फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 live: महाराष्ट्र में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित, दो की मौत, मंडाविया आज करेंगे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से चर्चा

Mon, 10 Jan 2022 01:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jan 2022 01:40 AM IST
खास बातें

देश में कोरोना संक्रमण में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 1.5 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। रविवार को 1,59,632 मामले दर्ज किए गए, जो शनिवार की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक हैं। वहीं पश्चिम बंगाल व महाराष्ट्र में संक्रमण दर सबसे ज्यादा है। इस बीच खबर है कि साइप्रस में कोरोना के एक और नए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पहचान की गई है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन व डेल्टा का सम्मिलित रूप है। 

 

विज्ञापन
Omicron variant live News and Updates: Daily Covid-19 count crosses 1.5 lakh, 13% rise of Coronavirus Cases in India
भारत में कोरोना संक्रमित - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

01:38 AM, 10-Jan-2022

झारखंड में आज मिले कोरोना के 3444 नए मामले

झारखंड में आज कोरोनावायरस के 3,444 नए मामले सामने आए है। साथ ही कोविड-19 से 1,208 मरीज ठीक हुए हैं और छह लोगों की मौतें हुईं है। वहीं अब झारखंड  23,328 सक्रिय मामले हैं जो काफी चिंता का विषय है।
01:37 AM, 10-Jan-2022

गोवा में पिछले 24 घंटे में 1922 नए मामले सामने आए

गोवा में चुनाव का माहौल है इस बीच यहां कोरोना का ग्राफ भी बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गोवा में 1,922 नए मामले सामने आए साथ ही 261 ठीक हुए और एक मौत हुई है। वहीं गोवा में अब 9,209 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
01:35 AM, 10-Jan-2022

महाराष्ट्र में 114 पुलिसकर्मी संक्रमित, दो की मौत

महाराष्ट्र में 114 पुलिसकर्मी और 13 वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें 13 डीसीपी, 4 अतिरिक्त सीपी और एक संयुक्त सीपी (एलएंडओ) शामिल हैं। साथ ही 48 घंटे में दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। 
11:06 PM, 09-Jan-2022

झारखंड में 3444 नए केस

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,444 मामले सामने आए हैं। इस दौरान छह लोगों की कोरोना से मौत हुई और 1208 रिकवरी हुईं।
11:06 PM, 09-Jan-2022

बिहार में कोरोना के 4526 नए मामले

बिहार में शनिवार को कोरोना के 4526 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 7,40,377 हो गए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,311 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। संक्रमण के मामले बढ़ने पर राज्य के मुख्य विपक्षी दल राजद ने राजधानी में स्थित अपना कार्यालय शनिवार को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है। अब तक 71,5966 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जिसमें से 704 लोग पिछले 24 घंटे में संक्रमण मुक्त हुए।
08:37 PM, 09-Jan-2022

सुप्रीम कोर्ट में कोरोना का विस्फोट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेज वृद्धि के बीच सुप्रीम कोर्ट में भी संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। कोर्ट में चार न्यायाधीश और लगभग पांच फीसदी कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि शीर्ष कोर्ट के 32 न्यायाधीशों में से कम से कम चार न्यायाधीश और लगभग 3,000 कर्मचारियों में से 150 वर्तमान में वायरस से संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:12 PM, 09-Jan-2022

नेपाल में वैक्सीनेशन कार्ड अनिवार्य

नेपाल सरकार ने सरकारी कार्यालयों, होटलों, सिनेमा हॉल, स्टेडियम और घरेलू उड़ानों जैसे सार्वजनिक स्थानों में प्रवेश करने के लिए टीकाकरण कार्ड अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। यह फैसला 17 जनवरी से लागू होगा। कोरोना संकट प्रबंधन केंद्र की प्रवक्ता सुनीता नेपाल ने इसकी जानकारी दी है।
06:36 PM, 09-Jan-2022

गर्भवती महिलाओं, दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गर्भवती महिलाओं और केंद्र सरकार के दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय जाने से छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को उपलब्ध रहना होगा और घर से काम करना होगा। कार्मिक राज्यमंत्री ने कहा कि कोरोना हॉटस्पॉट वाले इलाकों में रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी तब तक कार्यालय जाने से छूट दी गई है, जब तक कि उस इलाकों को कोरोना से कम प्रभावित न घोषित कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अवर सचिव स्तर से नीचे के सरकारी कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति वास्तविक क्षमता के 50 फीसदी तक सीमित कर दी गई है और शेष 50 फीसदी घर से काम करेंगे।

06:33 PM, 09-Jan-2022

केरल में 6000 से ज्यादा केस

केरल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,238 मामले आए, 2,390 रिकवरी हुईं और 30 लोगों की मौत हुई। यहां सक्रिय मामले 34,902 हैं। केरल सरकार के मुताबिक केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार 14 लोगों की मौतों को कोविड मौतों में जोड़ा गया है।
05:33 PM, 09-Jan-2022

कर्नाटक में 12,000 नए केस

कर्नाटक में रविवार को 12,000 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इसमें सिर्फ बेंगलुरु में 9,020 मामले सामने आए हैं। राज्य में सकारात्मकता दर 6.33 फीसदी है। यहां फिलहाल सक्रिय मामले 49,602 है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed