Lok Sabha Election 2024 Live: टीडीपी की 13 उम्मीदवारों की पहली सूची; AIADMK ने जारी किया घोषणापत्र
{"_id":"65fd014925d1d146950220c9","slug":"lok-sabha-election-2024-live-updates-phase-wise-voting-dates-schedule-parties-candidates-list-congress-vs-bjp-2024-03-22","type":"live","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024 Live: टीडीपी की 13 उम्मीदवारों की पहली सूची; AIADMK ने जारी किया घोषणापत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 22 Mar 2024 11:02 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Fri, 22 Mar 2024 11:02 PM IST
खास बातें
Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस समेत कई दल अपने उम्मीदवारों की सूची का एलान कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को राज्य में पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चव्हाण को तत्काल प्रभाव से प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जानें लोकसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट Live
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:58 PM, 22-Mar-2024
'ओबीसी भारतीय गठबंधन' ने दिया इंडिया गठबंधन को समर्थन
लोकसभा चुनाव से पहले पिछड़े संगठनों के अखिल भारतीय महागठबंधन 'ओबीसी भारतीय गठबंधन' ने शुक्रवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को बिना शर्त समर्थन दिया। इसके अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के नेतृत्व में गठबंधन के नेताओं ने भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) के लिए अपने समर्थन की घोषणा करने के लिए यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से मुलाकात की।
मेघालय, मणिपुर, नगालैंड में क्षेत्रीय दलों का समर्थन करेगी भाजपा
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में मेघानय की दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और मणिपुर की दो संसदीय सीटों में से एक पर नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) को अपना समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही पार्टी ने नगालैंड की एकमात्र सीट पर सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) का समर्थन करने का एलान किया। पूर्वोत्तर क्षेत्र के भाजपा प्रभारी संबित पात्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार, भाजपा मेघालय की दोनों सीटों (शिलांग और तुरा) में एनपीपी के उम्मीदवारों, बाहरी मणिपुर सीट में एनपीएफ और नगालैंड में एनडीपीपी को अपना समर्थन देगी। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में मेघालय की दो सीटों और मणिपुर की एक सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थी। एनपीएफ और एनडीपीपी ने उन सीटों पर जीत हासिल की थी जिन पर 2019 में भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया था। एनपीपी ने मेघालय की दो में से एक सीट पर जीत हासिल की थी। सूत्रों ने कहा कि मणिपुर में जातीय संघर्ष के चलते भाजपा को इन निर्वाचन क्षेत्रों में क्षेत्रीय दलों का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया है। इन सीटों पर ईसाई आबादी काफी अधिक है। राज्य की ये पार्टियां केंद्र में भाजपा सरकार का समर्थन करती रही हैं।
10:55 PM, 22-Mar-2024
भाजपा ने विरुधुनगर से राधिका सरथ कुमार को मैदान में उतारा है
भाजपा ने शुक्रवार को अभिनेता से राजनेता राधिका सरथ कुमार को 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए विरुधुनगर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पुडुचेरी में गृह मंत्री ए नमस्सिवयम को मैदान में उतारा है। अभिनेता आर सरथ कुमार ने हाल ही में अपनी ऑल इंडिया समथुवा मक्कल काची का विलय कर लिया था और अपनी पत्नी के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।
गौरतलब है कि तमिलनाडु की 14 सीटों और पुडुचेरी की एकमात्र सीट के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी उम्मीदवारों की चौथी सूची के अनुसार, वकील आरसी पॉल कनगराज, जिन्होंने तीन साल पहले अपने गुट का भाजपा में विलय कर लिया था, चेन्नई उत्तर लोक से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
10:53 PM, 22-Mar-2024
लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता गोविंदा ने CM शिंदे से की मुलाकात
अभिनेता गोविंदा ने इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। शिवसेना सूत्रों ने बताया कि बैठक तीन-चार दिन पहले हुई थी। 2004 में गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर लड़ते हुए मुंबई नॉर्थ लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता राम नाइक को हराया था। हालांकि बाद में अभिनेता गोविंदा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
10:52 PM, 22-Mar-2024
भाजपा लक्षद्वीप में अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को समर्थन देगी
भाजपा ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए लक्षद्वीप संसदीय क्षेत्र में अजित पवार की एनसीपी को समर्थन दिया है। हालांकि अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि भाजपा लक्षद्वीप से अजित गुट की एनसीपी उम्मीदवार को पूरा समर्थन देती है।
10:41 PM, 22-Mar-2024
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले राहुल गांधी
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा के दौरान हमने सामाजिक न्याय के बारे में बात की और इसका अगला क्रांतिकारी कदम जाति जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण, संस्थानों का सर्वेक्षण और भारत के 90% की भागीदारी के स्तर का पता लगाना है। हमने तय किया है कि हम क्रांतिकारी काम करने जा रहे हैं और ये बात हमने अपने घोषणापत्र में कही है।
10:18 PM, 22-Mar-2024
मणिपुर में कांग्रेस ने जेएनयू के प्रोफेसर पूर्व विधायक को मैदान में उतारा
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को इनर मणिपुर संसदीय सीट से जेएनयू के प्रोफेसर अकोइजम बिमोल अंगोमचा और बाहरी मणिपुर से पूर्व विधायक अल्फ्रेड कन्नगम आर्थर को मैदान में उतारा। एमपीसीसी अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि अकोइजम को पिछले साल मई में भड़की हिंसा पर अपने अकादमिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, जिससे उन्हें राज्य में काफी लोकप्रियता मिली है। पूर्व विधायक आर्थर तांगखुल नगा बहुल उखरुल जिले से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:17 PM, 22-Mar-2024
कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ की पेशकश कर रही है भाजपा-सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को गंभीर आरोप लगाया कि भाजपा सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रत्येक विधायक को इस्तीफा देने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश कर रही है। इसके अलावा ऑपरेशन लोटस के तहत पद छोड़ने के बाद होने वाले उपचुनावों में उन्हें धन देने का भी वादा कर रही है। सिद्धारमैया ने कहा कि क्या अवैध तरीकों से धन इकट्ठा करने वाले भ्रष्टाचारी केवल विपक्षी दलों में ही हैं। क्या भाजपा में कोई भ्रष्टाचारी नहीं है। भाजपा भ्रष्टाचार की पितामह है।
10:16 PM, 22-Mar-2024
टीडीपी की विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची
टीडीपी ने 11 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची की भी घोषणा की हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही होंगे। टीडीपी आंध्र प्रदेश की 144 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। टीडीपी ने अब तक 139 विधानसभा सीटों और 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं, पांच और विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा होनी है। टीडीपी आंध्र प्रदेश में एनडीए के हिस्से के रूप में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
10:16 PM, 22-Mar-2024
लोकसभा चुनाव के लिए TDP की 13 उम्मीदवारों की पहली सूची
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। सूची में हाल ही में पार्टी से अलग हुए वाईएसआर कांग्रेस के दो सांसद का नाम भी शामिल हैं।
10:11 PM, 22-Mar-2024
2004 का इतिहास 20 साल बाद खुद को दोहराएगा: जयराम रमेश
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को भाजपा के उन दावों को खारिज कर दिया कि 2024 के चुनाव नतीजे पहले से तय हैं। उन्होंने कहा कि टाइगर में अभी बहुत जान है और विपक्षी गुट 2004 का इतिहास दोहराएगा जब 'इंडिया शाइनिंग' अभियान के बावजूद भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी अपने 'पांच न्याय' और '25 गारंटी' के साथ लोकसभा चुनाव में जा रही है और उन्हें पूरा विश्वास है कि विपक्षी भारतीय गुट को स्पष्ट जनादेश मिलेगा।