फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Corona Live: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 18466 नए मामले, कई राज्यों में लगीं पाबंदियां

Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 04 Jan 2022 11:30 PM IST
खास बातें

देश में 176 नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1892 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले हैं जबकि दिल्ली 382 मामले के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां कुल 174 मरीज हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (5), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Omicron cases in india Today Live Updates, Omicron symptoms, Corona Vaccine for children 15-18, Health ministry
छात्र(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

11:27 PM, 04-Jan-2022

कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के 149 मामले

कर्नाटक के मंत्री डॉ. के सुधाकर ने कहा कि राज्य में आज ओमिक्रॉन के 149 मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल आंकड़ा 226 पहुंच गया है। 
 
10:21 PM, 04-Jan-2022

कर्नाटक में भी लगी पाबंदियां

कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने कहा कि बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा। बेंगलुरु में 10वीं और 12वीं के अलावा स्कूल 6 जनवरी से दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। थिएटर, मॉल, पब और बार को 50 फीसदी क्षमता पर संचालित करने की अनुमति है, सार्वजनिक स्थानों पर किसी सभा की अनुमति नहीं है। 
 
विज्ञापन
10:08 PM, 04-Jan-2022

आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के सात नए मामले

3 जनवरी को आंध्र प्रदेश में ओमिक्रॉन के सात नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 24 हो गई। एक मरीज में हल्के लक्षण हैं और वह अस्पताल में आइसोलेशन में है। अन्य सभी स्वस्थ हैं और आइसोलेशन में हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने यह जानकारी दी है। 
 
10:01 PM, 04-Jan-2022

तमिलनाडु के सीएम ने बांटे मास्क

लोगों को मास्क बांटते नजर आए तमिलनाडु के सीएम एम के स्तालिन। 

09:52 PM, 04-Jan-2022

कर्नाटक में आईएएस अधिकारी तैनात

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के आठ क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति और ओमिक्रॉन संबंधित मामलों को संभालने और प्रबंधित करने के लिए आठ आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।
 
08:55 PM, 04-Jan-2022

राजस्थान में कोरोना वायरस के 1137 मामले

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 1137 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा  745 मामले राजधानी जयपुर में और 185 केस जोधपुर में मिले हैं। पूरे प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या ने शासन, प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू की भी चर्चा गर्म हो रही है। प्रदेश में बढ़ते मामलों से आम जन में चिंता और व्यापरियों में भय व्याप्त हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:36 PM, 04-Jan-2022

पुणे में सख्त पाबंदियां

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने बताया कि पुणे में आज कोरोना के 1,104  मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमण दर 18 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि पुणे में कल से सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये और खुले में थूकने पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि नगर निगम पुणे शहर और पिंपरी चिंचवाड़ की सीमा सहित पुणे जिले में कक्षा 1 से 8 तक की शारीरिक कक्षाएं 30 जनवरी तक बंद रहेंगी। स्कूल की कक्षाएं ऑनलाइन मोड में जारी रहेंगी। 
 
07:58 PM, 04-Jan-2022

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले सामने आए, जबकि 3768 ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475। 

 
07:57 PM, 04-Jan-2022

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं। यहां कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 66,308 पहुंचा। ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 653 तक पहुंची, इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है। 
 
07:50 PM, 04-Jan-2022

मंडाविया बोले, तैयारियों की लगातार समीक्षा

कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed