Mann Ki Baat LIVE: 'भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा...', जी-20 समिट पर बोले पीएम मोदी
{"_id":"650fb0cfbd343306690a08d4","slug":"mann-ki-baat-live-updates-pm-narendra-modi-to-address-show-s-105th-episode-today-news-in-hindi-2023-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat LIVE: 'भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा...', जी-20 समिट पर बोले पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 24 Sep 2023 12:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:20 PM IST
खास बातें
Mann Ki Baat Live 105th Episode, PM Modi News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 27 अगस्त को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 105वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने एक्स पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रेरक जीवन यात्राओं को उजागर करने में हमेशा खुशी होती है।
विज्ञापन
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी।
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
11:57 AM, 24-Sep-2023
'आज भी प्रासंगिक बापू के विचार'
पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली में जी-20 समिट के दौरान उस दृश्य को भला कौन भूल सकता है, जब कई वैश्विक नेता बापू को श्रद्धासुमन अर्पित करने एक साथ राजघाट पहुंचे। यह इस बात का एक बड़ा प्रमाण है कि दुनिया भर में बापू के विचार आज भी कितने प्रासांगिक है।"11:49 AM, 24-Sep-2023
पीएम मोदी ने बताई यूपी के इस जिले में नदी को पुनर्जीवित करने के घटना
"यूपी के संभल जिला के लोगों ने जनभागीदारी और सामूहिकता की मिसाल कायम की है है। 70 गांवों ने एकजुट होकर सोत नदी को पुनर्जीवित किया है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि साल के पहले 6 महीने में ही ये लोग नदी के 100 किलोमीटर से ज्यादा रास्ते का पुनरुद्धार कर चुके थे। जब बारिश का मौसम शुरू हुआ तो यहां के लोगों की मेहनत रंग लाई और सोत नदी, पानी से, लबालब भर गई।"
विज्ञापन
11:46 AM, 24-Sep-2023
आजादी का अमृतकाल देश के हर नागरिक का कर्तव्यकाल
आजादी का ये अमृतकाल, देश के लिए हर नागरिक का कर्तव्यकाल भी है। अपने कर्तव्य निभाते हुए ही हम अपने लक्ष्यों को पा सकते हैं, अपनी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। कर्तव्य की भावना, हम सभी को एक सूत्र में पिरोती है।11:39 AM, 24-Sep-2023
पीएम मोदी ने जंगली जीवन को बचाने पर साझा किया मंत्र
पीएम मोदी ने जंगली जीवन की ओर ध्यान दिलाते हुए कहा, ""बीते कुछ वर्षों में देश में शेर, बाघ, तेंदुआ और हाथियों की संख्या में उत्साहवर्धक बढ़ोतरी देखी गई। कई और प्रयास भी निरंतर जारी हैं, ताकि दूसरे जीव-जंतुओं को बचाया जा सके। हमारे शास्त्रों में कहा गया है- जीनेषु करुणा चापि, मैत्री तेषु विधीयताम्। अर्थात, जीवों पर करूणा कीजिए और उन्हें अपना मित्र बनाइए। हमारे तो ज्यादातर देवी-देवताओं की सवारी ही जीव-जन्तु हैं।"11:27 AM, 24-Sep-2023
'भारत में लगातार बढ़ रही विश्व धरोहरों की संख्या'
पीएम ने कहा कि भारत में अब वैश्विक धरोहरों की संख्या 42 हो गई है। भारत का प्रयास है कि हमारे ज्यादा से ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता मिले। पीएम ने कहा कि भारत में एक से बढ़कर एक विश्व हेरिटेज साइट्स हैं। कुछ ही दिन पहले शांति निकेतन और कर्नाटक के पवित्र होयसड़ा मंदिरों को विश्व धरोहर घोषित किया गया है।11:22 AM, 24-Sep-2023
'विश्व पर्यटन दिवस पर भारत की विविधता के दर्शन करें'
पीएम मोदी ने देशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा, "27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें।" पीएम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है और जी-20 के सफल आयोजन के बाद दुनिया के लोगों की रुचि भारत की ओर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:16 AM, 24-Sep-2023
पीएम मोदी ने छात्रों से की इस खास कार्यक्रम में जुड़ने की अपील
पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली में एक और रोमांचक कार्यक्रम होने जा रहा है। जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम। इस प्रोग्राम से देश भर के लाखों यूनिवर्सिटी के छात्र एक-दूसरे से जुड़ेंगे। इसमें आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और मेडिकल कॉलेजों जैसे कई प्रतिष्ठित संस्थान भी भाग लेंगे। मैं चाहूंगा कि अगर आप कॉलेज स्टूडेंट हैं तो 26 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को जरूर देखिएगा। इससे जरूर जुड़िएगा।"11:10 AM, 24-Sep-2023
भारत की धरती पर हुआ इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर का सूत्रपात
जब भारत बहुत समृद्ध था, उस जमाने में, हमारे देश में और दुनिया में सिल्क रूट की बहुत चर्चा होती थी। यह सिल्क रूट व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था। अब आधुनिक जमाने में भारत ने एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर जी-20 में सुझाया है। ये है इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर। यह आने वाले सैकड़ों वर्षों तक विश्व व्यापार का आधार बननने जा रहा है और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इस कॉरिडोर का सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था।11:04 AM, 24-Sep-2023
'जी-20 से भारत ने मनवाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा'
पीएम मोदी ने कहा, "चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जी-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया। भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है। लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं। भारत ने इस समिट में अफ्रीकन यूनियन को जी-20 में पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया है। "10:44 AM, 24-Sep-2023
