फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session Live: धनखड़ बोले- कोचिंग फलता-फूलता उद्योग बना; प्रधान बोले- सुनिश्चित करेंगे ऐसा फिर न हो

Mon, 29 Jul 2024 08:18 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 29 Jul 2024 08:18 PM IST
खास बातें

Parliament Session Live Updates in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज नौंवां दिन है। संसद में आज दिल्ली कोचिंग हादसे का मुद्दा उठा। संसद के दोनों सदनों में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केंद्रीय बजट के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला। 

विज्ञापन
Parliament Monsoon Live Updates Rahul Gandhi To Speak On Union Budget PM Modi BJP Congress News in Hindi
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:18 PM, 29-Jul-2024

राहुल ने बिरला से मीडिया पर ‘पाबंदियां’ हटाने का आग्रह किया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अध्यक्ष ओम बिरला से संसद परिसर के भीतर मीडिया पर लगाए गए कथित प्रतिबंधों को हटाने का आग्रह किया। बाद में, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने पत्रकारों के एक समूह से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया जाएगा और उन्हें अपने कर्तव्य के निर्वहन के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
07:05 PM, 29-Jul-2024
केंद्रीय मंत्री अश्विणी वैष्णव ने कहा, "...राहुल गांधी एक संवैधानिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष होते हुए संसद में जिस तरह का व्यवहार करते हैं, जिस तरह की भाषा का उपयोग करते हैं बहुत ही दुख की बात है... यह संविधान को कमजोर करने वाले काम हैं... इसके पीछे एक पुराना इतिहास भी है। जब राहुल गांधी ने उन्हीं की सरकार द्वारा बनाए गए अध्यादेश को सभी के सामने फाड़कर फेंक दिया था। ऐसे में संविधान का पालन करने का उनका(राहुल गांधी) कोई इरादा मुझे नजर नहीं आता।"
विज्ञापन
04:32 PM, 29-Jul-2024

गदीप धनखड़ का फूटा गुस्सा

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा, "कोचिंग एक फलता-फूलता उद्योग बन गया है, जिसमें हाई रिटर्न मिलता है। विज्ञापनों की जांच की जानी चाहिए। विज्ञापन पर खर्च किया गया हर पैसा छात्र से आ रहा है। हर नई इमारत छात्रों के पैसे से आ रही है। इसलिए वास्तव में एक ऐसे दृष्टिकोण की आवश्यकता है जो इस समस्या से निपटने में काफी मददगार हो सके..."
03:51 PM, 29-Jul-2024

जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में UPSC के 3 अभ्यर्थियों की मौत की घटना पर राज्यसभा में कहा, "...लापरवाही हुई है। जब जवाबदेही तय होगी, तभी समाधान निकलेगा...यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटना दोबारा न हो...."
03:06 PM, 29-Jul-2024

'हम कराएंगे जातीय जनगणना'

राहुल गांधी ने कहा कि 'हम आपके चक्रव्यूह को तोड़ेंगे। जातीय जनगणना आपको डराती है लेकिन इंडी गठबंधन जातीय जनगणना कराएगा और इसी तरह हम किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे। फिर चाहे आप इसे पसंद करें या नहीं।'
 
03:00 PM, 29-Jul-2024

'देश का हलवा बंट रहा और 73 प्रतिशत हैं ही नहीं'

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्रालय में आयोजित पारंपरिक हलवा समारोह का पोस्टर दिखाया। उन्होंने कहा, 'इस फोटो में बजट का हलवा बांटा जा रहा है। मुझे इसमें एक भी ओबीसी, आदिवासी या दलित अधिकारी नहीं दिख रहा। देश का हलवा बन रहा है और 73% है ही नहीं। 20 अधिकारियों ने भारत का बजट तैयार किया। हिंदुस्तान का हलवा 20 लोगों में बांटने का काम किया है।' राहुल गांधी के इस बयान पर वित्त मंत्री मुस्कुराती और हैरानी में अपने सिर पर हाथ मारते दिखाई दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:15 PM, 29-Jul-2024

'किसानों की मांगे नहीं मानी जा रही'

राहुल गांधी ने कहा कि 'युवाओं को अग्निपथ योजना के चक्रव्यूह में फंसाया गया। किसानों ने सरकार से लीगल गारंटी योजना मांगी थी, लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी। किसान लंबे समय से सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों वे मुझसे मिलने आए, लेकिन उन्हें यहां आने नहीं दिया गया।' राहुल ने कहा कि 'अगर सरकार बजट में एमएसपी का प्रावधान कर देती तो किसान इस चक्रव्यूह से निकल सकते थे। मैं विपक्षी गठबंधन की तरफ से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार बनने पर किसानों को एमएसपी दी जाएगी।'
02:12 PM, 29-Jul-2024

'इंटर्नशिप योजना से युवाओं को कोई फायदा नहीं होगा'

राहुल गांधी ने कहा कि 'राहुल गांधी ने कहा कि 'मुझे उम्मीद थी कि बजट इस चक्रव्यूह की ताकत को कम करेगा, देश के किसानों की मदद करेगा और युवाओं को फायदा देगा, मजदूरों की मदद करेगा, छोटे व्यापारियों को फायदा देगा, लेकिन बजट में बड़े उद्योगों को फायदा देने का प्रावधान किया गया है। देश में एमएसएमई बड़े पैमाने पर रोजगार देता है, लेकिन नोटबंदी, जीएसटी और कर आतंकवाद से एमएसएमई पर हमला किया गया।'। रोजगार के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा कि 'बजट में इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात शायद एक मजाक था। ये इंटर्नशिप देश के बड़ी कंपनियों में दी जाएगी, लेकिन इससे युवाओं को कोई फायदा नहीं होगा। युवाओं का आज का मुख्य मुद्दा पेपरलीक है।' राहुल गांधी ने कहा कि 'बीते 10 वर्षों में 70 बार इस देश में पेपरलीक की घटना हुई है।' 
 
02:06 PM, 29-Jul-2024

राहुल गांधी ने बजट मुद्दे पर बोलना शुरू किया

राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट पर बोलते हुए कहा कि 'हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में 6 लोगों ने अभिमन्यु को 'चक्रव्यूह' में फंसा कर मारा था...मैंने थोड़ा रिसर्च किया और पता चला कि 'चक्रव्यूह' का दूसरा नाम होता है 'पद्मव्यूह'- जिसका अर्थ है 'कमल निर्माण'। 'चक्रव्यूह' कमल के फूल के आकार का है। 21वीं सदी में एक नया 'चक्रव्यूह' रचा गया है- वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया, वह भारत के साथ किया जा रहा है - युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वही किया जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, 'भारत में डर का माहौल है और यह डर हमारे देश के हर पहलू में व्याप्त है।'
 
01:31 PM, 29-Jul-2024

दिल्ली कोचिंग हादसे के मुद्दा पर बोले अखिलेश

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा, 'यह एक दर्दनाक घटना है। योजना बनाना और एनओसी देना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सवाल यह है कि कौन जिम्मेदार हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? यह अवैध निर्माण का सिर्फ एक मामला नहीं है, हम यूपी में देख रहे हैं कि अवैध इमारतों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, क्या यह सरकार यहां बुलडोजर चलाएगी या नहीं?'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed