Parliament Session Highlights: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लोकसभा की मंजूरी, कल राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी
{"_id":"62008ee088ede32f3f00fdc5","slug":"parliament-budget-session-live-updates-lok-sabha-rajya-sabha-pm-modi-to-reply-to-debate-on-motion-of-thanks-today-amit-shah-to-speak-on-owaisi-convoy-attack","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Session Highlights: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लोकसभा की मंजूरी, कल राज्यसभा में बोल सकते हैं पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 07 Feb 2022 11:28 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:28 PM IST
खास बातें
LIVE Parliament Session Updates: संसद के बजट सत्र का आज का दिन बेहद खास है। संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे वहीं आज अमित शाह ने ओवैसी पर हुए हमले को लेकर जवाब दिया। इससे पहले संसद की कार्यवाही शुरू होते ही दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
ओवैसी पर हुए हमले पर जवाब देते गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : संसद टीवी
लाइव अपडेट
11:28 PM, 07-Feb-2022
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी जानकारी
राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से सभी मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में बालिका कैडेटों को प्रवेश दिया गया है। 2021-22 सत्र से मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 में 312 बालिका कैडेटों को प्रवेश दिया गया है।11:11 PM, 07-Feb-2022
रिजिजू और जोशी का कांग्रेस पर पलटवार
कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि एक समय था जब पूर्वोत्तर में कांग्रेस का शासन था। धीरे-धीरे लोगों ने देखा कि उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। पीएम के नेतृत्व में पूर्वोत्तर विकास की ओर बढ़ रहा है। पीएम ने आज संसद में भारत के लोगों की भावनाओं को प्रतिध्वनित किया है। वहीं, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के पिता, दादा और दादी ने चीन के साथ समस्या पैदा करने की कोशिश की है। कांग्रेस के तहत शुरू हुए तिब्बत मुद्दे को सभी जानते हैं। राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह एक अंशकालिक राजनीतिज्ञ हैं।
विज्ञापन
11:11 PM, 07-Feb-2022
कांग्रेस ने पीएम पर साधा निशाना
लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम 'मेक इन इंडिया' से इनकार नहीं करते, यह नारा पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने दिया था। चीन से भारत का आयात फिलहाल 69 अरब डॉलर है, आपका 'आत्मनिर्भर भारत' कहां है? बेरोजगारी दर भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान पीएम ने अचानक लॉकडाउन की घोषणा की थी। प्रवासी मजदूरों के लिए कोई भोजन उपलब्ध नहीं था। कई प्रवासी श्रमिक पैदल घर लौटे और कई लोगों की जान चली गई।09:26 PM, 07-Feb-2022
सपा नेता ने सेना में अहीर रेजिमेंट स्थापित करने की मांग की
समाजवादी पार्टी (सपा) सदस्य चौधरी सुखराम सिंह यादव ने सोमवार को राज्यसभा में मांग की कि देश द्वारा लड़े गए विभिन्न युद्धों में यादव जाति के सैनिकों की शौर्यगाथा को देखते हुए सेना में विभिन्न रेजिमेंट की भांति अहीर रेजिमेंट की भी स्थापना की जाए।
09:23 PM, 07-Feb-2022
प्रधानमंत्री ने लोकसभा में सिर्फ हंसी-ठिठोली की: कांग्रेस
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए लॉकडाउन में परेशान में होने वाले मजदूरों और कोरोना वायरस से प्रभावित परिवारों से माफी मांगने की बजाय हंसी-ठिठोली की। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने एक राजा की तरह दुष्प्रचार किया, लेकिन हकीकत उनके दावों से अलग है।
09:13 PM, 07-Feb-2022
कल राज्यसभा में बोल सकते हैं मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह यानी मंगलवार को 11 बजे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:10 PM, 07-Feb-2022
लोकसभा ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी। प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री के जवाब के बाद सदन ने प्रस्ताव को मंजूरी दी।
08:59 PM, 07-Feb-2022
कोरोनाकाल में भी विपक्ष राजनीति करता रहा: भाजपा
राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी की एक सदस्य ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोविड महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया परेशान थी और केंद्र सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरा प्रयास कर रही थी, उस दौरान भी विपक्ष राजनीति करता रहा और उसने टीकों को लेकर अफवाह फैलाने की कोशिश की। भाजपा सदस्य सीमा द्विवेदी ने राष्ट्रपति अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर हुयी चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ और भारत भी इससे अछूता नहीं रहा तथा हमने भी अपने कई नजदीकी लोगों को खोया।08:59 PM, 07-Feb-2022
कांग्रेस राष्ट्रपति के अभिभाषण को बताया निराशाजनक
कांग्रेस ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण को निराशाजनक बताया है। पार्टी की ओर से सोमवार को कहा गया कि इसमें जमीनी हकीकत के बारे में अपने विचार नहीं रखे गए और न ही मौजूदा चुनौतियों का उल्लेख किया गया। यह पूरी तरह से दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि घृणा और हिंसा से देश का हित नहीं होता। इससे समाज में दूरियां बढ़ने और अमीर व गरीब के बीच खाई गहरी होती जाएगी।राज्यसभा में अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि एक लकीर खींची जा रही है। बांटने की बातें की जा रही हैं। कई संगठन हैं जो घृणा फैला रहे हैं। यह किसी की भलाई के बारे में नहीं सोचते। हम नहीं चाहते कि भारत की ऐसी छवि बने। हम वही चाहते हैं जो विवेकानंद, सुभाष चंद्र बोस और गांधी के दर्शन में है। कृपा कर उसको बचा कर रखें। यह दूसरा दर्शन बड़ा खतरनाक है।
08:41 PM, 07-Feb-2022