फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget Session: राज्यसभा में नए सदस्यों ने ली शपथ, 11 सांसदों के निलंबन रद्द; जानें पहले दिन के बड़े घटनाक्रम?

Wed, 31 Jan 2024 06:34 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 31 Jan 2024 06:34 PM IST
खास बातें

Parliament Budget Session 2024 Live News in Hindi: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 74 मिनट के विस्तृत अभिभाषण में सरकार की नीतियों और विजन का जिक्र किया। संसद में हंगामे और अशोभनीय आचरण के आरोपी सांसदों के मामले में राज्यसभा में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पेश की गई। दो नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। पढ़िए संसद से जुड़े अपडेट

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2024 Live Updates Nirmala Sitharaman PM Modi President Droupadi Murmu News in Hindi
संसद के बजट सत्र की शुरुआत, लोकसभा-राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण (वीडियो ग्रैब) - फोटो : social media

लाइव अपडेट

06:12 PM, 31-Jan-2024
आप नेता स्वाति मालीवाल को आज राज्यसभा सांसद के तौर पर दो बार शपथ लेनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, सभापति जगदीप धनखड़ को दो कारणों से ऐसा करना पड़ा। पहला- मालीवाल ने शुरुआत में गलत शपथ ली। उन्होंने नामांकित राज्यसभा सदस्यों के लिए शपथ का संस्करण पढ़ा था। दूसरा कारण बेवजह नारेबाजी बताई गई।
02:20 PM, 31-Jan-2024

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस सासंदों की टिप्पणी, चुनावी भाषण बताया; बेरोजगारी की अनदेखी के आरोप

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और गौरव गोगोई - फोटो : ANI
राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद परिसर में कांग्रेस सासंदों ने टिप्पणी की। पार्टी ने इसे चुनावी भाषण करार दिया। सांसदों ने सरकार पर बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दे की अनदेखी करने के आरोप लगाए। केरल से निर्वाचित कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, सरकार ने राष्ट्रपति को देने के लिए एक चुनावी भाषण लिखा है, उन्होंने बेरोज़गारी की बात नहीं की... यह एक तरफा आख्यान है जो कई महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी करता है। बकौल थरूर 'मेरा मानना है कि लोगों को तब सोचना होगा जब वे लोकसभा चुनाव में मतदान करने जाएंगे।'
 

महंगाई और बेरोजगारी जैसी कड़ी सच्चाई छिपाना चाहती है सरकार

असम से निर्वाचित कांग्रेस के लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने कहा, 'भारत की जो वास्तविक सच्चाई है उसकी झलक हमें राष्ट्रपति के वक्तव्य में नहीं दिखी। जो ऐतिहासिक महंगाई, बेरोजगारी है, उसकी झलक नहीं दिखी। ऐसा लगता है कि सरकार ने देश की सच्चाई को छुपाने और दबाने की पूरी कोशिश की।'
विज्ञापन
12:18 PM, 31-Jan-2024

Parliament Budget Session 2024: राष्ट्रपति के विस्तृृत अभिभाषण के बाद सभापति धनखड़ ने संक्षिप्त में गिनाईं उपलब्धियां

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ का संबोधन - फोटो : sansad tv youtube
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक घंटे 13 मिनट तक अपने विस्तृत भाषण में सरकार की नीतियों और विजन का खाका खींचा। इसके बाद संसदीय प्रणाली का निर्वाह करते हुए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने अंग्रेजी में संक्षिप्त रूप से संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके आधिकारिक आवास- रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन के लिए विदाई दी गई।
 

AAP से स्वाति मालीवाल ने ली सदस्यता, राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सतनाम संधू ने भी शपथ ली
कुछ देर का ब्रेक लेने के बाद दोपहर करीब एक बजे राज्यसभा के सदस्य संक्षिप्त कार्यवाही के लिए सदन में जमा हुए। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) की स्वाति मालीवाल और सतनाम सिंह संधू को सदस्यता की शपथ दिलाई गई। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर सतनाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मनोनीत किया है। इसके बाद सदन में दिवंगत संसद सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई।


राज्यसभा से 11 सांसदों का निलंबन रद्द
सभापति धनखड़ ने शीतकालीन सत्र से बाहर किए गए 11 सांसदों का निलंबन रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट के बाद सदन के नेता और नेता प्रतिपक्ष से सलाह करने के बाद उन्होंने निलंबन रद्द करने का फैसला राज्यसभा कार्यवाही के लिए बनी नियमावली के नियम 202 और 266 के तहत 31 जनवरी को लिया। सभापति ने कहा कि निलंबन रद्द न होने के कारण सभी 11 सांसद राष्ट्रपति के अभिभाषण का संयुक्त सत्र का हिस्सा नहीं बन सके, लेकिन अब वे बजट सत्र में शामिल हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश से निर्वाचित भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ अनिल जैन ने इस संबंध में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। 

इसी के साथ संसद के बजट सत्र का पहला दिन समाप्त हुआ।
12:10 PM, 31-Jan-2024

Budget Session 2024 Live: आंतरिक शांति के लिए सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम

उन्होंने कहा कि सरकार, मानव केंद्रित विकास पर बल दे रही है। हमारे लिए हर नागरिक की गरिमा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही सरकार समाज के हर वर्ग को उचित अवसर देने में जुटी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, हमारी सीमाओं से सटे गांवों को देश का अंतिम गांव माना जाता था। सरकार ने, इन्हें देश का पहला गांव बनाया। उन्होंने कहा कि आंतरिक शांति के लिए सरकार के प्रयासों के सार्थक परिणाम हमारे सामने हैं। आज मेड इन इंडिया एक ग्लोबल ब्रांड बन चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण से पहलुओं का भी पूरा ध्यान रख रही है। वैश्विक मानकों पर आधारित गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाने की दिशा में प्रयास भी लगातार जारी हैं। इसके लिए सरकार जीरो इफेक्ट और जीरो डिफेक्ट (zero effect zero defect) पर बल दे रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुए हैं। 8.5 करोड़ लोगों ने काशी दर्शन किए। 
12:05 PM, 31-Jan-2024

जनकल्याण की तमाम सरकारी योजनाओं से बदलाव आ रहा है

देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, नारीशक्ति का सामर्थ्य बढ़ाने के लिए मेरी सरकार हर स्तर पर काम कर रही है। किसानों के लिए हो रहे प्रयासों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, सरकार का प्रयास है कि खेती में लागत कम हो और किसानों को लाभ अधिक हो। उन्होंने कहा कि जनकल्याण की तमाम सरकारी योजनाओं से बदलाव आ रहा है। ये सिर्फ सुविधाएं भर नहीं, देश के नागरिकों के पूरे जीवन-चक्र पर इन योजनाओं का सकारात्मक असर पड़ रहा है।
11:55 AM, 31-Jan-2024

Parliament Budget Session 2024: विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी

संसद के बजट सत्र की शुरुआत, लोकसभा-राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण - फोटो : social media
संसद के बजट सत्र की शुरुआत में संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) और लघु उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए हुए प्रयासों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, डिजिटल इंडिया का निर्माण बीते 10 साल में हुए बड़े बदलावों में अग्रणी है। आज भारत में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है, जिसका सपना हर भारतीय देखता था। राष्ट्रपति ने कहा, 'सरकार मानती है कि विकसित भारत की भव्य इमारत 4 मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी। उन्होंने युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान और गरीब को चार स्तंभ करार दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:49 AM, 31-Jan-2024

Budget Session 2024 Live: परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर कानून बनाने की तैयारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सरकार परीक्षा में होने वाली गड़बड़ी को लेकर युवाओं की चिंताओं से अवगत है और इसे रोकने के लिए एक कानून बनाएगी। मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने, औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों के स्थान पर नए कानून बनाए जाने सहित केंद्र सरकार के कई अन्य कदमों का भी उल्लेख किया।
11:44 AM, 31-Jan-2024

बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में प्रयास

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में, भारत ने राष्ट्र-हित में ऐसे अनेक कार्यों को पूरा होते हुए देखा है जिनका इंतजार देश के लोगों को दशकों से था। आज अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों को देखें तो यह विश्वास बढ़ता है कि भारत सही दिशा में है तथा सही निर्णय लेते हुए आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा, 'बीते दशक में, मेरी सरकार ने सुशासन और पारदर्शिता को हर व्यवस्था का मुख्य आधार बनाया है।' उन्होंने कहा कि भारत में बिजनेस करना आसान हो, इसके लिए उपयुक्त माहौल रहे, ये सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
11:38 AM, 31-Jan-2024

जीवन में पहली बार गरीबी हटता देख रहा देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में उद्योग जगत के लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हो रहे प्रयासों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि किसानों को लाखों करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ मिले, यह सुनिश्चित किया है। कृषि उत्पादों का निर्यात भी बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे थे। अब हम जीवन में पहली बार बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं।'
11:29 AM, 31-Jan-2024

Budget Session 2024 Live: रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की प्रतिबद्धता बरकरार

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार 'न्याय-सर्वोपरि' के सिद्धांत पर काम कर रही है। देश में डिजिटल डेटा की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जा रहे हैं। नेशनल रिसर्च फाउंडेशन कानून से देश में शोध और नवाचार यानी इनोवेशन को बल मिलेगा। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से जुड़े आरक्षण कानून का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार, रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म की अपनी कमिटमेंट लगातार जारी रखने में सफलता हासिल कर रही है।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed