Parliament Budget LIVE: राज्यसभा में PM बोले- हमारी सरकार ने सरदार पटेल का सपना पूरा किया; विपक्ष का वॉकआउट
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में शाम पांच बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। लोकसभा में आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
लाइव अपडेट
प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल को शातिर दिमाग युवराज बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच की घटना का भी जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल के गद्दार वाले बयान पर निशाना साधते हुए उन्हें शातिर दिमाग युवराज बता दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कल जो घटना घटी, इसी सदन के सांसद कांग्रेस के शातिर दिमाग युवराज ने उन्हें गद्दार कह दिया। अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच चुका है उनका। कांग्रेस को छोड़कर कितने लोग निकले हैं। कई लोग दूसरे देशों में गए हैं और किसी को तो उन्होंने गद्दार नहीं कहा है। लेकिन कल उन्होंने सांसद को गद्दार कहा क्योंकि वो सिख थे। उनके अंदर सिखों के लिए जो नफरत भरी है, यह उसका ही उदाहरण था। पढ़ें पूरी खबर...
लोकसभा में हंगामे पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में हुए हंगामे पर तीखा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल राष्ट्रपति और संविधान का अपमान किया, बल्कि पूर्वोत्तर और दलित सांसदों का भी अपमान किया। पढ़ें पूरी खबर...'हमारी सरकार ने सरदार पटेल का सपना पूरा किया'
पीएम मोदी ने कहा कि जब मेरा जन्म नहीं हुआ था, तब सरदार पटेल ने नर्मदा नदी पर बांध बांधने की कल्पना की। नेहरू जी ने इसकी नींव रख दी थी। लेकिन इनका इंप्लीमेंटेशन देखिए कि मैंने प्रधानमंत्री बनने के बाद इसका उद्घाटन किया। मुझे मुख्यमंत्री रहते हुए तीन दिन का अनशन करना पड़ा तब सरकार झुकी और सरदार सरोवर का काम आगे बढ़ा और मैंने यहां (पीएम) आकर उसका उद्घाटन किया।पीएम मोदी ने कांग्रेस को याद दिलाई बोफोर्स डील, TMC पर लगाया घुसपैठ का आरोप
पीएम मोदी ने कांग्रेस को बोफोर्स डील की याद दिलाई तो वहीं आप पर शराब घोटाले को लेकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर देश में घुसपैठ करवाने का भी आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस हो, टीएमसी हो, डीएमके हो, लेफ्ट हो, ये दशकों से केंद्र में सत्ता में रहे हैं। सत्ता के भागीदार रहे हैं। राज्यों में भी उन्हें सरकार चलाने का अवसर मिला है। लेकिन उनकी पहचान क्या बनी है। आज डील की चर्चा होती है तो गर्व से कहते हैं, तब बोफोर्स डील याद आता था। उन्होंने सिर्फ जेब भरने का काम किया। नागरिकों की जिंदगी में बदलाव उनकी प्राथमिकता नहीं थी। यहां पढ़ें पूरी खबर...विपक्ष का सदन से वॉकआउट
प्रधानमंत्री मोदी राज्यसभा में केंद्र सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इस बीच, विपक्षी सांसदों ने हंगामा तेज कर दिया है। विपक्षी सांसद 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगा रहे हैं। विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर लिया है।
भारत के प्रति बढ़ा दुनिया का आकर्षण
उन्होंने कहा, दूसरी तरफ मैं देख रहा हूं जिस प्रकार विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है। हमारे पास आज दुनिया का बहुत ही अहम टैलेंट पूल है। युवा टैलेंट पूल है, जिसके पास सपने, संकल्प और सामर्थ्य है। यानी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है।पेयजल को दूषित होने से बचाने के लिए पुराने पाइप-सीवर लाइन जांचें
केंद्र सरकार ने शहरों में पीने के पानी के दूषित होने की घटनाओं को रोकने के लिए राज्यों को अहम सलाह जारी की है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने अमृत योजना के तहत कमजोर क्षेत्रों और पुरानी जल व सीवर संरचनाओं की गहन जांच करने को कहा है। आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री तोखन साहू ने लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि केंद्र की ओर से यह सलाह मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के कुछ दिन बाद जनवरी 2026 में जारी की गई थी।
राज्यों को जल आपूर्ति और सीवर लाइनों के आपसी संपर्क, खासकर जहां दोनों लाइनें पास-पास हैं, उनकी पहचान करने को कहा गया है। साथ ही अमृत और अमृत 2.0 के तहत तैयार जियो-स्पेशल डाटाबेस की मदद से पानी और सीवर नेटवर्क की डिजिटल मैपिंग करने पर जोर दिया गया है, ताकि स्वास्थ्य जोखिमों से बचा जा सके। मंत्री ने कहा कि पानी और स्वच्छता राज्य का विषय है और पुराने पाइपलाइन व ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत की जिम्मेदारी राज्य सरकारों और शहरी निकायों की है। हालांकि, केंद्र सरकार अमृत जैसी योजनाओं के जरिये वित्तीय और तकनीकी सहायता देती है।
पीएम मोदी ने खरगे की उम्र पर कसा तंज
पीएम मोदी ने राज्यसभा में संबोधन शुरू करते हुए कहा ''खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं।' पढ़ें पूरी खबर...एएआई व तीन विमान नियामक निकायों में 2,645 पद खाली
सरकार ने लोकसभा में बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) व तीन विमानन नियामकों डीजीसीए, बीसीएएस और एईआरए में कुल 2,645 पद खाली हैं। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि एएआई में सीधी भर्ती के 1,667 पद रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। डीजीसीए में 787 पद खाली हैं, जिसका मुख्य कारण हाल में सृजित नए पद हैं। एक अन्य जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले तीन महीनों में इंडिगो ने 6,936 उड़ानें रद्द कीं, जिससे 10.8 लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए। मोहोल ने बताया कि तीन वर्षों में उड़ानों में तकनीकी खराबी के मामलों में कमी आई है। 2023 में 448 मामले दर्ज किए गए थे। 2025 में घटकर 353 रह गए। जनवरी, 2025 से इस वर्ष तीन फरवरी तक 377 विमानों में बार-बार गड़बड़ी का पता चला। इनमें इंडिगो के 148, एअर इंडिया के 137, स्पाइसजेट के 16 विमान हैं।
राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू
संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं।प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि तीन महिलाएं बेंच के सामने खड़ी थीं। यह कैसा बेतुका तर्क है? सरकार चर्चा नहीं चाहती, इसलिए संसद में कोई चर्चा नहीं हो रही है।Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says,"...The PM is hiding behind the Speaker. Yesterday, he did not have the guts to come to the House because three women were standing before the bench. What nonsense is this?..There is no discussion because the govt doesn't want… pic.twitter.com/WrRcMpm0ly
— ANI (@ANI) February 5, 2026
पीएम के साथ हो सकती थी अप्रत्याशित घटना: लोकसभा स्पीकर
लोकसभा में सांसदों के अप्रिय बर्ताव की निंदा करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ अप्रत्याशित घटना हो सकती थी।इस माह के अंत तक तैयार होगा भारत का एआई इंजन भारतजेन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में बताया कि स्वदेशी बहुभाषी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) इंजन भारतजेन इसी माह के अंत तक अपनी टेक्स्ट आधारित सेवाएं पूरी कर लेगा। भाजपा सांसद भुवनेश्वर कालिता के प्रश्न का जवाब देते हुए सिंह ने कहा, अब तक 15 भारतीय भाषाओं में काम पूरा हो चुका है। इस महीने सभी 22 आधिकारिक भाषाओं में टेक्स्ट सेवा पूरी कर ली जाएगी। साथ ही 15 भाषाओं में आवाज और दृश्य मॉड्यूल भी उपलब्ध होंगे। अक्तूबर 2024 में शुरू भारतजेन सरकारी एआई प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषाओं के लिए ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन (एएसआर) व टेक्स्ट-टू-स्पीच (टीटीएस) जैसी सेवाएं विकसित करना है।
न्यायाधीशों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव पर विचार कर रही सरकार
सरकार ने राज्यसभा में बताया कि उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर में संशोधन की प्रक्रिया विचाराधीन है। कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। मेघवाल ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 312 में इसके लिए प्रावधान है और इस पर विचार-विमर्श जारी है। हालांकि, यह मामला वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने निचली अदालतों में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने और लंबित मामलों को निपटाने में सहयोग देने की बात भी कही।