Maharashtra Political Crisis LIVE: शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, डिप्टी स्पीकर के नोटिस और अजय चौधरी की नियुक्ति को दी चुनौती
{"_id":"62b7c41a5536d635df22b672","slug":"maharashtra-political-crisis-live-updates-shiv-sena-cm-uddhav-thackeray-eknath-shinde-sanjay-raut-bjp-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Political Crisis LIVE: शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, डिप्टी स्पीकर के नोटिस और अजय चौधरी की नियुक्ति को दी चुनौती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mon, 27 Jun 2022 01:45 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:45 AM IST
खास बातें
Maharashtra Political Crisis Live Updates In Hindi: महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम गहराता ही जा रहा है। इस बीच खबर है कि राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा भी सक्रिय हो गई है। पहले भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात की खबरें सामने आई थीं। अब खबर है कि शनिवार देर रात असम के मंत्री अशोक सिंघल भी शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल पहुंचे। इन सबके बीच असली शिवसेना को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। शिंदे गुट की ओर से बालासाहेब के नाम पर अगल पार्टी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
एननाथ शिंदे और शिवसेना के बागी विधायक।
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
12:10 AM, 27-Jun-2022
देवेंद्र फडणवीस से मिले एमएलसी प्रवीण दारेकर
राज्य में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मुंबई में भाजपा के एमएलसी प्रवीण दारेकर रात में अपनी पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर उनसे मुलाकात के बाद बाहर आते हुए दिखाई दिए।
09:52 PM, 26-Jun-2022
शिवसेना को बचाने के लिए हम मर भी जाएं तो चलेगा: शिंदे
एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों के लिए और बालासाहेब की शिवसेना को बचाने के लिए हम मर भी जाएं तो चलेगा। अगर ऐसा होता है तो हम सब अपने भाग्य को समझेंगे। वे लोग बालासाहेब ठाकरे का समर्थन कैसे कर सकते हैं, जिनका दाऊद से सीधा संबंध है। जिन्होंने मुंबई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मार डाला? इसके विरोध में उठाया गया यह कदम है।
एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के विचारों के लिए और बालासाहेब की शिवसेना को बचाने के लिए हम मर भी जाएं तो चलेगा। अगर ऐसा होता है तो हम सब अपने भाग्य को समझेंगे। वे लोग बालासाहेब ठाकरे का समर्थन कैसे कर सकते हैं, जिनका दाऊद से सीधा संबंध है। जिन्होंने मुंबई बम विस्फोट करके निर्दोष मुंबईकरों को मार डाला? इसके विरोध में उठाया गया यह कदम है।
विज्ञापन
09:25 PM, 26-Jun-2022
हम शरीफ क्या हुए दुनिया बदमाश हो गई: आदित्य ठाकरे
पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को बीते 20 मई को मुख्यमंत्री पद का आफर दिया था। लेकिन 20 जून को वह बागी हो गए। आदित्य ने एक फिल्म का ड़ॉयलॉग सुनाते हुए कहा कि हम शरीफ हो क्या हो गए, दुनिया बदमाश हो गई।
09:22 PM, 26-Jun-2022
उद्धव की पत्नी भी उतरीं मैदान में
महाराष्ट्र में सरकार के साथ पार्टी को बचाने की जंग में अब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे भी मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने बागी विधायकों की पत्नियों से संपर्क साधना शुरू किया है। शिवसेना ने डैमेज कंट्रोल के लिए एक साथ कई महिम शुरू की है।
09:02 PM, 26-Jun-2022
गुवाहाटी गए सभी विधायकों के कार्यालय, आवास पर पर्याप्त सुरक्षा
महाराष्ट्र गृह मंत्रालय के मुताबिक, आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। गुवाहाटी गए सभी विधायकों के कार्यालय, आवास पर पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की गई है।
08:38 PM, 26-Jun-2022
शिंदे खेमे के विधायक फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार
शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि शिंदे खेमे के विधायक किसी भी समय महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहली मान्यता एकनाथ शिंदे गुट को दी जानी चाहिए। हम एमवीए सरकार के साथ नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:38 PM, 26-Jun-2022
महाराष्ट्र पुलिस अलर्ट
महाराष्ट्र के गृह मंत्री का कार्यालय के मुताबिक, महाराष्ट्र पुलिस सतर्क है और किसी भी कानून और व्यवस्था के मुद्दे से निपटने के लिए तैयार है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू है। शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से कानून के अनुसार निपटा जाएगा। वहीं, ठाणे की उल्हासनगर पुलिस ने एकनाथ शिंदे के बेटे के कार्यालय पर हमले के सिलसिले में शिवसेना के 7 कार्यकर्ताओं को गिरफ़्तार किया है।
08:13 PM, 26-Jun-2022
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल
अयोग्यता नोटिस के खिलाफ एकनाथ शिंदे की याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ सुनवाई करेगी।
08:11 PM, 26-Jun-2022
बागी विधायक ने सीएम ठाकरे पर साधा निशाना
एकनाथ शिंदे द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में बागी विधायक भरतशेत गोगावाले ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे ने 2.5 साल में उन शिवसेना विधायकों के साथ बैठक नहीं की, जो 2019 में विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके विपरीत राज्य के डिप्टी सीएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव हारने वाले एनसीपी उम्मीदवारों को धन दिया।
08:11 PM, 26-Jun-2022
राज्यपाल ने अजय भल्ला को लिखा खत
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को शिंदे कैंप के विधायकों की सुरक्षा के संबंध में पत्र लिखा है। उन्होंने अनुरोध किया है कि स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों का पर्याप्त प्रावधान किया जाए और जरूरत पड़ने पर तैयार रखा जाए।