Monsoon Session 2021: मंगलवार शाम छह बजे सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
कोरोना संकट के बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया। संसद पहुंच कर पीएम मोदी ने कहा कि धारदार सवाल पूछें, लेकिन सरकार को जवाब देने का मौका भी दें। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। लोकसभा की कार्यवाही दोबारा दोपहर 3:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उच्च सदन में भी अपने मंत्रिपरिषद का परिचय नहीं दे पाए। इससे पहले, पीएम अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब जमकर हंगामा हुआ, जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई। मानसून सत्र के दौरान पल-पल की अपडेट यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
मंगलवार शाम 6 बजे सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।Rajya Sabha adjourned till 11 am tomorrow pic.twitter.com/eT5NRCiraH
— ANI (@ANI) July 19, 2021
Lok Sabha adjourned till 3.30 PM, as the Opposition MPs' uproar continues in the House.#MonsoonSession pic.twitter.com/a97SMrp30Q
— ANI (@ANI) July 19, 2021
राज्यसभा की कार्यवाही फिर दो बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के चलते राज्यसभा की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।Rajya Sabha adjourned till 2 pm amid uproar by the Opposition pic.twitter.com/dwk3lz3Qn6
— ANI (@ANI) July 19, 2021
हंगामा: राज्यसभा में भी नए मंत्रियों का परिचय नहीं करा पाए पीएम
राज्यसभा में दोबारा कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी पार्टियों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। राज्यसभा में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों का परिचय उच्च सदन में नहीं करवा पाए, उन्होंने मंत्रियों की सूची सदन के पटल पर रखी।राजनाथ सिंह ने दु:खद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही कोरोना की दूसरी लहर, महंगाई और चीन से जुड़े मामले और पत्रकारों-नेताओं की जासूसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में अपने मंत्रिपरिषद का परिचय दे रहे थे, तब हो रहे हंगामे के खिलाफ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आपत्ति जताई।Lok Sabha adjourned till 2 pm amid uproar by Opposition MPs.
— ANI (@ANI) July 19, 2021
Defence Minister Rajnath Singh raised an objection against the uproar while Prime Minister Narendra Modi was introducing his Council of Ministers in the House. pic.twitter.com/FQIEf4QQE4
राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित
Members of Parliament in Rajya Sabha paid tribute to MPs & personalities who lost their lives this year, including veteran actor Dilip Kumar & veteran athlete Milkha Singh.
— ANI (@ANI) July 19, 2021
House has been adjourned till 12.24 pm pic.twitter.com/ej9aYsWfYh