फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Monsoon Session LIVE: राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश, पेपर लीक संशोधन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी

Fri, 24 Jul 2026 02:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Jul 2026 02:50 PM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है। आज भी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित क दिया गया। वहीं, राज्यसभा में इस चर्चा जारी है। पढ़िए पल-पल की लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
parliament monsoon session 2026 live day 5 lok sabha rajya sabha cjp protest paper leak row
संसद के मानसून सत्र का छठा दिन - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

02:49 PM, 24-Jul-2026

कैबिनेट ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दी: सूत्र

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पेपर लीक के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। 
02:28 PM, 24-Jul-2026

राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम विधेयक

संसद के मानसून सत्र में सरकार ने राज्यसभा में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया। विपक्ष की नारेबाजी के बीच यह विधेयक पेश किया गया। इस विधेयक का उद्देश्य राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' में किसी भी तरह की रुकावट डालने या उसका अपमान करने को अपराध की श्रेणी में लाना है। यह विधेयक राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 में बदलाव करेगा। इस कानून में देश के राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान या अनादर करना अपराध माना गया है।

इन राष्ट्रीय प्रतीकों में राष्ट्रीय ध्वज, संविधान और राष्ट्रगान शामिल हैं। मौजूदा कानून के तहत ऐसे अपराध के लिए दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की जेल की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन
12:30 PM, 24-Jul-2026

लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित

विपक्ष के नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। अब लोकसभा की अगली बैठक 27 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे होगी।
12:10 PM, 24-Jul-2026

हम चर्चा नहीं करेंगे, तो देश में नहीं जाएगा सही संदेश: रिजिजू

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैंने आज एक बार फिर केसी वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया है कि जब हम सभी इस बात से सहमत हैं कि नीट पर चर्चा होनी चाहिए, तो हमें चर्चा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिया है। सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है और चर्चा की मांग की है। अगर हम चर्चा नहीं करेंगे तो देश में सही संदेश नहीं जाएगा। 
12:07 PM, 24-Jul-2026

Parliament Monsoon Session LIVE: विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।
 
12:02 PM, 24-Jul-2026

राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित

संसद सत्र के पांचवें दिन 12 बजे दोबारा संसद की कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:18 AM, 24-Jul-2026

राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन भी विपक्ष ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया। पेपर लीक के मुद्दे पर हंगामे के चलते उच्च सदन की कार्यवाही को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 
11:15 AM, 24-Jul-2026

राज्यसभा सभापति ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने देश के लिए दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान और अटूट साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
 
11:13 AM, 24-Jul-2026

लोकसभा अध्यक्ष ने कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान और अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
11:11 AM, 24-Jul-2026

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के भारी हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed