंजीकृत 32 हजार से ज्यादा छात्रों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इनमें आधे से ज्यादा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। ज्यादातर छात्र पीजी अथवा पीएचडी कार्यक्रमों में पंजीकृत थे।
11:40 PM, 26-Jul-2023
देश में पांच वर्ष से कम उम्र के 49 लाख बच्चे कमजोर
केंद्र ने बुधवार को कहा कि इस साल जून में देश में 5 वर्ष से कम उम्र के करीब 49 लाख बच्चे कमजोर या लंबाई के हिसाब से कम वजन वाले पाए गए। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कमजोर या लंबाई के अनुपात में कम वजन वाले पांच वर्ष के करीब सात करोड़ बच्चों की जून में मापी की गई। उनमें करीब सात प्रतिशत बच्चे कुपोषित या कमजोर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:51 PM, 26-Jul-2023
संजय सिंह से बोलीं सोनिया गांधी- आपको हमारा समर्थन है..
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के निलंबित सांसद संजय सिंह से कहा कि उन्हें उनकी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। सोनिया गांधी ने संसद में प्रवेश करने से पहले संसद परिसर में मानसून सत्र के लिए राज्यसभा से अपने निलंबन का विरोध कर रहे सिंह से मुलाकात की और उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने संसद में प्रवेश करने से पहले उनसे कहा, 'आपको हमारा समर्थन है।'

मणिपुर मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सभापति के निर्देशों का बार-बार 'उल्लंघन' करने के लिए संजय सिंह को सोमवार को राज्यसभा से मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सिंह संसद परिसर में अपने निलंबन का विरोध कर रहे हैं और उन्हें विपक्षी ब्लॉक इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल विभिन्न दलों के नेताओं का समर्थन मिल रहा है।
07:11 PM, 26-Jul-2023
वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव से रेलवे को 55.60 लाख रुपये का नुकसान हुआ
वंदे भारत ट्रेनों पर शरारती तत्वों ने कई बार पथराव किया जिसके कारण ट्रेन के शीशे टूट गए। वहीं इसके नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव से हुए नुकसान के कारण 2019 से रेलवे को 55 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। 

लोकसभा में एक सवाल के जवाब में वैष्णव ने कहा कि ऐसी घटनाओं के जवाब में पथराव में शामिल 151 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी यात्री की जान जाने या किसी यात्री के सामान की चोरी या क्षति की कोई घटना सामने नहीं आई है।
07:08 PM, 26-Jul-2023
2020 से अनाथ, परित्यक्त बच्चों की संख्या में 25 फीसदी की वृद्धि
केंद्र ने बच्चों को गोद लेने से संबंधित पोर्टल ‘केयरिंग्स’’ में पिछले तीन वर्ष के दौरान अनाथ, परित्यक्त और सौंपे गए बच्चों की संख्या में 25 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2020-21 में ऐसे बच्चों की संख्या 4,521; वर्ष 2021-22 में 5,106 और वर्ष 2022-23 में बढ़कर 5,663 हो गई।

सरकार के अनुसार बच्चे को गोद लिये जाने से संबंधित सूचना एवं मार्गदर्शन प्रणाली या ‘केयरिंग्स’ एक आनलाइन पोर्टल है जिसे गोद लेने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं विलंब को दूर करने के मकसद से तैयार किया गया था।
06:42 PM, 26-Jul-2023
कांग्रेस-आप ने जारी किया व्हिप
आम आदमी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को 27 और 28 जुलाई को सदन में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। साथ ही कांग्रेस ने भी अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed