Parliament Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कल जवाब देंगे पीएम मोदी, स्मृति ईरानी ने किया राहुल पर पलटवार
{"_id":"63e1c0e4619ca129d36a7686","slug":"parliament-budget-session-2023-live-lok-sabha-rajya-sabha-sansad-satra-bjp-congress-news-updates-in-hindi-2023-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कल जवाब देंगे पीएम मोदी, स्मृति ईरानी ने किया राहुल पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 07 Feb 2023 11:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:01 PM IST
खास बातें
Budget Session of Parliament, Sansad Satra News Live: अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद मचे घमासान ने लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। दोनों सदनों में सोमवार को भी विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच और प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर हंगामा किया। आज भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
पीएम मोदी कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे जवाब
- फोटो : Social Media
लाइव अपडेट
11:00 PM, 07-Feb-2023
अवैध ऋण एप: ईडी ने 859.15 करोड़ रुपये जब्त किए
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध ऋण एप के माध्यम से धोखाधड़ी के अपराध में शामिल आरोपी व्यक्तियों और संस्थाओं की 859.15 करोड़ रुपये जब्त किए। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने सदन को बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 के तहत 289.28 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, कराड ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को आरबीआई की विनियमित संस्थाओं की ओर से उपयोग किए जा रहे डिजिटल लेंडिंग एप की सूची प्रस्तुत की है।
10:18 PM, 07-Feb-2023
पीएम मोदी कल राष्ट्रपति के अभिभाषण पर देंगे धन्यवाद प्रस्ताव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में कल 3.30 दोपहर में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे।
विज्ञापन
08:06 PM, 07-Feb-2023
लोकसभा में स्मृति का राहुल पर हमला
लोकसभा में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के वार पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज सदन में एक सज्जन जिन्हें अमेठी ने बाहर किया था उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया। यह सज्जन केवल आधारहीन आरोप लगाते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक मैजिक मेरे संसदीय क्षेत्र में भी हुआ। अमेठी में 40 एकड़ जमीन का मैजिक है। 40 एकड़ जमीन का किराया मात्र 623 रुपये प्रति वर्ष। यहां एक परिवार ने 1971 में मेडिकल कॉलेज के लिए जनता से जमीन ली और लोगों को झांसा देने का काम किया।
30 साल से अमेठी की जनता को कहा गया कि मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। लेकिन आप अमेठी जाएंगे तो पाएंगे कि इस एक परिवार ने मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर अपना गेस्ट हाउस बना लिया है। फुर्सतगंज नामक एक हवाई अड्डा है। जमीन सरकारी है लेकिन परिवार ने बेटे-बेटी के नाम पर हॉस्टल खोल रखा है। पीएम मोदी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इन्फ्रा बनाते हैं लेकिन वहां राहुल और प्रियंका के नाम पर हॉस्टल बनाए गए हैं। अमेठी का पहला मेडिकल कॉलेज 290 करोड़ का किसी ने दिया तो पीएम मोदी ने दिया।
30 साल से अमेठी की जनता को कहा गया कि मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। लेकिन आप अमेठी जाएंगे तो पाएंगे कि इस एक परिवार ने मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित जमीन पर अपना गेस्ट हाउस बना लिया है। फुर्सतगंज नामक एक हवाई अड्डा है। जमीन सरकारी है लेकिन परिवार ने बेटे-बेटी के नाम पर हॉस्टल खोल रखा है। पीएम मोदी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर इन्फ्रा बनाते हैं लेकिन वहां राहुल और प्रियंका के नाम पर हॉस्टल बनाए गए हैं। अमेठी का पहला मेडिकल कॉलेज 290 करोड़ का किसी ने दिया तो पीएम मोदी ने दिया।
03:41 PM, 07-Feb-2023
2014 में 609 नंबर पर थे अदाणी फिर क्या हुआ कि दूसरे नंबर पर आ गए
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और यह दूसरे नंबर पर आ गए।लोगों ने पूछा आखिर यह सफलता कैसे हुई?और इनका भारत के PM के साथ क्या रिश्ता है?मैं बताता हूं कि यह रिश्ता काफी साल पहले शुरु हुआ जब नरेंद्र मोदी CM थे। एक व्यक्ति पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था, वह पीएम के प्रति वफादार था और उसने मोदी को एक पुनरुत्थानवादी गुजरात के विचार के निर्माण में मदद की। असली जादू तब शुरू हुआ जब 2014 में पीएम मोदी दिल्ली पहुंचे।
03:14 PM, 07-Feb-2023
राहुल ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की चर्चा की
राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आई उसमें लिखा था अडानी की भारत के बाहर शेल कंपनी है, सवाल है कि शेल कंपनी किसकी है?हजारों करोड़ रुपया शेल कंपनी भारत में भेज रही है यह किसका पैसा है? क्या यह काम अदाणी फ्री में कर रहे हैं?
03:10 PM, 07-Feb-2023
पहले अदाणी के जहाज से मोदी जाते थे, अब मोदी के जहाज से अदाणी जाते हैं
राहुल गांधी ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गौतम अदाणी के साथ कितनी बार विदेश गए? पहले गौतम अदाणी के जहाज में पीएम मोदी विदेश घूमने जाते थे लेकिन अब गौतम अदाणी, पीएम मोदी के जहाज में विदेश घूमने जाते हैं। राहुल गांधी ने पूछा कि अदाणी ने BJP को 20 साल में कितने पैसे दिए?
विज्ञापन
विज्ञापन
03:06 PM, 07-Feb-2023
राहुल गांधी ने SBI को घेरा
लोकसभा में सांसद राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलिया जाते हैं और जादू से SBI एक बिलियन डॉलर का लोन अदाणी को देता है। प्रधानमंत्री फिर बांग्लादेश गए और 1500 मेगावाट बिजली का ठेका अदाणी को चला जाता है। LIC का पैसा अदाणी की कंपनी में क्यों डाला गया?
03:03 PM, 07-Feb-2023
एचएएल का 126 विमानों का ठेका अनिल अंबानी के पास गया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी के पास रक्षा क्षेत्र में भी शून्य अनुभव है फिर भी उन्हें ड्रोन बनाने की जिम्मेदारी दी गई। कल पीएम ने एचएएल में कहा कि हमने गलत आरोप लगाए। लेकिन असल में एचएएल का 126 विमानों का ठेका अनिल अंबानी के पास गया।
02:50 PM, 07-Feb-2023
बिना अनुभव के अदाणी को एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई
राहुल ने कहा कि बिना अनुभव वाले लोगों को एयरपोर्ट का काम नहीं मिलता है। अदाणी के पास अनुभव नहीं है लेकिन नियम बदलकर उन्हें देश में छह एयरपोर्ट की जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि पहले यह नियम था कि अगर कोई एयरपोर्ट के व्यवसाय में नहीं है तो वे इन एयरपोर्ट को नहीं ले सकता है। लेकिन भारत सरकार ने CBI-ED का दबाव डालकर एजेंसी का प्रयोग करते हुए GVK से लेकर एयरपोर्ट को अदाणी सरकार को दिलवाया गया।
02:39 PM, 07-Feb-2023
लोकसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी-अदाणी की तस्वीरें दिखाईं
लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी और उद्योगपति गौतम अदाणी की साथ की तस्वीरें दिखाईं। जिसपर स्पीकर नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि पोस्टरबाजी बंद कीजिए नहीं तो सत्ता पक्ष के लोग भी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अदाणी की साथ वाली तस्वीर दिखाएंगे।