फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद Live: राज्यसभा में उठी विश्वविद्यालयों, स्कूलों को जल्द से जल्द खोले जाने की मांग

Thu, 10 Feb 2022 10:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Feb 2022 10:16 PM IST
खास बातें

संसद के बजट सत्र का आज नौंवा दिन है। संसदीय समयानुसार राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर टीआरएस सांसदों ने राज्यसभा में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी नेताओं ने पीएम मोदी से माफी की मांग की। वहीं कुछ देर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शहरी विकास पर संसदीय स्थायी समिति की अनुदान मांगों (2021-22) की नौवीं रिपोर्ट में निहित सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के संबंध में एक बयान देंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर जवाब देंगी। संसद से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Parliament 10 February Live Updates Rajya Sabha Lok sabha Budget Session, Andhra pradesh, pm narendra modi, trs, rahul gandhi
राज्यसभा - फोटो : संसद टीवी

लाइव अपडेट

10:15 PM, 10-Feb-2022

चीनी सेना द्वारा अगवा किए गए युवक को वापस लाए सरकार: भाजपा सांसद

अरुणाचल पूर्व के भाजपा सांसद तपीर गाओ ने ट्वीट किया कि आज संसद में मैंने सरकार से अनुरोध किया कि शी योमी जिले के मोनिगोंग इलाके में एलएसी से सितंबर 2015 में चीनी पीएलए द्वारा अगवा किए गए टापोर पुलोम की रिहाई के लिए संबंधित एजेंसियों के माध्यम से कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि मुझे मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है। इससे पहले सरकार ने बीते दो साल में अगवा किए गए छह लोगों को सकुशल वापस लाने में सफलता पाई है।
09:23 PM, 10-Feb-2022

महाराज कहने पर आपत्ति, कहा मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में खुद को महाराज कहने पर आपत्ति जताई। दरअसल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उन्हें महाराज बोल दिया, जिस पर सिंधिया ने कहा, महाराज कहना बंद कीजिए। मेरा नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया है। अधीर ने शून्यकाल के दौरान पश्चिम बंगाल में एयरपोर्ट परियोजनाओं से जुड़े सवाल पर सिंधिया को दो बार महाराज बोल दिया। उन्होंने सिंधिया पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महाराज मंत्री हैं और दूसरे महाराज एअर इंडिया। अब निजीकरण हो रहा है। 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सिंधिया ने कहा कि अधीर को गलतफहमी हो गई है और लगातार मेरे अतीत के बारे में बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
08:59 PM, 10-Feb-2022

बिरला ने मंत्री की लगाई क्लास

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मंत्रियों को संक्षिप्त जवाब देना चाहिए और सदन में तैयारी के साथ आना चाहिए। दरअसल,  लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए सूक्ष्म लघु, एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा को थोड़ा समय लग रहा था और वह कोई कागज ढूंढ़ते नजर आए। इस पर बिरला ने कहा कि आप अपने कागज ही संभालते रहो। आपने जवाब दे दिया।

वहीं, ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मामला सरकार के पास भेज दिया गया है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार आप नहीं हैं तो फिर कौन है? उन्होंने कहा कि मंत्रियों को संक्षिप्त जवाब देना चाहिए और सदन में तैयारी के साथ आना चाहिए।
07:50 PM, 10-Feb-2022

बजट में गरीबों, किसानों को नजरअंदाज किया गया: कांग्रेस

कांग्रेस ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम बजट 2022-23 में ना तो गरीबों के हित के लिए कोई घोषणा की गई है और ना ही मध्यम वर्ग को कोई राहत दी गई है। पार्टी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के केंद्र सरकार के दावे का भी मखौल उड़ाया और कहा कि इसके उलट किसानों की कृषि लागत दोगुनी हो गई है। कांग्रेस के अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आम बजट में आम लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है और इससे वह हताश व निराश है।
07:47 PM, 10-Feb-2022

राज्यसभा में बजट पर चर्चा के दौरान हुई दिलचस्प बहस

इससे पहले राज्यसभा में आम बजट 2022-23 पर चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ताधारी पार्टी के बीच स्थानीय या क्षेत्रीय भाषाओं में एक-दूसरे को घेरने की कोशिश की। कांग्रेस की ओ से पूछा गया कि बजट में का बा? इसके जवाब में सरकार की ओर से दावा किया गया कि बजट में सब बा।

दरअसल, चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सांसद छाया वर्मा ने आम बजट 2022-23 में गरीबों के हित के लिए कोई घोषणा नहीं होने का दावा करते हुए सरकार से सवाल किया कि बजट में का बा? गरीबन खातिर का बा? इस पर झारखंड से भाजपा के सांसद महेश पोद्दार ने जवाब उन्हीं के अंदाज में दिया। 

उन्होंने कहा कि हम बोलेंगे भैया बजटवा में बहुत कुछ बा। अब सुनी! 75 से 100 साल के रास्ता बा। रोजगार के जुगाड़ बा। गरीबन के खातिर घर बा। नल से जल बा। नयका ट्रेन बा, बड़का-बड़का सड़क बा, गांव में सड़क बा, गंगा के केमिकल से मुक्ति बा, भारत में बनत देसी जहाज बा। कोरोना से उपाय बा, भारत के महाशक्ति बनावे के उपाय बा। क्रिप्टो पर टैक्स बा! पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान बा? 5G आवत बा! पोस्ट ऑफिस में एटीएम बा! पूर्वांचल के विकास बा!
02:42 PM, 10-Feb-2022

टीआरएस ने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया

टीआरएस सांसद के केशव राव ने कहा है कि उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया है। चूंकि, सभापति मौजूद नहीं थे  इसलिए उप सभापति ने कहा है कि वह अपने निर्णय के लिए इसे अध्यक्ष को सौंप देंगे। बता दें कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक (Andhra Pradesh Reorganisation Bill) के पारित होने  को लेकर 8 फरवरी को सदन में पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर टीआरएस सांसदों ने राज्यसभा के वेल में विरोध प्रदर्शन भी किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:07 AM, 10-Feb-2022

राजद सांसद मनोज झा ने शून्यकाल नोटिस दिया

राज्यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की मांग के साथ सदन में शून्यकाल नोटिस दिया।
11:06 AM, 10-Feb-2022

कर्नाटक विवाद पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस के लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने कर्नाटक में एक शैक्षनिक संस्थान में भगवा झंडा फहराने की घटना को लेकर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
10:37 AM, 10-Feb-2022

संसद Live: राज्यसभा में उठी विश्वविद्यालयों, स्कूलों को जल्द से जल्द खोले जाने की मांग

संसद के बजट सत्र का आज नौंवा दिन है। संसदीय समयानुसार राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए बयान पर टीआरएस सांसदों ने राज्यसभा में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी नेताओं ने पीएम मोदी से माफी की मांग की। वहीं कुछ देर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शहरी विकास पर संसदीय स्थायी समिति की अनुदान मांगों (2021-22) की नौवीं रिपोर्ट में निहित सिफारिशों के कार्यान्वयन की स्थिति के संबंध में एक बयान देंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में बजट पर जवाब देंगी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed