10:41 PM, 08-Dec-2021
ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के 131 नए मामले
ब्रिटेन ने बुधवार को कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 131 नए मामले दर्ज किए। यहां अब ओमिक्रॉन के कुल मामले बढ़कर 568 हो गए हैं।
10:13 PM, 08-Dec-2021
ओडिशा में लौटे चार लोग पॉजिटिव
ओमिक्रॉन के मामले सामने आने वाले देशों से ओडिशा लौटे चार लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है और उनके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेज दिया गया है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जन स्वास्थ्य निदेशक निरंजन मिश्रा ने कहा कि अब तक आठ जोखिम वाले देशों से 982 लोग राज्य में आ चुके हैं।
12:50 PM, 08-Dec-2021
ओमिक्रॉन पर फाइजर वैक्सीन का असर आंशिक तौर पर ही
ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए वैज्ञानिकों ने विभिन्न वैक्सीन पर प्रयोग करने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में दक्षिण अफ्रीका की हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट ने स्टडी के बाद फाइजर वैक्सीन के बारे में बड़ी जानकारी दी है। इस स्टडी में दावा किया गया है कि फाइजर वैक्सीन की दो डोज का ओमिक्रॉन पर असर आंशिक तौर पर ही है।
11:19 AM, 08-Dec-2021
ICMR के नए रैपिड टेस्ट होंगे सस्ते
ICMR के नए रैपिड टेस्ट और सस्ते होंगे। इसके दाम में 40 फीसदी कटौती की संभावना है। नतीजे भी केवल 30 मिनट में आ जाएंगे।
09:37 AM, 08-Dec-2021
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8439 मामले, 195 लोगों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में 8,439 मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 9,525 लोग स्वस्थ भी हो गए।
08:31 AM, 08-Dec-2021
राजस्थान के आवासीय विद्यालय में नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव
राजस्थान के जाजपुर जिले के आवासीय विद्यालय में नौ छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
08:12 AM, 08-Dec-2021
भारत ने बांग्लादेश को जोखिम वाले देशों की सूची से किया बाहर
ओमिक्रॉन से खतरे के कारण भारत ने बांग्लादेश समेत कई देशों को जोखिम वाले देशों की सूची में डाल दिया था। लेकिन अब इस सूची से बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया है।
07:55 AM, 08-Dec-2021
Omicron Live: कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट पर Pfizer की वैक्सीन का असर बेहद कम, ब्रिटेन में 131 नए मामले
कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' के कारण जहां दुनिया के कई देशों में लोगों में दहशत है वहीं भारत में भी सख्ती बरती जा रही है। लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। कई राज्यों ने तो संपूर्ण टीकाकरण को अनिवार्य भी कर दिया है। इस बीच एक राहत खबर यह आई है कि दिल्ली में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज में सुधार देखने को मिल रहा है। डॉक्टर को उम्मीद है कि मरीज को जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।