फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NDA Meeting Live: चिराग ने छुए PM मोदी के पैर; पीएम बोले- सरकार बहुमत से बनती है, देश सबके प्रयास से चलता है

Tue, 18 Jul 2023 11:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 11:09 PM IST
खास बातें

विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक हुई। बैठक में एनडीए की 38 सहयोगी पार्टियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बैठक को संबोधित किया और नए विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
NDA Meeting LIVE in Delhi Lok Sabha Election 2024 Poll Bugle BJP to lead meeting with allies news and updates
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:08 PM, 18-Jul-2023
पीएम मोदी बैठक स्थल से निकले
एनडीए की बैठक खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'द अशोका होटल' से रवाना हुए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक स्थल से रवाना हो चुके हैं।
11:08 PM, 18-Jul-2023
मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया: मांझी
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि आज बैठक में सबने एक मत से प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री मोदी के  9 साल के कार्यकाल की सराहना की और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के प्रति खुशी जाहिर की। मोदी जी को पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।
विज्ञापन
11:08 PM, 18-Jul-2023
नरेंद्र मोदी ही 2024 में सत्ता संभालेंगे: चिराग
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि इसमें कहीं कोई संदेह नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 2024 में फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे, लेकिन उस परिणाम को हम और कितना बढ़ा सकें। इसके लिए आज NDA के तमाम घटक दलों ने बैठक की। 
11:08 PM, 18-Jul-2023
कुल मिलाकर 39 पार्टी के प्रमुख बैठक में थे: शिंदे
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज NDA की बैठक हुई, कुल मिलाकर 39 पार्टी के प्रमुख बैठक में थे। बहुत ही अच्छी बैठक थी, सभी दलों में आत्मविश्वास था। आज सभी ने मोदी जी को विश्वास दिलाया है और जनता ने भी मन बना लिया है कि अबकी बार मोदी सरकार, इस बार 330+ से ज्यादा आएंगे। 
11:08 PM, 18-Jul-2023
पिछली सरकारों ने सभी जाति, धर्म के लोगों के साथ धोखा किया: संजय निषाद
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद ने कहा कि जितने भी हमारे घटक दल हैं, उनकी एक ही आवाज है-मोदी सरकार, NDA सरकार। पिछली सरकारों ने सभी जाति, धर्म के लोगों के साथ धोखा किया है।
11:07 PM, 18-Jul-2023
गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक सब मिलकर काम करेंगे: राजभर
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज से हम NDA में शामिल हुए और सबने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हम मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेंगे, गरीब, पिछड़े, अल्पसंख्यक सब मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:16 PM, 18-Jul-2023

चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए

आज दिल्ली में हुई NDA की बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए।
 
08:53 PM, 18-Jul-2023

PM मोदी का विपक्ष पर तंज

PM मोदी ने कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- NDA Meeting: 'नकरात्मकता के साथ बने गठबंधन कभी भी सफल नहीं हो पाए', एनडीए की बैठक में PM मोदी का विपक्ष पर तंज
08:38 PM, 18-Jul-2023

एनडीए की बैठक के दौरान पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश से विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है। यह नई ऊर्जा से भरी हुई।

उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब है- एन से न्यू इंडिया, डी से डेवलप नेशन और डी से एसपिरेशनल पीपल विजन। सभी विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनती हैं, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन नकारात्मकता के साथे बने वह कभी सफल नहीं हो पाए। अतीत में कांग्रेस ने कई सरकारें बनाई और बिगाड़ी। कांग्रेस ने गठबंधन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए। इन सब के बीच एनडीए का गठन किया गया। एनडीए किसी के विरोध के लिए या किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था, इसका गठन देश में स्थिरता लाने के लिए किया गया था। 
05:51 PM, 18-Jul-2023
शुरु हुई राजग की बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मंगलवार को यहां स्थित एक पंचसितारा होटल में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ई पलानीस्वामी सहित कुछ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में 38 दलों के शामिल हो रहे हैं।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed