Budget Session: 'भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार', पढ़ें राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण
{"_id":"63d8a03213f84471b14354f6","slug":"parliament-budget-session-2023-live-president-droupadi-murmu-union-finance-minister-nirmala-sitharaman-news-2023-01-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session: 'भारत में आज निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार', पढ़ें राष्ट्रपति का पूरा अभिभाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 31 Jan 2023 03:24 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 31 Jan 2023 03:24 PM IST
खास बातें
Budget Session of Parliament 2023 Today, Lok Sabha Rajya Sabha News Live : आज से संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रपति मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपना पहला अभिभाषण दिया। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की कई उपलब्धियों की चर्चा कीं। उन्होंने केंद्र सरकार को निडर और देशहित को सर्वोपरि रखने वाली सरकार बताया। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू का अभिभाषण
- फोटो : संसद टीवी
लाइव अपडेट
03:23 PM, 31-Jan-2023
10 फरवरी को सदन स्थगित करने का आग्रह
इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज हुई लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में सभी दलों ने सरकार से सदन को 13 फरवरी के बजाय 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट की प्रस्तुति पर चर्चा 10 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति द्वारा किए गए आग्रह को सरकार को बताया है।
इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि आज हुई लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति की बैठक में सभी दलों ने सरकार से सदन को 13 फरवरी के बजाय 10 फरवरी को ही स्थगित करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट की प्रस्तुति पर चर्चा 10 फरवरी तक समाप्त हो जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ने लोकसभा व्यापार सलाहकार समिति द्वारा किए गए आग्रह को सरकार को बताया है।
12:14 PM, 31-Jan-2023
शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि शांति तभी संभव है, जब आप राजनीतिक और सैन्य रूप से सक्षम होंगे, इसलिए भारत अपनी सैन्य शक्ति को भी आधुनिक करने पर जोर दे रहा है। पूरी दुनिया इस वक्त भारत की ओर उम्मीद से देख रही है। भारत का लोकतंत्र हमेशा से समृद्ध था। एक राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान अमर थी, अमर है और आगे भी अमर रहेगी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम मुश्किल लक्ष्य रखें और उन्हें हासिल कर के दिखाएं। जो पूरी दुनिया के देश करने की सोच रहे हैं, उसे हम भारतवासी पहले कर के दिखाएं। आइए अपने लोकतंत्र को समृद्ध करते हुए हम अपने संकल्पों पूरा करें।
विज्ञापन
12:13 PM, 31-Jan-2023
भारत ने आतंकवाद को लेकर कड़क रुख अपनाया: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि अफगानिस्तान और यूक्रेन जैसे देशों में संकट में फंसे अपने नागरिकों को वापस लेकर आए हैं। भारत ने आतंकवाद को लेकर जो कड़क रुख अपनाया है, उसे भी आज दुनिया समझ रही है। इसलिए आतंक के विरोध में भारत की आवाज को हर मंच से गंभीरता से सुना जा रहा है। यूएन में भी भारत ने आतंकवाद पर अपनी भूमिका को स्पष्ट किया है। साइबर सुरक्षा की चिंताओं को भी सरकार पूरी दुनिया के सामने रख रही है।
12:12 PM, 31-Jan-2023
देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सुगम्य योजना से भारत के दिव्यांगों को लाभ हुआ है। भारत में सरकार की योजनाओं का असर वृहद हुआ है। आज युवा इनोवेशन में ताकत दिखा रहे हैं। देश में स्टार्टअप की संख्या 90 हजार के पार हो गई है। अग्निवीर योजना से भी युवाओं को फायदा होगा। सरकार ने 2014 से 2022 तक 60 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खोले हैं। 2014 के बाद से छात्रों के लिए ग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट सीटें दोगुनी हो चुकी हैं। देश में इस दौरान पांच हजार से ज्यादा खोले गए हैं। इसी प्रकार फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर के कई रिकॉर्ड बने हैं। पीएम ग्राम सड़क योजना में नौ वर्षों में सड़कों का नेटवर्क दोगुना हो गया। देश की 99 प्रतिशत बस्तियां सड़क मार्ग से जुड़ चुकी हैं।
12:03 PM, 31-Jan-2023
बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि बीते 8 सालों में देश में मेट्रो नेटवर्क में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हुई है। आज 27 शहरों में ट्रेन पर काम चल रहा है। इसी प्रकार देशभर में 100 से ज्यादा नए वॉटरवे देश में ट्रासंपोर्ट सेक्टर का कायाकल्प करने में मदद करेंगे।
12:02 PM, 31-Jan-2023
मेरी सरकार ने खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश के कोने कोने से भारत की प्रतिभाओं को निखारने और निकालने के लिए खेल इंडिया गेम्स का भी आयोजन कर रही है। हमारी सरकार दिव्यांगों को लेकर भी सक्रिय है और साइन लैंग्वेज पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:59 AM, 31-Jan-2023
मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत ने उस सोच को भी बदला है जो प्रगति और प्रकृति को परस्पर विरोधी मानती थी। मेरी सरकार ग्रीन ग्रोथ पर ध्यान दे रही है और पूरे विश्व को मिशन LiFE से जोड़ने पर बल दे रही है।
11:59 AM, 31-Jan-2023
भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारतीय रेलवे अपने आधुनिक अवतार में सामने आ रही है और देश के रेलवे मैप में अनेक दुर्गम क्षेत्र भी जुड़ रहे हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा बिजली से चलने वाला रेलवे नेटवर्क बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।11:56 AM, 31-Jan-2023
देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा एविएशन मार्केट बन चुका है। इसमें उड़ान योजना की भी बहुत बड़ी भूमिका है।
11:56 AM, 31-Jan-2023