New Parliament Inauguration Live: भाजपा मुख्यालय में पार्टी की बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री मौजूद
{"_id":"64729eb66d601dfc7d0a2c7a","slug":"new-parliament-building-inauguration-live-updates-prime-minister-narendra-modi-latest-news-in-hindi-2023-05-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"New Parliament Inauguration Live: भाजपा मुख्यालय में पार्टी की बैठक शुरू, पीएम मोदी समेत कई मुख्यमंत्री मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 28 May 2023 03:43 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 28 May 2023 03:43 PM IST
खास बातें
PM Modi New Parliament Building Inauguration Live News in Hindi : देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नई संसद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हुई। लगभग पूरे विपक्ष ने नई संसद के उद्घाटन के मौके से किनारा कर लिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने नए संसद भवन में दिया संबोधन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:41 PM, 28-May-2023
भाजपा मुख्यालय में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की बैठक आयोजित हो रही है। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। पीएम मोदी भी पार्टी मुख्लायल पहुंचे हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at BJP headquarters, in Delhi. pic.twitter.com/tkYllMYG8P
— ANI (@ANI) May 28, 2023
03:10 PM, 28-May-2023
उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रविवार को अपने संदेश में कहा कि नया संसद भवन राजनीतिक सहमति कायम करने में मदद करेगा और गुलामी की मानसिकता से आजादी का प्रतीक बनेगा। उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि यह भारत के लोगों की आकांक्षाओं का समाधान ढूंढ़ेगा। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने नए संसद भवन के लोकसभा कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में धनखड़ का संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
03:00 PM, 28-May-2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने का स्वागत किया और कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व तथा अपार हर्ष की बात है। राष्ट्रपति ने उद्घाटन के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन देश के इतिहास में सुनहरे शब्दों में लिखा जाएगा। उन्होंने अपने संदेश में कहा, 'नए संसद भवन का उद्घाटन भारत के सभी लोगों के लिए गर्व और खुशी की बात है।' राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राष्ट्रपति का संदेश पढ़कर सुनाया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद को देश के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश करार देते हुए कहा कि नया संसद भवन 'हमारी लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।'
01:40 PM, 28-May-2023
संबोधन के बाद पीएम मोदी ने विभिन्न नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with several leaders after concluding his speech in Lok Sabha in the new Parliament. pic.twitter.com/NWiWZA1WRW
— ANI (@ANI) May 28, 2023
01:34 PM, 28-May-2023
'एक राष्ट्र के रूप में हम सभी 140 करोड़ का संकल्प ही इस संसद की प्राण प्रतिष्ठा है। यहां होने वाला हर निर्णय ही, आने वाले समय को संवारने वाला है। यहां होने वाला निर्णय आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने वाला है। यहां होने वाला निर्णय समाज के हर वर्ग को सशक्त करेगा। संसद की हर दीवार, इसका कण-कण गरीब के कल्याण के लिए समर्पित है।'
01:28 PM, 28-May-2023
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 28-May-2023
'गांधीजी ने स्वराज के संकल्प से हर भारतीय को जोड़ दिया था। यह वह दौर था, जब हर भारतीय आजादी के लिए जी-जान से जुट गया था। इसका नतीजा हमने 1947 में भारत की आजादी के तौर पर देखा। आजादी का यह अमृतकाल भी भारत के इतिहास का ऐसा ही पड़ाव है। आज से 25 साल बाद भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। हमारे पास भी 25 वर्ष का कालखंड है। इन 25 वर्षों में हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।'
01:27 PM, 28-May-2023
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'आपको याद होगा 15 अगस्त को मैंने लाल किले से कहा था कि यही समय है, सही समय है। हर देश के इतिहास में ऐसा समय आता है, जब देश की चेतना नए सिरे से जागृत होती है। भारत में आजादी के 25 साल पहले (1947 से पहले) भी ऐसा ही समय आया था। गांधीजी के असहयोग आंदोलन ने पूरे देश को एक विश्वास से भर दिया था।'
01:20 PM, 28-May-2023
'कोई भी एक्सपर्ट अगर पिछले नौ वर्षों का आकलन करे तो पाएगा कि यह नौ वर्ष गरीबों के कल्याण के लिए रहे हैं। मुझे पिछले नौ साल में गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनने का संतोष है। हम जब इस भव्य इमारत को देखकर अपना सिर ऊंचा कर रहे हैं, तो हम नौ साल में बने 11 करोड़ शौचालय को देखकर गर्व कर रहे हैं। आज जब हम इस संसद भवन में सुविधाओं की बात कर रहे हैं, तो मुझे गर्व है कि हमने गांवों को जोड़ने के लिए चार लाख किमी से ज्यादा सड़कों का निर्माण किया। आज जब हम इस ईको फ्रेंडली इमारत को देखकर संतोष कर रहे हैं, तो मुझे गर्व है कि हमने चार साल में अमृत सरोवरों का निर्माण किया। हमने 30000 से ज्यादा पंचायत भवन भी बनाए हैं। यानी पंचायत भवन से लेकर संसद भवन तक हमारी निष्ठा एक ही है। हमारी प्रेरणा एक रही है। देश का विकास, देश के लोगों का विकास।'
01:20 PM, 28-May-2023
'नया संसद भवन नए सुविधाओं से लैस है। आप देख सकते हैं कि इस वक्त भी सूर्य का प्रकाश सीधे आ रहा है। इसमें तकनीक का पूरा ध्यान रखा गया है। आज सुबह ही मैं इस संसद को बनाने वाले श्रमिकों से मिला। इस संसद में करीब 60 हजार श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है। उन्होंने इस नई इमारत के लिए अपना पसीना बहाया है। मुझे खुशी है कि इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलरी भी संसद में बनाई गई है। विश्व में शायद यह पहली बार हुआ होगा। संसद के निर्माण में उनका यह योगदान भी अमर हो गया है।'