Parliament LIVE: लोकसभा से पारित हुआ रेल बजट, विपक्ष ने हादसों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
Parliament Monsoon Session LIVE news in Hindi: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मांग की कि 'देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल से घटाकर 21 साल किया जाए। चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है और हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है।
लाइव अपडेट
ओवैसी ने एनसीईआरटी की किताबों से बाबरी मस्जिद का संदर्भ हटाने का उठाया मसला
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से बाबरी मस्जिद का संदर्भ हटाने के मुद्दे पर सरकार को घेरा।
शिक्षा मंत्रालय के लिए अनुदान मांगों पर हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए उन्होंने पूछा कि एनसीईआरटी ने बाबरी मस्जिद और 2002 के गुजरात दंगों का संदर्भ हटा दिया है। लोगों को अतीत की गलतियों से क्यों नहीं सीखना चाहिए? क्या हमारे बच्चों को गुजरात में हुए नरसंहार, अल्पसंख्यक मुसलमानों के नरसंहार के बारे में नहीं जानना चाहिए? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पाठ्यपुस्तक सामग्री और शिक्षण कार्यक्रमों में हेराफेरी करने में लिप्त है।
कांग्रेस सांसद वाम्सी कृष्णा गद्दाम का तेजस्वी सूर्या पर निशाना
कांग्रेस सांसद वाम्सी कृष्णा गद्दाम ने लोकसभा में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या द्वारा राहुल गांधी पर निशाना साधे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘बीते दिन तेजस्वी सूर्या ने नेता प्रतिपक्ष पर कुछ आरोप लगाए थे, जो कि आधारहीन हैं। हमें यह समझने की आवश्यकता है कि भूस्खलन जैसी घटनाएं वैश्विक चिंता का विषय है। तेजस्वी सूर्या ने सदन में जिस मुद्दे को उठाया, वह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। तेजस्वी सूर्या कांग्रेस पार्टी को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।’
रेल हादसों पर विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'भाजपा के मंत्री अपनी विफलताओं के लिए नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेते... पिछले 2 महीनों में 4 मालगाड़ियां पटरी से उतर गईं, 14 लोग मारे गए और कई घायल हुए लेकिन इसके बावजूद रेल मंत्री ने कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली और विपक्ष को धमकाने की कोशिश की... पिछले साल बालासोर में करीब 300 लोग मारे गए, पिछले 1-2 सालों में रेल दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है लेकिन रेल मंत्री रील बनाने में व्यस्त हैं, वह रेल मंत्री नहीं बल्कि 'रील मंत्री' हैं, 'डिरेलमेंट मंत्री' हैं, जो दुर्घटनाएं हो रही हैं उसके आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए लेकिन भाजपा की परंपरा है कि कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेता... उनका(अश्विनी वैष्णव) पूरा बयान संतोषजनक नहीं था और वह लोगों के प्रति जवाबदेही से भाग गए, यही कारण है कि INDIA गठबंधन की पार्टियों ने वॉकआउट किया।'लोकसभा में पारित हुआ रेल बजट
लोकसभा में रेल बजट आज पारित हो गया। हालांकि इस दौरान रेल बजट को लेकर काफी हंगामा हुआ और रेल हादसों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार रेल हादसों को पूरी तरह से रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। रेल मंत्री ने आरोप लगाया कि यूपीए की सरकार के दौरान ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम इंस्टॉल करने पर फोकस नहीं किया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में एनडीए सरकार में रेल हादसों में काफी कमी आई है।चुनाव लड़ने की उम्र 21 साल करने की मांग
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में मांग की कि 'देश में चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र सीमा 25 साल से घटाकर 21 साल किया जाए। चड्ढा ने कहा कि भारत दुनिया के युवा देशों में से एक है और हमारी 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र की है। पहली लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 40 साल से कम थी और अब 17वीं लोकसभा में 40 साल से कम उम्र के सांसदों का प्रतिशत महज 12 प्रतिशत रह गया है। हम बुजुर्ग नेताओं वाला युवा देश हैं। ऐसे में सरकार को चुनाव लड़ने की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल कर देनी चाहिए।'#WATCH | In Rajya Sabha, AAP MP Raghav Chadha demands the minimum age for contesting elections in India should be reduced from 25 years to 21 years.
— ANI (@ANI) August 1, 2024
He says "India is one of the youngest countries in the world. 65% of our population is less than 35 years old and 50% of our… pic.twitter.com/NjL8p2Qjmb
रेलवे में बजट आवंटन बढ़ा
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सेवा करने का मौका दिया... मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देता हूं कि रेलवे की सबसे बड़ी जो समस्या थी कि निवेश की कमी है वो उन्होंने पीएम मोदी के निर्देश पर बजट में एक रिकॉर्ड आवंटन करके लगातार कई वर्षों तक बजट आवंटन बढ़ा कर जो सबसे बड़ी समस्या थी उसे दूर किया। मैं रेलवे के उन 12 लाख कर्मचारियों, उस रेल परिवार को भी धन्यवाद देता हूं जो हर दिन 20 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाते हैं और देश की सेवा करते हैं।'#WATCH केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "मैं पीएम मोदी को धन्यवाद करना चाहूंगा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को देश की सेवा करने का मौका दिया... मैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी धन्यवाद देता हूं कि रेलवे की सबसे बड़ी जो समस्या थी कि निवेश की कमी है वो उन्होंने… pic.twitter.com/YwRvZfNq6S
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 1, 2024
रेलवे में नियुक्तियों पर रेल मंत्री ने विपक्ष को घेरा
रेलवे में नौकरियों के सवाल पर रेल मंत्री ने लोकसभा में बताया कि यूपीए की सरकार में चार लाख के करीब नियुक्तियां हुईं और एनडीए की सरकार में अब तक पांच लाख से ज्यादा नई नियुक्तियां नहीं हुईं।जातीय सर्वे का मुद्दा उठा
सदन में जातीय सर्वेक्षण के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। दरअसल आज राजद सांसदों ने जातीय सर्वे की मांग को लेकर संसद परिसर में धरना प्रदर्शन किया। राजद सांसद संजय यादव ने कहा कि 'जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो हमने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जातीय सर्वेक्षण कराया और आरक्षण को बढ़ाकर 65 प्रतिशत किया। दिसंबर 2023 को केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ और अब केंद्र सरकार ने कहा है कि यह राज्य सरकार के अधीन मामला है और इस पर राज्य सरकार ही कोई फैसला ले सकती है।'#WATCH | Sanjay Yadav, RJD MP says, " When was Mahagathbandhan govt in Bihar, under the leadership of Tejashwi Yadav, conducted caste-based survey. We increased the reservation to 65% looking at the numbers, that proposal was sent to central govt on December 2023, it has been 7-8… https://t.co/HyIOCBpuh1 pic.twitter.com/z1qGddLlmM
— ANI (@ANI) August 1, 2024