फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra Crisis Live: उद्धव ने शिंदे पर साधा निशाना, अयोग्य ठहराने की मांग पर 16 बागियों को नोटिस भेज सकते हैं डिप्टी स्पीकर

Sat, 25 Jun 2022 03:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 25 Jun 2022 03:09 AM IST
खास बातें

 Maharashtra Political Crisis Live News Updates in Hindi: महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का भी दावा कर दिया है। महाराष्ट्र के सियासी संकट से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Maharashtra Political Crisis Live Updates MLAs Can Join Shinde Faction Know Shiv Sena Political Game in Hindi
शरद पवार-उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

लाइव अपडेट

03:08 AM, 25-Jun-2022
भगवा और शिवसेना से बहुत दूर जाएंगे विधायक
सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि कानून के अनुसार, जब 2/3 सदस्य किसी राजनीतिक दल को छोड़ देते हैं, तो उन्हें दूसरी पार्टी में विलय करना पड़ता है। अब वे भगवा और शिवसेना से बहुत दूर जाएंगे। वे कहते थे कि वे शिवसेना हैं लेकिन वे स्थायी रूप से शिवसेना से दूर रहेंगे।
03:07 AM, 25-Jun-2022
विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध 
मुंबई में शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि हमने बीते कल डिप्टी स्पीकर से 12 और अब 4 और विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया था। हमने फिर से डिप्टी स्पीकर से बात कर कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया है, उनकी अयोग्यता का नोटिस कल या उसके अगले दिन दिया जाएगा
विज्ञापन
11:57 PM, 24-Jun-2022
शिवसेना तलवार की तरह
सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि आप में कई लोगों को कुछ प्यार भरे और कुछ धमकी वाले फोन आ रहे होंगे। मैं कहता हूं,हर शेर को सवा शेर मिलता ही है। आपको शिवसेना में सवा शेर मिल जाएगा। शिवसेना तलवार की तरह है, म्यान में रखे तो जंग लगती है। यदि आप इसे बाहर निकालते हैं, तो यह चमकता है इसे चमकने का समय है।
11:55 PM, 24-Jun-2022
फिर से शिवसेना को खड़ा करूंगा
मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि मुझ पर आरोप है कि मैंने अपने बेटे के लिए किया, उसका (एकनाथ शिंदे) बेटा दो बार शिवसेना का सांसद बना। जिन्हें जाना है वे जा सकते हैं। मैं फिर से शिवसेना को खड़ा करूंगा। जब आप शिवसैनिक मेरे साथ हैं, मुझे किसी और चीज की परवाह नहीं है, आप बालासाहेब के शिवसैनिक हैं, आप ही मेरी शान हैं।
10:56 PM, 24-Jun-2022
भाजपा पर भी बरसे उद्धव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब हिंदुत्व के नाम पर भाजपा और शिवसेना को अछूत माना जाता था और कोई भी भाजपा के साथ जाने को तैयार नहीं था, बालासाहेब ने कहा कि हिंदुत्व वोटों का विभाजन नहीं होना चाहिए। हम भाजपा के साथ रहे और अब इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। जिन्होंने हमें छोड़ दिया उनके पास भाजपा में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। भाजपा सिर्फ एक चीज चाहती है- शिवसेना को खत्म करना।
10:46 PM, 24-Jun-2022
खुद को पार्टी से अलग करने के लिए तैयार: उद्धव
महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि अगर आपको लगता है कि मैं बेकार हूं और पार्टी चलाने में असमर्थ हूं, तो मुझे बताएं। मैं खुद को पार्टी से अलग करने के लिए तैयार हूं, आप बता सकते हैं। आपने अब तक मेरा सम्मान किया क्योंकि बालासाहेब ने ऐसा कहा था। अगर आप कहते हैं कि मैं अक्षम हूं, तो मैं इस समय पार्टी छोड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:44 PM, 24-Jun-2022
उद्धव ठाकरे का शिंदे पर निशाना
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि आपका बेटा लोकसभा सांसद है, तो क्या उनके बेटे आदित्य ठाकरे को राजनीतिक रूप से आगे नहीं बढ़ना चाहिए।
10:42 PM, 24-Jun-2022
16 बागी विधायकों को नोटिस भेजा जाएगा नोटिस
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल शिवसेना द्वारा बागी विधायकों के निलंबन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के लिए कल शिवसेना के 16 बागी विधायकों को नोटिस भेज सकते हैं। 27 जून सोमवार को मामले पर सुनवाई हो सकती है।
10:41 PM, 24-Jun-2022
उद्धव ने शिंदे पर लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी आज हमारा समर्थन कर रहे हैं, शरद पवार और सोनिया गांधी ने हमारा समर्थन किया है। हमारे ही लोगों ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। हमने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो जीत नहीं सकते थे और हमने उन्हें विजयी बनाया। उन लोगों ने आज हमारी पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब मुझे इस पर शक हुआ तो मैंने एकनाथ शिंदे को फोन किया और कहा कि शिवसेना को आगे ले जाने का अपना कर्तव्य निभाओ, ऐसा करना सही नहीं है। उन्होंने मुझसे कहा कि एनसीपी-कांग्रेस हमें खत्म करने की कोशिश कर रही है और विधायक चाहते हैं कि हम बीजेपी के साथ जाएं। मैंने उनसे कहा था कि जो विधायक मेरे पास लाना चाहते हैं उन्हें लाओ। उन्होंने कहा कि भाजपा, जिसने हमारी पार्टी, मेरे परिवार को बदनाम किया है, वही है जिसके साथ जाने की आप बात कर रहे हैं। ऐसा सवाल ही नहीं उठता। विधायक अगर वहां जाना चाहते हैं तो वे सभी जा सकते हैं। मैं मना नहीं करूंगा। अगर कोई जाना चाहता है- चाहे वह विधायक हो या कोई और आओ और हमें बताओ और फिर जाओ।
10:30 PM, 24-Jun-2022
बागी विधायकों से बात करिए, चुनौती मत दीजिए: शिवसेना विधायक
शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने संजय राउत से बागी विधायकों को चुनौती देने के बजाय उनसे बात करने को कहा है। चिपलुन से विधायक जाधव ने कहा कि बागियों से संवाद करिए, यह पता लगाइए कि क्या उनकी शिकायतें सही हैं। मतभेदों को संवाद से हल किया जा सकता है। जाधव उन चंद विधायकों में से एक हैं, जो शिवसेना के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में बागी विधायकों के खेमे में शामिल नहीं हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed