फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lok Sabha Polls Live: बीजद ने बालासोर से लेखाश्री सामंतसिंघर को उतारा, अन्नामलाई ने डीएमके को बताया बुरी शक्ति

Thu, 11 Apr 2024 11:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 11:06 PM IST
खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 400 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा कर रहा है। वहीं विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी दल पर जुमलों की सरकार होने का आरोप लगा रही है और उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनता तय करेगी कि कौन कितनी सीटें जीतेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election Live Updates Polls Result Schedule Parties Campaigns Congress vs BJP pm modi rahul gandhi
लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:00 PM, 11-Apr-2024
अन्नामलाई ने रोड शो के दौरान द्रमुक को बोला बुरी शक्ति
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने गुरुवार को कहा कि राज्य के लोगों को सत्तारूढ़ द्रमुक की बुरी ताकत से बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि परिवार शासन को खत्म करने की मोदी की गारंटी है। अन्नामलाई ने कहा कि अलगाववाद की भाषा बोलने वालों पर लगाम लगाने की यह मोदी की गारंटी है। 10 अप्रैल को अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पादी के पलानीस्वामी के सवाल के बारे में पूछे जाने पर कि क्या लोग भाजपा नेताओं को वोट देंगे यदि वे लाभकारी योजनाओं को लागू किए बिना तमिलनाडु में केवल रोड शो करते हैं, अन्नामलाई ने पूर्व मुख्यमंत्री को रोड शो करने की चुनौती देते हुए कहा कि लोग नेताओं के लिए इकट्ठा नहीं होंगे। 
10:57 PM, 11-Apr-2024
KTR का दावा- BJP में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी, भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
लोकसभा चुनावों से पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) नेता केटी रामा राव और भाजपा विधायक ए. महेश्वर रेड्डी ने सनसनीखेज दावे किए हैं। राव का कहना है कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। वहीं राव के बयान पर महेश्वर ने कहा कि रेवंत रेड्डी भाजपा में नहीं, बीआरएस में शामिल होंगे।

बीआरएस नेता रामा राव ने गुरुवार को दावा किया कि रेवंत रेड्डी कांग्रेस में नहीं रहेंगे और वह दक्षिण भारत के एक अन्य नेता के साथ भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह यह बात अब तक 15 बार कह चुके हैं लेकिन रेवंत रेड्डी ने एक बार भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि वह हर छोटी चीज पर प्रतिक्रिया देते हैं
विज्ञापन
10:34 PM, 11-Apr-2024
निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
बिहार के बांका संसदीय क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार जवाहर कुमार झा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर दावा किया है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने अवैध और मनमाने ढंग से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनका नामांकन रद्द कर दिया। याचिका अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव के माध्यम से दायर की गई है।

 याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से पूरे भारत में उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को खारिज करने में चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों के मनमाने और दुर्भावनापूर्ण इस्तेमाल अधिकारों पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है। 

याचिका में आग्रह किया गया है कि पूरे भारत में चुनाव रिटर्निंग अधिकारियों को चुनाव नामांकन पत्रों में चिह्नित प्रत्येक दोष को ठीक करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कम से कम एक दिन का समय अनिवार्य रूप से दिए जाने का निर्देश देने की मांग की।
 
10:32 PM, 11-Apr-2024
महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा कि शरद पराव ने पहले भी एनडीए में आने की कोशिश की थी, मैं आपको बता दूं कि 2014 के आम चुनाव में भी उन्होंने कोशिश की थी। 
 
10:07 PM, 11-Apr-2024
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कोयंबटूर में रोड शो किया, इस दौरान वे ढोल बजाते हुए नजर आए।
09:25 PM, 11-Apr-2024
टीएमसी नेता बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शुक्रवार को उत्तर बंगाल के चक्रवात प्रभावित मयनागुड़ी इलाके का दौरा करेंगे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद वे अनुमति के लिए एक बार फिर चुनाव आयोग से संपर्क करेंगे। टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में पार्टी नेता डेरेक ओ'ब्रायन, डोला सेन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, साकेत गोखले और अन्य शामिल होंगे,  जिन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग के साथ बैठक में भाग लिया था और बाद में दिल्ली में 24 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया था। .
विज्ञापन
विज्ञापन
09:22 PM, 11-Apr-2024
बीजद ने भाजपा की चुनाव आयोग से की शिकायत 
बीजू जनता दल (बीजद) ने गुरुवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों पर महिला आशा, आंगनवाड़ी और मिशन शक्ति कार्यकर्ताओं को बदनाम करने और परेशान करने का आरोप लगाया गया। पार्टी ने अपनी चिंताओं को रेखांकित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। बीजद के मुताबिक, भाजपा नेताओं और उम्मीदवारों ने कथित तौर पर ओडिशा में महिला जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रूप से लक्षित करने के उद्देश्य से एक खतरनाक रणनीति अपनाई है।
08:54 PM, 11-Apr-2024
तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए फ्लैग मार्च किया।
08:53 PM, 11-Apr-2024
आंध्र प्रदेश की टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू और जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण ने पूर्वी गोदावरी में रोड शो किया।
08:52 PM, 11-Apr-2024
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि मुझे खुशी होगी अगर पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र पर चर्चा करें और इसमें हमने जो बिंदु उठाए हैं, उनकी आलोचना करें। वह कांग्रेस के घोषणापत्र पर रचनात्मक बहस में शामिल नहीं हो रहे हैं। मुस्लिम लीग का घोषणापत्र बचकाना है। प्रधानमंत्री को अपने पिछले 10 साल के प्रदर्शन जैसे मुद्दों पर विपक्ष से बातचीत करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर भाजपा से बहस करना चाहेगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed