फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Session: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 18 अगस्त तक स्थगित, दोनों सदनों से कई अहम विधेयक किए गए पारित

Tue, 12 Aug 2025 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 12 Aug 2025 06:40 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session, New Income Tax Bill News: अब तक संसद के मानसून सत्र की ज्यादातर कार्यवाही हंगामे की भेंट ही चढ़ी है। विपक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण, कथित 'वोट चोरी' जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाए हुए हैं। मंगलवार के दिन भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, हालांकि सरकार ने अपना ध्यान अहम विधेयकों को पारित करने पर केंद्रित किया, जिसकी वजह से आज कई अहम विधेयक पारित किए गए।

विज्ञापन
Parliament Monsoon Session Live Sports and Anti-Doping Bill New Income Tax Bill Rajya Sabha Lok Sabha News
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:49 PM, 12-Aug-2025
एक देश, एक चुनाव पर रिपोर्ट पेश करने के लिए जेपीसी को मिला अतिरिक्त समय
लोकसभा ने मंगलवार को एक देश, एक चुनाव विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश करने की समय सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। अब समिति अपनी रिपोर्ट 2025 के शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह के पहले दिन तक पेश कर सकेगी।

यह प्रस्ताव एक देश, एक चुनाव समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने सदन में रखा। उन्होंने संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2024 पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए जेपीसी को अतिरिक्त समय देने की मांग की। बता दें कि यह विधेयक दिसंबर 2024 में लोकसभा में पेश किया गया था। विस्तृत जांच और विचार-विमर्श के लिए इन विधेयकों को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त समिति को भेजा गया था।
06:34 PM, 12-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही 18 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित।
 
विज्ञापन
06:33 PM, 12-Aug-2025
आयकर और कराधान कानून विधेयक लोकसभा को लौटाया गया
राज्यसभा ने आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 को लोकसभा को लौटा दिया। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- 1961 के अधिनियम में कुल 819 धाराएं थीं, जो अब घटकर 536 रह गई हैं। अध्यायों की संख्या 47 थी, जिसे घटाकर 23 कर दिया गया है। इस अधिनियम में पहली बार, हमने पाठ्य विवरण के स्थान पर 39 नई सारणियाँ और 40 नए सूत्र शामिल किए हैं, जिससे लोगों के लिए इसे समझना आसान हो गया है।
 
 
06:28 PM, 12-Aug-2025
विपक्ष पर निर्मला सीतारमण का करारा हमला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस दौरान कहा, '1961 के अधिनियम की जगह करदाता-अनुकूल अधिनियम, इस देश की वित्तीय प्रणाली के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। मुझे आश्चर्य है कि विपक्ष इसमें भाग नहीं लेना चाहता। विपक्ष ने कार्य मंत्रणा समिति में लोकसभा और राज्यसभा में 16-16 घंटे की बहस पर सहमति जताई थी।' उन्होंने आगे कहा, 'अक्सर विपक्ष कहता है, आप कोई चर्चा नहीं करना चाहते, हम तो 'चर्चा' करना चाहते हैं।' 'हम लोकसभा में 16 घंटे और यहां भी 16 घंटे चर्चा के लिए सहमत हुए थे...आज वे कहां हैं?'
 
 
06:12 PM, 12-Aug-2025
पीएम का स्पष्ट निर्देश है, लोगों पर कर का बोझ नहीं बढ़ाएंगे- वित्त मंत्री
राज्यसभा में आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'एक लाख रु. हर महीने कमाने वालों को आय कर नहीं देना होगा, हमने ऐसे टैक्स का ढ़ांचा तैयार किया है, राहत दी गई है, दरों में कटौती की गई है।' उन्होंने आगे कहा, '2019 के बाद से, प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं - कोविड हो या न हो, हम लोगों पर कर का बोझ नहीं बढ़ाएंगे। एक पैसा भी नहीं बढ़ाया गया है।' उन्होंने इस दौरान कहा कि 'जैसा जुलाई 2024 के बजट में वादा किया था, करों से जुड़े नियमों और प्रावधानों को आसान बनाया जा रहा है।'

 
06:12 PM, 12-Aug-2025
राज्यसभा की कार्यवाही का समय थोड़ी देर के लिए बढ़ाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 12-Aug-2025
आयकर और कराधान कानून विधेयक पर वित्त मंत्री चर्चा का उत्तर दिया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा का उत्तर दिया।
 
05:49 PM, 12-Aug-2025
पीठासीन स्पीकर ने विपक्ष के कृत्य की आलोचना की
लोकसभा में पीठासीन स्पीकर जगदंबिका पाल ने विपक्ष के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, आज जो सदन में हुआ वह सदस्यों ने नहीं किया है। कांग्रेस के उपनेता ने इशारा किया और कागज दिया कि उसे फाड़ें। कोई उपनेता इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना हरकत नहीं करता।
 
05:41 PM, 12-Aug-2025
विपक्ष के रवैये पर जमकर बरसे किरेन रिजिजू
लोकसभा में संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'विपक्ष में थे तो हम लोग भी संघर्ष करते थे, प्रोटेस्ट करते थे, लेकिन हम लोग तरीके से करते थे। ऐसा कागज फाड़ कर या नाटकबाजी करके नहीं करते थे, ऐसा करके आपने सदन की गरिमा को गिराया है।' उन्होंने आगे कहा कि 'ये सदन सबका है। ये देश का सदन है, ये देश और ये सदन नियम-कानून से चलेगा, विपक्ष की मनमानी से नहीं चलेगा।' उन्होंने कहा हम सबने देखा है कि कागज का टुकड़ा चेयर की तरफ फेंका गया और गंदी नारेबाजी की गई। जिस सदन में हम काम करते हैं और देश की सेवा करते हैं, उसी सदन में आज आपने चेयर पर कागज फेंका है।'
 
05:37 PM, 12-Aug-2025
राज्यसभा में आयकर और कराधान कानून विधेयक पेश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विधेयक, 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025, दोनों विधेयकों को एक साथ राज्यसभा में विचार और वापसी के लिए पेश किया।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed