08:55 PM, 03-Dec-2024
शिंदे नाराज नहीं: गोगावले
शिवसेना नेता भारतशेत गोगावले ने कहा कि शिंदे खराब स्वास्थ्य के कारण पहले नहीं मिले। वह नाराज नहीं हैं। उनकी केंद्रीय नेतृत्व, मोदी जी और अमित शाह के साथ बैठक हुई है और कल भी बैठक हो सकती है। साथ ही निर्णय पीएम मोदी और अमित शाह द्वारा लिए जाएंगे।
07:39 PM, 03-Dec-2024
सीएम आवास पहुंचे फडणवीस
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने के लिए सीएम आवास वर्षा पहुंचे हैं।
05:11 PM, 03-Dec-2024
एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों के साथ की बैठक
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने छह दिसंबर को डॉ. बीआर आंबेडकर की पुण्यतिथि पर चैत्यभूमि में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य मंत्री दीपक केसरकर और मुख्य सचिव सुजाता सौनिक सहित अन्य लोग शामिल हुए।
03:03 PM, 03-Dec-2024
एकनाथ शिंदे जुपिटर अस्पताल से बाहर निकले। बोले- मेरी तबियत ठीक है।
01:41 PM, 03-Dec-2024
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जब उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बढ़िया है।'
01:40 PM, 03-Dec-2024
शिंदे की तबीयत में सुधार के कोई संकेत नहीं
सूत्रों की माने तो महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत में सुधार के कोई संकेत नहीं दिखने के बाद उन्हें ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी सेहत की पूरी जांच कराने की सलाह दी है।
12:57 PM, 03-Dec-2024
शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से होगा: शिरसाट
पांच दिसंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले महायुति के नेता आज़ाद मैदान पहुंचे। शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, 'सबकुछ अच्छे से हो रहा है... शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके (क्या एकनाथ शिंदे सरकार का हिस्सा होंगे) बारे में हमें आज शाम को पता चलेगा। हम (शिवसेना) आज शाम को एक बैठक करेंगे।'
12:42 PM, 03-Dec-2024
भाजपा नेताओं की हो रही है बैठक
महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने मुंबई में पार्टी के राज्य कार्यालय में बैठक की।
12:03 PM, 03-Dec-2024
तीन बजे होगी बैठक
आज दोपहर तीन बजे सीएम आवास पर महायुति की बैठक होगी। कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
11:21 AM, 03-Dec-2024
भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी: विजय रुपाणी
केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रुपाणी ने कहा, 'मुझे लगता है कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। एकनाथ शिंदे ने बयान दिया था कि अगर भाजपा से किसी को सीएम बनाया जाता है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि इस बार बीजेपी से कोई सीएम बनेगा।'