फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session Live: 'हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं, 100-125 दिन ही रह गए'; लोकसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी

Mon, 05 Feb 2024 05:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 05 Feb 2024 05:10 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session 2024 Updates News in Hindi: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। पढ़ें आज की कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स...

विज्ञापन
Parliament Budget Session Live Updates PM Modi Reply in Lok Sabha Aap Congress News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

06:53 PM, 05-Feb-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने पहले के मुकाबले दो गुना से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने पांच हजार करोड़ की संपत्ति को पकड़ा था। हमारे कार्यकाल में ईडी ने एक लाख करोड़ की संपत्ति जब्त की है। जिनका इतना माल पकड़ा जाता है। नोटों के ढेर पकड़े जाते हैं। देश नोटों के ढेर देखकर चौंक गया है। 
06:49 PM, 05-Feb-2024
'भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही हैं एजेंसियां'
यहां पर बहुत गुस्सा व्यक्त किया गया है। जितना सख्त शब्दों में गुस्सा व्यक्त किया गया है। उनका दर्द मैं समझता हूं। उनकी मुसीबत और गुस्सा मैं समझता हूं..क्योंकि तीर निशाने पर लगा है। भ्रष्टाचार पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। उसको लेकर भी इतना गुस्सा..क्या-क्या शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दस साल पहले हमारे सदन का पूरा समय घोटाले के चर्चों पर जाती थी। भ्रष्टाचार की चर्चा पर जाता था। लगातार कार्रवाई की मांग होती थी और आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। इनके समय में एजेंसियों का सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया जाता था। उनको काम नहीं करने दिया जाता था। 
विज्ञापन
06:43 PM, 05-Feb-2024
महंगाई पर पीएम ने कही ये बात
प्रधानमंत्री ने कहा, 'यूपीए शासन काल में महंगाई दोहरे अंक में थी। इसको नकार नहीं सकते हैं। उस समय सरकार का तर्क था कि महंगी आईसक्रीम खा रहे हो तो महंगाई का रोना क्यों रो रहे हो। जब भी कांग्रेस आई है तो उसने महंगाई बढ़ाई है। हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। दो युद्ध और सौ साल में आए संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है।'
06:38 PM, 05-Feb-2024
'तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य'
आज हमारी नारी शक्ति... ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज महिला स्वयं सहायता समूह से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं।  हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
06:37 PM, 05-Feb-2024
'कांग्रेस ने किया कर्पूरी ठाकुर का अपमान'
उन्होंने कहा, जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।
06:27 PM, 05-Feb-2024
'देश ने देखा नारी सशक्तिकरण'
उन्होंने कहा, अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक, सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति के सामर्थ्य की गूंज उठ रही है। नारी सशक्तिकरण को आज देश ने देखा है। उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक लोगों ने दशकों से अटकी-भटकी लटकी योजनाओं को समय से पूरा होते देखा है। उन्होंने कहा, हमारे देश में बेटियों के संबंध में जो पहले सोच थी। आज वह सोच तेजी से बदल रही है। थोड़ा बारीकी से देखेंगे तो पाएंगे कि कितना सुखद बदलाव आ रहा है। पहले बेटी का अगर जन्म होता था तो चर्चा होती थी कि खर्चा कैसे उठाएंगे। उसको कैसे पढ़ाएंगे। इस तरह की चर्चा होती थी कि उसकी आगे की जिंदगी बोझ है। आज बेटी पैदा होती है तो पूछा जाता है कि सुकन्या समृद्धि खाता खुला या नहीं खुला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:17 PM, 05-Feb-2024
'महान संस्कृति-परंपरा को ऊर्जा देता रहेगा राम मंदिर'
उन्होंने कहा, 'भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि एक ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ, जो भारत की महान संस्कृति-परंपरा को नई ऊर्जा देता रहेगा।'
06:16 PM, 05-Feb-2024
'हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'कांग्रेस का विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा है। एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं और न ही कुछ देख सकते हैं।' उन्होंने कहा, हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे।उन्होंने कहा, हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा...मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा।
06:14 PM, 05-Feb-2024
'नेहरू से अलग नहीं थी इंदिरा की सोच'
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री इंदिरा (गांधी) की सोच भी नेहरू जी से ज्यादा अलग नहीं थी। उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं।
05:21 PM, 05-Feb-2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां रहने का संकल्प ले लिया है। आप कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता में)  बैठे थे, वैसे ही कई दशक वहां (विपक्ष) बैठने का आपका संकल्प ले लिया है। जनता-जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है। 

'चुनाव लड़ने का हौसला खो चुके कई विपक्षी नेता'
उन्होंने कहा, आप (विपक्ष) लोग जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी ऊंचाई पर जाएंगे और दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा, "मैं देख रहा हूं कि आपमें से बहुत से लोग चुनाव लड़ने का हौंसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोगों ने पिछली बार भी सीट बदली थी, इस बार भी सीट बदलने की फिराक में हैं। मैंने सुना बहुत सारे लोग लोकसभा से राज्यसभा में जाने वाले हैं। स्थितियों का आकलन करके वे अपना रास्ता ढूंढ रहे हैं।" 

'विपक्ष का दायित्व निभाने में विफल रही कांग्रेस'
उन्होंने कहा, 'कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को... अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते। लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया।' पीएम मोदी ने कहा, आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए।

विचार रखने के लिए सांसदों का जताया आभार
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति का भाषण तथ्यों के आधार पर एक बहुत बड़ा दस्तावेज है। जो देश के सामने राष्ट्रपति ने रखा है। इस दस्तावेज को आप देखेंगे तो उन हकीकतों को समेटने का प्रयास किया गया है, जिससे देश किस गति से प्रगति कर रहा है। किस पैमाने पर गतिविधियों विस्तार हो रहा है, उसका लेखा जोखा राष्ट्रपति ने पेश किया है। 

राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए चार मजबूत स्तंभों पर हम सबका फोकस किया है। उनका सही आंकलन है कि देश के चार स्तंभ जितने ज्यादा मजबूत होंगे, विकसित होंगे, समृद्ध होंगे... हमारा देश उतनी ही तेजी से समृद्ध होगा। उन्होंने देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब भाई-बहन और देश के किसान की चर्चा की है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिन साठ सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी सांसदगण का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं। 

'कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का मुकाबला नहीं'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'नौ दिन चले, ढाई कोस...ये कहावत पूरी तरह कांग्रेस को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।' उन्होंने कहा, '10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते।'

उन्होंने कहा, 'हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती।' कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए। 

'हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं'
उन्होंने कहा, हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed