Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सर्वदलीय बैठक की, विपक्ष के कई बड़े नेता रहे मौजूद
{"_id":"61f76c7e435e1f390952d145","slug":"parliament-budget-session-2022-live-news-updates-finance-minister-nirmala-sitharaman-economic-survey-2022-president-ram-nath-kovind-address-to-both-houses","type":"live","status":"publish","title_hn":"Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सर्वदलीय बैठक की, विपक्ष के कई बड़े नेता रहे मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 31 Jan 2022 04:12 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 31 Jan 2022 04:12 PM IST
खास बातें
Budget Session of Parliament, Budget 2022 Date Live News Updates: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। साल के पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण से हुई। राष्ट्रपति ने दोनों सदनों को संबोधित किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण(Economic Survey 2021-22) पेश करेंगी।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम ने आज सर्वदलीय बैठक की
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:11 PM, 31-Jan-2022
बीएसी की बैठक कल
राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक कल संसद में होगी। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक चल रही है।
04:10 PM, 31-Jan-2022
ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक की
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सर्वदलीय बैठक की। ओम बिरला ने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने आश्वस्त किया है कि बजट सत्र में सब सदन की कार्यवाही चलाने में सहयोग करेंगे। मैंने सब दलों से आग्रह किया कि राष्ट्रपति अभिभाषण और बजट पर व्यापकता के साथ संवाद किया जा सकता है।
विज्ञापन
04:07 PM, 31-Jan-2022
राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, दिन भर के लिए सदन स्थगित
संसद के बजट सत्र के पहले दिन राज्यसभा की बैठक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण (2021-22) सदन के पटल पर रखे जाने के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
02:52 PM, 31-Jan-2022
राज्यसभा स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
02:50 PM, 31-Jan-2022
सभी नेताओं ने सहयोग देने का भरोसा दिया: ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद रहे। बैठक संपन्न होने के बाद लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सभी दलों के नेताओं ने आश्वासन दिया कि इस महत्वपूर्ण बजट सत्र में वे संसद को चलाने में सहयोग करेंगे। मैंने उनसे यह भी आग्रह किया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर व्यापक चर्चा की जा सकती है। हम देश के मुद्दे उठा सकते हैं और चर्चा हो सकती है।
12:55 PM, 31-Jan-2022
कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक आज शाम 5 बजे
कांग्रेस लोकसभा सांसदों की बैठक आज शाम 5 बजे संसद में कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 31-Jan-2022
वित्त मंत्री ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को पेश किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2021-22 को पेश किया। इसी के साथ हंगामा के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
12:47 PM, 31-Jan-2022
पेगासस पर सदन में विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया: अधीर रंजन
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने पेगासस के मुद्दे पर सदन में विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया है। यह सरकार सदन, सुप्रीम कोर्ट, लोगों को गुमराह कर रही है। विपक्ष के रूप में, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस मुद्दे को उठाएं। केंद्र सरकार इसके बारे में झूठ फैलाने का प्रयास कर रही है।
12:15 PM, 31-Jan-2022
जीडीपी 9 फीसदी रहने का अनुमान
थोड़ी देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगी । जीडीपी 9 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।12:03 PM, 31-Jan-2022
मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि मेरी सरकार देश की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। सरकार की नीतियों की वजह से रक्षा क्षेत्र में, विशेषकर रक्षा उत्पादन में, देश की आत्म-निर्भरता लगातार बढ़ रही है।राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 83 एलसीए तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के निर्माण हेतु अनुबंध किए गए हैं। सरकार ने ऑर्डिनेन्स फैक्ट्रियों को 7 डिफेंस PSU का रूप देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमने अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान में अस्थिरता और नाजुक हालात को देखा है, भारत ने इन परिस्थितियों में मानवता को सर्वोपरि रखते हुए ऑपरेशन देवी शक्ति को संचालित किया। हमने हमारे कई नागरिकों और कई अफगान हिन्दू, सिख, अल्पसंख्यकों को काबुल से सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया।