Maharashtra Crisis Live: बागी विधायकों पर आदित्य ठाकरे का तंज- अच्छा हुआ कि शिवसेना से गंदगी चली गई, हमारी सरकार बरकरार रहेगी
{"_id":"62b9146c378de155646a9c6d","slug":"maharashtra-political-crisis-live-updates-supreme-court-hearing-on-eknath-shinde-faction-s-petition-shivsena-uddhav-thackeray-sanjay-raut-saamna-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Crisis Live: बागी विधायकों पर आदित्य ठाकरे का तंज- अच्छा हुआ कि शिवसेना से गंदगी चली गई, हमारी सरकार बरकरार रहेगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:03 PM IST
खास बातें
Latest on Maharashtra Political Crisis, Raj Thackeray Live News: महाराष्ट्र का सियासी संकट गहराता ही जा रहा है। सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर पांच दिन में जवाब मांगा है। कोर्ट अब इस मामले में 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। वहीं उद्धव ठाकरे ने बागी मंत्रियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके मंत्रालयों को छीन लिया है। दूसरी तरफ एक जमीन घोटाले को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने नोटिस भेजा है। उन्हें कल पेश होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
11:02 PM, 27-Jun-2022
राकांपा के लाडले हैं संजय राउत: बागी विधायक दीपक केसरकर
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने पार्टी नेता संजय राउत को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का ‘लाडला’ करार दिया। उन्होंने संजय राउत पर हमला बोलते हुए कहा कि 2019 में महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा सरकार का गठन जब महज़ औपचारिकता थी तो वह एक “प्रभावशाली राकांपा नेता” के आशीर्वाद से “सक्रिय” हो गए और शिवसेना को खत्म करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को संबोधित एक पत्र में, केसरकर ने संजय राउत पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग विधायकों के कारण चुने जाते हैं, वह अब हर दिन उन्हें गाली दे रहे हैं। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग से तीसरी बार विधायक केसरकर ने मुख्यमंत्री ठाकरे से अपने विचार पर पुनर्विचार करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करने को कहा। उन्होंने दावा किया कि राकांपा और कांग्रेस, शिवसेना के बलबूते सत्ता का आनंद ले रहे हैं वहीं पार्टी की नींव को कमज़ोर करने के प्रयास भी कर रहे हैं।10:38 PM, 27-Jun-2022
'विधायकों का अपहरण कर गुवाहाटी में रखा गया'
शिवसेना ने दावा किया है कि विद्रोही खेमे ने कुछ विधायकों का अपहरण कर लिया है या उन्हें जबरन ले जाया गया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, “उनकी हालत बंदियों जैसी है,पहले सूरत में (जहां पिछले हफ्ते मुंबई से रवाना हुए बागी विधायक पहले पहुंचे थे) और फिर गुवाहाटी में।” ठाणे से शिवसेना के नेता (शिंदे) का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा कि कुछ नेताओं पर “आंख मूंदकर भरोसा” किया गया और दुखद बात यह है कि ऐसे लोगों को संगठन में लगातार पदोन्नत किया गया। उन्होंने कहा कि विधायकों का पार्टी छोड़ना “मानसून की शुरुआत से पहले नाले और कचरे की सफाई करने जैसा है।”
विज्ञापन
10:00 PM, 27-Jun-2022
15-20 बागी विधायक हमारे संपर्क में: आदित्य ठाकरे
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने सोमवार को दावा किया कि बागी खेमे में शामिल हुए शिवसेना के 15 से 20 विधायक उनके संपर्क में हैं और पार्टी से उन्हें गुवाहाटी से मुंबई वापस लाने का आग्रह किया है। ये बागी विधायक कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ एक होटल में ठहरे हुए हैं और उनकी इस बगावत के चलते महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मुंबई के बाहरी इलाके करजत में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, एमवीए सरकार को बचाने की जद्दोजहद में जुटे ठाकरे ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मौजूदा स्थिति को एक अवसर के रूप में देख रहा है, समस्या के रूप में नहीं।09:14 PM, 27-Jun-2022
महाराष्ट्र: शिवसेना विधायक राहुल पाटिल नहीं होंगे बागी गुट में शामिल
महाराष्ट्र के परभणी से शिवसेना के विधायक राहुल पाटिल ने सोमवार को कहा कि वह मुंबई में हैं और विधायक एकनाथ शिंदे के बागी गुट में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले अटकलें थीं कि पाटिल से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पाटिल ने कहा, ‘‘लोगों के बीच असंतोष फैलाने के लिए मेरे बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। मेरा एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। मैं मुंबई में हूं।’’ उन्होंने कहा कि असम की राजधानी गुवाहाटी में मौजूद विधायकों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। पाटिल ने कहा, ‘‘गुवाहाटी में विधायकों के बीच असंतोष है। यह आत्मसम्मान का मुद्दा है। जब हम पार्टी के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित होते हैं, तो हम एक निर्वाचन क्षेत्र के चार लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’08:43 PM, 27-Jun-2022
महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भायखला में शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि महा विकास अघाड़ी की सरकार आगे भी जारी रहेगी। जो शक्ति हमें यहां लाई है... हम दिल्ली में भी सत्ता में आएंगे।
08:16 PM, 27-Jun-2022
असमः गुवाहाटी में लगा बालासाहेब और आनंद दिघे के साथ शिंदे का पोस्टर
असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल और सोमनाथ मंदिर के बीच बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे जैसे नेताओं के साथ एकनाथ शिंदे का पोस्टर लगा है। इस पोस्ट में लिखा है- गर्व से कहो हम हिंदू हैं और शिंदे साहब हम आपके साथ हैं।Assam | A banner, with faces of Balasaheb Thackeray, Eknath Shinde & Anand Dighe, seen on the route b/w Radisson Blu Hotel & Somnath Temple in Guwahati where the rebel Maharashtra MLAs are staying
— ANI (@ANI) June 27, 2022
Banner reads, "Garv se kaho hum Hindu hain" & "Shinde sahab hum aapke saath hain." pic.twitter.com/U4vB8qydIm
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 PM, 27-Jun-2022
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आया एकनाथ शिंदे का बयान
शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें और अन्य असंतुष्ट विधायकों को दी गई राहत को बाल ठाकरे के हिंदुत्व और उनके गुरु आनंद दिघे के आदर्शों की जीत करार दिया। उच्चतम न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिस के खिलाफ शिवसेना के बागी विधायकों को राहत प्रदान करते हुए सोमवार को कहा कि संबंधित विधायकों की अयोग्यता पर 11 जुलाई तक फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने महाराष्ट्र सरकार की उस याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया, जिसमें विधानसभा में शक्ति परीक्षण नहीं कराए जाने का अनुरोध किया गया था। अदालत ने कहा कि वे किसी भी अवैध कदम के खिलाफ उसका रुख कर सकते हैं। बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी में डेरा डाले शिंदे ने ट्वीट किया, “यह हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब के हिंदुत्व और (दिवंगत) धर्मवीर आनंद दिघे के आदर्शों की जीत है।”07:33 PM, 27-Jun-2022
अजीत पवार के बाद छगन भुजबल भी कोरोना संक्रमित
राकांपा नेता छगन भुजबल कोविड पॉजिटिव पाए गए है। उनसे पहले डिप्टी सीएम अजीत पवार को भी कोरोना से संक्रमित पाया गया था।07:20 PM, 27-Jun-2022
बागी विधायक की मांग- भाजपा के साथ जाने पर सोचें उद्धव ठाकरे
शिंदे गुट के बागी विधायक दिलीप केसरकर ने उद्धव ठाकरे को एक चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने कहा, "यह बगावत नहीं है, बल्कि शिवसेना के आत्मसम्मान की लड़ाई है। मैं पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से अपील करता हूं कि वे भाजपा के साथ गठबंधन बनाएं। महाराष्ट्र के लोगों का यही मत था।"06:46 PM, 27-Jun-2022