फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session 2025 Live: बिहार मतदाता सूची मामले पर विपक्ष का हंगामा, संसद की कार्यवाही कल तक स्थगित

Tue, 22 Jul 2025 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 22 Jul 2025 02:54 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2025 Live News: संसद के मानसून सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन भी काफी हंगामेदार रहा और विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर और बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर चर्चा की मांग को लेकर नारेबाजी की। जिसके चलते मंगलवार को संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल सकी। वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मानसून सत्र के पहले दिन अचानक इस्तीफा देने के मुद्दे पर भी खूब प्रतिक्रियाएं सामने आईं। 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Updates Operation Sindoor Lok Sabha Rajya Sabha Jagdeep dhankhar resigns News
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

02:46 PM, 22-Jul-2025
AAP सांसद राघव चड्डा ने संसद में महत्वपूर्ण मांग उठाई, जिसमें उन्होंने हर नागरिक के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच को कानूनी अधिकार बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि 'कोविड-19 महामारी के बाद हार्ट अटैक और अन्य बीमारियों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अगर समय रहते बीमारी का पता चल जाए, तो कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि कई देशों में सरकार नागरिकों की सालाना स्वास्थ्य जांच का खर्च उठाती है और इसे अनिवार्य बनाती है। तो फिर भारत में क्यों नहीं? स्वास्थ्य सेवा सिर्फ अमीरों का विशेषाधिकार नहीं होनी चाहिए।'

आप के राज्यसभा सांसद ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को लेकर लिखा, 'नोट: संयोग से, मैं वही अंतिम सांसद था जिसने उस समय सदन में बोलने का मौका पाया, जब जगदीप धनखड़ अध्यक्ष की कुर्सी पर थे; उनके इस्तीफे से ठीक पहले।'
02:05 PM, 22-Jul-2025

हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्ष के हंगामे पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'विपक्ष चर्चा की मांग कर रहा है और हम इसके लिए तैयार हैं। तो फिर विपक्ष सदन को क्यों नहीं चलने दे रहा है? यह दोहरा रवैया है और ये गलत है। अगर ये चर्चा चाहते हैं तो फिर इसमें रुकावट न डालें। आप सदन न चलने देकर जनता के पैसे बर्बाद कर रहे हैं।'

विज्ञापन
01:40 PM, 22-Jul-2025

विपक्ष के प्रदर्शन पर भाजपा सांसद का तंज

विपक्षी सांसदों के बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर विरोध प्रदर्शन पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि 'विपक्षी पार्टियां जानती हैं कि वे बिहार में हार रही हैं और वे सरकार नहीं बना पाएंगी। बिहार के लोगों का एनडीए सरकार पर विश्वास है। ऑपरेशन सिंदूर का भी बिहार के लोगों पर गहरा असर पड़ा है। बिहार में एनडीए सरकार ही चुनी जाएगी।'
01:36 PM, 22-Jul-2025

'जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दे केंद्र सरकार'

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 'केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के लोगों को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था फिर अब उनके साथ धोखाधड़ी क्यों की जा रही है। केंद्र सरकार अपना वादा नहीं निभा रही है। हम जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हैं। कांग्रेस पार्टी जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ खड़ी है।'
 
12:14 PM, 22-Jul-2025

हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है।  
12:02 PM, 22-Jul-2025

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। वहीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। हालांकि विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी और हंगामा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:15 AM, 22-Jul-2025

विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन

संसद के बाहर विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन - फोटो : पीटीआई
बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। 
 
 
11:04 AM, 22-Jul-2025

संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा हो गया। विपक्ष ने बिहार मतदाता सूची के पुनरीक्षण और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर नारेबाजी की। हंगामा होने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा में भी हंगामा होने पर सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल नहीं हुए और उनकी जगह उपसभापति हरिवंश ने सदन का संचालन किया। 
 
 
10:57 AM, 22-Jul-2025

इंडी गठबंधन की बैठक

मानसून सत्र को लेकर इंडी गठबंधन के नेताओं ने बैठक की। इस बैठक में संसद में सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद रहे। बैठक में राहुल गांधी के लोकसभा में बोलने और बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे को सदन में जोर-शोर से उठाने पर बात हुई। 
 
10:54 AM, 22-Jul-2025

जस्टिस वर्मा के महाभियोग प्रस्ताव पर आप का समर्थन

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि 'आज देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है, जो भारत के लिए शर्म की बात है। प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर संसद में सफाई देनी चाहिए। बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक साजिश हो रही है, जिसे रोका जाना चाहिए।' संजय सिंह ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का दोनों सदनों में समर्थन कर रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed