Live
विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना जारी, कौन आगे-कौन पीछे?
{"_id":"6adfb9b9de426374bd064846","slug":"mlc-elections-vote-counting-live-update-up-bihar-maharashtra-karnataka-legislative-council-constituencies-news-2026-10-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद चुनाव मतगणना LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना जारी, कौन आगे-कौन पीछे?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 27 Oct 2026 09:06 PM IST
खास बातें
विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतों की गिनती पर सबकी नजरें टिकी हैं। यूपी की 11 सीटों पर खास तौर पर नजरें टिकी हैं। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में भी मतगणना जारी है। सभी राज्यों में एमएलसी चुनाव से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
यहां पढ़ें:
यूपी की 11 सीटों की मतगणना, देखें सबसे पहले नतीजे
बिहार की 8 सीटों की मतगणना शुरू; जन सुराज पर सभी की नजर
विज्ञापन
चार राज्यों में विधान परिषद सीटों पर मतगणना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:06 PM, 27-Oct-2026
बिहार विधान परिषद चुनाव: पटना की दोनों सीटों पर राजद आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए चार सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बाकी दो सीटों पर एक निर्दलीय उम्मीदवार, भाजपा के बागी उम्मीदवार और जन सुराज ने बढ़त हासिल की है।पटना की दोनों सीटों पर उसके उम्मीदवार राजद से पीछे चल रहे हैं। जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार 18 वोटों से पीछे हैं। वहीं, भाजपा के दिग्गज नेता नवल यादव 300 वोटों से पिछड़ रहे हैं।
08:39 PM, 27-Oct-2026
बंगलूरू शिक्षक सीट: भाजपा-जेडीएस गठबंधन के रंगनाथ आगे
बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार एपी रंगनाथ, कांग्रेस प्रत्याशी पुट्टन्ना से आगे चल रहे हैं। इसे कांग्रेस के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। पुट्टन्ना इस सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधान परिषद सदस्य थे। इस बार बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन
08:20 PM, 27-Oct-2026
गोरखपुर: भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी 110 वोटों से आगे
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले दौर में भाजपा के ध्रुव त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव पर 110 वोटों की बढ़त मिली है। सपा प्रत्याशी संजय त्रिपाठी तीसरे स्थान पर हैं। ध्रुव त्रिपाठी को 3,813, राजीव यादव को 3,703 और संजय त्रिपाठी को 2,744 वोट मिले हैं। कुल 14,000 वोटों में से 920 वोट अवैध पाए गए हैं।08:17 PM, 27-Oct-2026
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव निर्दलीय आगे, कांग्रेस को झटका
अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अदिति पोहारे चौथे स्थान पर हैं। उन्हें पहली प्राथमिकता वाले केवल 1,319 वोट मिले। वहीं, महायुति के किरण सरनाइक को 3,903 वोट मिले। शिवसेना के बागी उम्मीदवार श्रीकांत देशपांडे को 2,209 वोट मिले।पहले दौर में उम्मीदवारों को मिले वोट इस प्रकार हैं। किरण सरनाइक (महायुति) को 3,903, श्रीकांत देशपांडे (शिवसेना के बागी) को 2,209, सुरेश देवकर (निर्दलीय) को 1,582, अदिति पोहारे (कांग्रेस) को 1,319, दत्तात्रेय लहाने (यूबीटी) को 1,169, संगीता शिंदे को 698 और शेखर भोयर को 432 वोट मिले।
08:15 PM, 27-Oct-2026
मतगणना जानबूझकर धीमी कराई जा रही: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना में देरी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल संज्ञान लेने और परिणामों को पारदर्शी बनाने की मांग की।अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, मतगणना जानबूझकर धीमी कराई जा रही है। हर दौर का परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं किया जा रहा है और न ही राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ जरूरी जानकारी साझा की जा रही है।
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग लोकतंत्र का मजाक न बनाए। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं। जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक सभी कार्यकर्ता मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिलाधिकारी या कमिश्नर की ओर से किसी तरह की बेईमानी की कोशिश की गई तो पार्टी आंदोलन करेगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।
08:12 PM, 27-Oct-2026
यूपी विधान परिषद चुनाव: मेरठ की दोनों सीट पर भाजपा की जीत
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में मेरठ की शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल विजयी हुए हैं। दिनेश गोयल ने 13 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:08 PM, 27-Oct-2026
जनता मालिक है, वही फैसला लेगी: अनंत सिंह
बिहार विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, अभी गिनती शुरू हुई है, वही होगा जो बोले हैं। वहीं, आवास खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा, पार्टी का हर फैसला उन्हें मंजूर है। उन्हें घर खाली करने के लिए एक महीने का समय मिला है।उन्होंने कहा कि वह तय समय में घर खाली कर देंगे और इसमें कोई दिक्कत नहीं है। अनंत सिंह ने कहा कि जनता मालिक है और वही फैसला लेगी। नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं बताएंगे।
08:06 PM, 27-Oct-2026
बिहार एमएलसी चुनाव: पूर्णिया स्नातक सीट पर भाजपा के एनके यादव आगे
बिहार विधान परिषद चुनाव की पूर्णिया स्नातक सीट पर तीसरे दौर की गिनती के बाद भाजपा के एनके यादव आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 7,335 वोट मिले हैं। वहीं, राजद के नितेश कुमार को 4,977 और जन सुराज के रजनीश रंजन को 4,328 वोट मिले हैं। फिलहाल, डॉ. एनके यादव बढ़त बनाए हुए हैं।02:11 PM, 27-Oct-2026
जन सुराज की एमएलसी उम्मीदवार ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया
जन सुराज की एमएलसी उम्मीदवार दिव्या ज्योति ने विधान परिषद चुनाव की मतगणना में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "हम विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, बल्कि अंदर क्या हो रहा है, इसे शांतिपूर्वक देख रहे हैं। आज सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, इसलिए हमारे समर्थक बड़ी संख्या में यहां जुटे हैं।" उन्होंने चुनाव से जुड़े दस्तावेजों को संभालने के तरीके पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के फॉर्म 16 की अतिरिक्त प्रतियां बाहर से मतगणना केंद्र के अंदर क्यों लाई जा रही थीं।दिव्या ज्योति ने कहा, "फाइलों के पांच बंडल अंदर ले जाए जा रहे थे। हमारे समर्थकों ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। हमारे विरोध के बाद फाइलों को वापस ले जाया गया। दबाव पड़ने पर जब फाइलें खोली गईं, तो उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के फॉर्म 16 मिले। जब मतगणना के दौरान फॉर्म 16 का मिलान केंद्र के अंदर किया जाना है, तो इसकी अतिरिक्त प्रति बाहर से अंदर क्यों लाई जा रही थी? इससे निर्वाचन आयोग और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठते हैं।"
11:43 AM, 27-Oct-2026
कर्नाटक एमएलसी चुनाव: चार सीटों पर मतगणना जारी, कांग्रेस और भाजपा-जद (एस) गठबंधन के बीच मुकाबला
कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना जारी है। इन सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा-जद (एस) गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है। इन चुनावों को भाजपा-जद (एस) गठबंधन के बीच तालमेल और स्नातक व शिक्षक मतदाताओं के बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस के जनाधार की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।भाजपा ने दक्षिण-पूर्व स्नातक, पश्चिम स्नातक और उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, उसकी सहयोगी जद (एस) बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव लड़ रही है। भाजपा के पास फिलहाल इन चार में से तीन सीटें हैं और वह उन्हें बरकरार रखने की कोशिश कर रही है। वहीं, जद (एस) की नजर बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को कांग्रेस से छीनने पर है। इन चुनावों से यह भी पता चलेगा कि दोनों गठबंधन सहयोगी एक-दूसरे के उम्मीदवारों के पक्ष में अपने समर्थन को कितना प्रभावी ढंग से स्थानांतरित कर पाते हैं।